Close Menu
    What's Hot

    CG Transport Fee Hike: परिवहन विभाग ने बढ़ाई फीस, ड्राइविंग लाइसेंस से परमिट तक महंगा, बस परमिट शुल्क 4 गुना बढ़ा

    CG Bus Accident: कर्मचारियों से भरी बस बेकाबू होकर पलटी, एक की मौत, 20 से ज्यादा घायल

    Chhattisgarh News: स्कूल में अचानक गिरा छत का प्लास्टर, चपेट में आने से शिक्षक घायल

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » Ayushman Bharat Scheme: आयुष्मान भारत में बड़ा बदलाव! अब इलाज से पहले मरीजों को मिलेगी रेट लिस्ट की जानकारी, डॉक्टर की गैरमौजूदगी में भर्ती नहीं 
    Raipur

    Ayushman Bharat Scheme: आयुष्मान भारत में बड़ा बदलाव! अब इलाज से पहले मरीजों को मिलेगी रेट लिस्ट की जानकारी, डॉक्टर की गैरमौजूदगी में भर्ती नहीं 

    News Lead 18By News Lead 18September 19, 2026Updated:September 19, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    Ayushman Bharat Scheme: आयुष्मान भारत योजना के तहत निजी अस्पतालों में मरीजों से तय पैकेज के अलावा राशि लेने और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध नहीं होने के बावजूद मरीजों को भर्ती रखने की शिकायतों के बाद छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। विभाग ने योजना से जुड़े सभी अस्पतालों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए कई जरूरी नियम लागू किए हैं।

    छत्तीसगढ़ में कैंसर के 17,611 मामले, अब हर मरीज की जानकारी देनी होगी, जानें सरकार ने क्यों लिया यह फैसला

    स्वास्थ्य विभाग ने सभी कलेक्टरों और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों (CMHO) को निर्देश भेजे हैं। इसके तहत आयुष्मान योजना से जुड़े प्रत्येक अस्पताल को एंट्री गेट या रिसेप्शन के पास प्रमुख स्थान पर एक बड़ा डिस्प्ले बोर्ड लगाना होगा। इस बोर्ड पर अस्पताल में आयुष्मान योजना के तहत इलाज की जाने वाली बीमारियों और संबंधित सरकारी पैकेज राशि की जानकारी हिंदी में स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करनी होगी।

    बोर्ड पर हार्ट बाईपास, मोतियाबिंद, डेंगू, डायलिसिस समेत उपलब्ध उपचारों के पैकेज और निर्धारित राशि की जानकारी दी जाएगी। इसका उद्देश्य मरीजों और उनके परिजनों को इलाज शुरू होने से पहले ही योजना के तहत मिलने वाली सुविधाओं और पैकेज की जानकारी उपलब्ध कराना है।

    आयुष्मान हेल्पडेस्क और प्रशिक्षित काउंसलर जरूरी

    स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों में आयुष्मान हेल्पडेस्क की व्यवस्था करने के साथ प्रशिक्षित काउंसलर की नियुक्ति के निर्देश भी दिए हैं। काउंसलर मरीजों को यह जानकारी देगा कि कौन-सा इलाज आयुष्मान योजना के दायरे में आता है और किन उपचारों की सुविधा योजना में उपलब्ध नहीं है।

    सुविधा नहीं तो मरीज को भर्ती नहीं किया जाएगा

    विभाग के निर्देशों में सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि किसी अस्पताल में संबंधित बीमारी के इलाज के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर या आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध नहीं है, तो मरीज को केवल आयुष्मान पैकेज के लिए भर्ती नहीं रखा जा सकेगा।

    यदि अस्पताल में ICU, ऑपरेशन थिएटर या संबंधित विशेषज्ञ जैसी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं, तो मरीज को बिना अनावश्यक देरी के मेकाहारा या किसी उपयुक्त उच्च चिकित्सा केंद्र में रेफर करना होगा। गंभीर मरीजों के मामले में समय पर रेफर करने को विशेष रूप से जरूरी बताया गया है।

    CG Weather Update: गर्मी और उमस से बेहाल लोग, 19 सितंबर से फिर बदलेगा मौसम, बारिश के आसार

    मरीज से अतिरिक्त राशि लेने पर कार्रवाई

    आयुष्मान योजना के तहत निर्धारित पैकेज के अतिरिक्त राशि देने के लिए मरीज या उसके परिजनों पर किसी तरह का दबाव नहीं बनाया जा सकता। अस्पतालों को उपलब्ध संसाधनों और सुविधाओं के अनुसार ही मरीज का उपचार करना होगा।

