Author: News Lead18
नवा रायपुर की ‘सेंध लेक’ का बदलेगा स्वरूप:30 करोड़ रु. से शुरू हुआ गहरीकरण, प्रवासी पक्षियों के लिए झील के बीच बनेगा ‘आईलैंड
नवा रायपुर स्थित सेंध लेक को और अधिक आकर्षक व पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में एनआरडीए ने बड़ी पहल शुरू की है। झील में जल संग्रहण क्षमता बढ़ाने के लिए गहरीकरण का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके लिए लगभग 30 करोड़ रुपए का टेंडर जारी किया गया है और ठेका एजेंसी ने मौके पर काम भी प्रारंभ कर दिया है। इस परियोजना के तहत झील के बीचों-बीच पक्षियों के ठहराव के लिए विशेष आईलैंड भी विकसित किया जाएगा, जहां प्रवासी और स्थानीय पक्षी सुरक्षित रूप से बैठ सकेंगे। एनआरडीए से मिली जानकारी के अनुसार करीब 200 एकड़…
छत्तीसगढ़ OBC कांग्रेस में 39 जिलाध्यक्षों की नियुक्ति:रायपुर में लक्ष्मण-मुकेश, धमतरी में प्रमोद-लखेश्वर को कमान; राष्ट्रीय अध्यक्ष जयहिंद ने जारी किया आदेश
अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (AICC) के ओबीसी विभाग ने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के OBC कांग्रेस जिला अध्यक्षों की नई सूची जारी कर दी है। AICC के OBC विभाग की ओर से प्रदेश के 33 जिलों में शहर और ग्रामीण इकाइयों को मिलाकर कुल 39 जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। नियुक्ति संबंधी अधिसूचना OBC विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जयहिंद ने जारी की है। जारी सूची के मुताबिक रायपुर शहर OBC कांग्रेस का अध्यक्ष लक्ष्मण सेन को बनाया गया है, जबकि रायपुर ग्रामीण की जिम्मेदारी मुकेश साहू को सौंपी गई है। धमतरी शहर में प्रमोद सिन्हा और…
काव्य कुंभ’ का दूसरा सीजन 5 से 7 जून तक:रायपुर-राजनांदगांव में सजेगी कविताओं और शायरी की महफिल, देश के नामी कलाकार होंगे शामिल
राजनांदगांव काव्य कुंभ सीजन-2 एक बार फिर लौट रहा है। देश के सबसे बड़े काव्य महोत्सव के तौर पर पहचान बना चुका यह आयोजन इस बार 5, 6 और 7 जून को आयोजित होगा। इसकी शुरुआत राजनांदगांव से होगी, जबकि दो दिन राजधानी रायपुर में कार्यक्रम होंगे। इस बार मंच पर वसीम बरेलवी, आलोक श्रीवास्तव, कबीर कैफे, ज़ुबैर तबिश और मनिका दुबे ,राहगीर, पंकज झा, पद्मश्री अनुज शर्मा, जैसे कलाकार प्रस्तुति देंगे। साथ ही प्रदेश के कलाकारों के लिए 2 काव्य पाठ का स्पेशल स्लॉट रखा गया है। सोशल मीडिया पर पहुंचेगी 1000 नई कविताएं आयोजकों का कहना…
रायपुर में अवैध रेत खनन पर कार्रवाई:गोबरानवापारा में 2 पोकलेन जब्त, रेत का अवैध भंडारण भी पकड़ाया, खनिज विभाग ने जारी किए नोटिस
रायपुर में अवैध रेत उत्खनन और भंडारण के खिलाफ कार्रवाई की गई है। गोबरानवापारा क्षेत्र में खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो पोकलेन मशीनों को जब्त कर सीलबंद कर दिया। खनिज विभाग के उप संचालक राजेश मालवे ने बताया कि अवैध खनन की सूचना मिलने पर विभागीय टीम लगातार गश्त और जांच कर रही है। जांच के दौरान गोबरानवापारा तहसील के नवागांव, जौंदा, जौंदी और डगनिया गांवों में बिना अनुमति के रेत का अवैध भंडारण पाया गया। अवैध भंडारण पर विभाग ने की जब्ती जांच में अनिल कुमार साहू, गोविंद साहू, ईश्वर पटेल, प्रताप सेन, त्रिलोकी साहू,…
करौंदा खिलाने के बहाने किचन में चचेरी बहन से दुष्कर्म:मां की शिकायत पर बैठी जांच, कोर्ट ने भाई को सुनाई 20 साल की सजा
रायपुर जिले के आरंग थाना क्षेत्र में 4 साल की बच्ची से उसके ही 23 साल के चचरे भाई ने रेप किया। इस मामले में विशेष पॉक्सो कोर्ट ने आरोपी को दोषी करार देते 20 साल की कैद सुनाई है। फैसला अपर सत्र न्यायाधीश चतुर्थ फास्ट ट्रैक विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो) रायपुर गिरीश कुमार मंडावी की कोर्ट ने सुनाया। अभियोजन के अनुसार, पीड़िता की मां ने 29 जुलाई 2025 को आरंग थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें बताया कि 27 जुलाई 2025 को दोपहर करीब 1:30 बजे आरोपी, जो रिश्ते में बच्ची का भाई लगता है, उसे करौंदा…