    नियमों का उल्लंघन करने वाले अस्पतालों के खिलाफ विभागीय स्तर पर कार्रवाई की जा सकती है।

    अस्पतालों के लिए 8 प्रमुख निर्देश

    1. प्रमुख स्थान पर बीमारी और संबंधित पैकेज राशि का डिस्प्ले बोर्ड लगाना होगा।
    2. योजना के दायरे से बाहर की बीमारियों की जानकारी हेल्पडेस्क पर देनी होगी।
    3. प्रशिक्षित आयुष्मान काउंसलर की व्यवस्था करनी होगी।
    4. संबंधित विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध नहीं होने पर मरीज को भर्ती नहीं रखना होगा।
    5. जरूरी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध नहीं होने पर समय पर उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर करना होगा।
    6. मरीज या परिजनों पर अतिरिक्त राशि देने का दबाव नहीं बनाया जा सकेगा।
    7. अस्पताल को अपनी उपलब्ध सुविधाओं और संसाधनों के अनुसार ही उपचार करना होगा।
    8. गंभीर मरीज को आवश्यक सुविधा न होने की स्थिति में रोकने के बजाय उपयुक्त अस्पताल में समय पर रेफर करना होगा।

    Related posts:

    1. मौनी रॉय संग शुरू होगा CCPL Season 3, दर्शकों के लिए खास ऑफर—कैच पकड़ते ही जीत सकते हैं दोपहिया वाहन और कैश
    2. Pre-Monsoon in CG: छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून एक्टिव, बस्तर सहित कई जिलों में बरसे बादल; अगले 5 दिनों तक मौसम रहेगा सुहाना
    3. Electricity Price Hike in CG: बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका… छत्तीसगढ़ में 6.23% बढ़ी बिजली दरें, जेब पर बढ़ेगा बोझ
    4. CM आवास पर आधी रात तक चली हाईलेवल बैठक, 4 घंटे मंत्रियों और BJP नेताओं संग हुई अहम चर्चा
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleSalary-Allowance Update: कृषि विभाग के कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! बढ़ सकता है वेतन-भत्ता, हाईकोर्ट में सरकार ने दी अहम जानकारी 
    Next Article Post Graduate Jobs: पोस्ट ग्रेजुएट्स के लिए खादी और ग्रामोद्योग में नौकरी का मौका, कई पदों पर भर्ती, इतनी मिलेगी सैलरी

    Related Posts

    Raipur

    CG Transport Fee Hike: परिवहन विभाग ने बढ़ाई फीस, ड्राइविंग लाइसेंस से परमिट तक महंगा, बस परमिट शुल्क 4 गुना बढ़ा

    छत्तीसगढ़

    CG Bus Accident: कर्मचारियों से भरी बस बेकाबू होकर पलटी, एक की मौत, 20 से ज्यादा घायल

    छत्तीसगढ़

    Chhattisgarh News: स्कूल में अचानक गिरा छत का प्लास्टर, चपेट में आने से शिक्षक घायल

    Latest Posts

    CG Transport Fee Hike: परिवहन विभाग ने बढ़ाई फीस, ड्राइविंग लाइसेंस से परमिट तक महंगा, बस परमिट शुल्क 4 गुना बढ़ा

    CG Bus Accident: कर्मचारियों से भरी बस बेकाबू होकर पलटी, एक की मौत, 20 से ज्यादा घायल

    Chhattisgarh News: स्कूल में अचानक गिरा छत का प्लास्टर, चपेट में आने से शिक्षक घायल

    FASTag यूजर्स के लिए बड़ी सुविधा! अब बैंक बदलने पर नहीं लेना होगा नया FASTag, OneTag से होगा काम

    CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में आज से फिर बदलेगा मौसम, कई जिलों में बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी

    अचार, नमकीन और चिप्स बढ़ा सकते हैं ब्लड प्रेशर! जानें शरीर पर नमक का क्या असर पड़ता है

    Post Graduate Jobs: पोस्ट ग्रेजुएट्स के लिए खादी और ग्रामोद्योग में नौकरी का मौका, कई पदों पर भर्ती, इतनी मिलेगी सैलरी

    Ayushman Bharat Scheme: आयुष्मान भारत में बड़ा बदलाव! अब इलाज से पहले मरीजों को मिलेगी रेट लिस्ट की जानकारी, डॉक्टर की गैरमौजूदगी में भर्ती नहीं 

    Salary-Allowance Update: कृषि विभाग के कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! बढ़ सकता है वेतन-भत्ता, हाईकोर्ट में सरकार ने दी अहम जानकारी 

    CG Railway Update: 20 सितंबर से 4 एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव, श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी सुविधा

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.