छत्तीसगढ़ में 5 लोगों की सड़क हादसे में मौत, पिकनिक मनाकर लौटने के दौरान खाई में पलटी ऑटो
छत्तीसगढ़ में अलग-अलग जगहों पर हुए दर्दनाक सड़क हादसों में 5 लोगों की मौत हो गईहैं। तेज रफ्तार और लापरवाही हादसों की बड़ी वजह मानी जा रही है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तीन अलग अलग हादसे कोरबा जिले में हुई है। वहीं हादसे के बाद परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने सभी मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। लगातार हो रहे सड़क हादसों को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई है। पहली घटना में दो ग्रामीणों…
रायपुर। कांग्रेस असंगठित मजदूर समस्या निवारण प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव शब्बीर अहमद ने कहा है कि आज के समय में महंगाई लगातार बढ़ रही है — खाने-पीने की चीज़ें, किराया, दवाई, बच्चों की पढ़ाई, बिजली-पानी सब महंगे होते जा रहे हैं। ऐसे में मजदूरी करने वाले मजदूर वर्ग के हित में केवल मजदूरी बढ़ाना ही काफी नहीं है, बल्कि कई जरूरी कदम एक साथ उठाने चाहिए। न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी सरकार को समय-समय पर महंगाई के अनुसार न्यूनतम मजदूरी बढ़ानी चाहिए ताकि मजदूर अपने परिवार का सही पालन-पोषण कर सके। और साथ में महंगाई भत्ता भी देना चाहिए ।…
रायपुर में 24 घंटे के भीतर 3 चाकूबाजी:खमतराई-टिकरापारा और विधानसभा क्षेत्र में वारदात, 1 की मौत; नाबालिग समेत 4 गिरफ्तार
राजधानी रायपुर में चाकूबाजी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। बीते 24 घंटे के भीतर खमतराई, टिकरापारा और विधानसभा थाना क्षेत्र में तीन अलग-अलग वारदातें सामने आई हैं। इनमें विधानसभा क्षेत्र के आमासिवनी बस्ती में पैसों के विवाद में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में नाबालिग समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों का नाम राकेश गुप्ता उर्फ पानी, देवदास उर्फ हड्डी बंजारे और विनोद उर्फ विक्की हिरवानी बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक घटना विधानसभा थाना क्षेत्र के पीएम आवास आमासिवनी की है। आरोपियों की गिरफ्तारी का…
रायपुर में पेट्रोल ₹104.32 लीटर, डीजल भी महंगा:90 पैसे बढ़े दाम, 4 दिन पहले 3-3 रुपए बढ़ाए थे, रसोई तक पड़ेगा असर
रायपुर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज (मंगलवार) फिर बढ़ोतरी हो गई है। तेल कंपनियों ने फ्यूल के दाम करीब 90-90 पैसे प्रति लीटर बढ़ा दिए हैं। इससे पहले 15 मई को भी पेट्रोल-डीजल के दाम 3-3 रुपए प्रति लीटर बढ़ाए गए थे। यानी सिर्फ 4 दिनों के भीतर दूसरी बार कीमतें बढ़ने से आम लोगों की जेब पर सीधा असर पड़ने वाला है। राजधानी में अब पेट्रोल की कीमत करीब 104.32 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई है, जबकि डीजल करीब 97.38 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। डीजल महंगा होने का असर सिर्फ वाहनों तक सीमित…
विवादों के बीच शुरू हुआ डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन:हड़ताल-खत्म कर लौटे कर्मचारियों को कंपनी ने पहले काम से रोका, फिर बनी सहमति
रायपुर में तीन दिन से बंद डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन आज से फिर शुरू हो गया। रामकी ग्रुप के कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल खत्म कर काम पर वापसी कर ली है। हालांकि सुबह कर्मचारियों और कंपनी प्रबंधन के बीच विवाद के बाद मामला सुलझ पाया। सुबह करीब 5 बजे जब सफाईकर्मी काम पर लौटे तो कंपनी प्रबंधन ने उन्हें काम पर रखने से मना कर दिया। इसके बाद मौके पर विवाद की स्थिति बन गई। काफी देर तक बातचीत और तनाव के बाद आखिरकार दोनों पक्षों के बीच सहमति बनी और कचरा कलेक्शन शुरू कराया गया। वहीं, चार दिनों से…
Laxman Sen
Editor
Mobile – 8818866551
Email- newslead18@gmail.com