Close Menu
    What's Hot

    क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर, नेपाल में खेला जाएगा वर्ल्ड कप क्वालीफायर, तारीखों का ऐलान

    छत्तीसगढ़ में बदलने लगा मौसम का मिजाज, नवंबर के पहले सप्ताह में बढ़ी ठंड, जानें अगले 3 दिन का हाल

    युवाओं के लिए खुशखबरी! छत्तीसगढ़ में 1,703 सरकारी नौकरियों का मौका, आवेदन से परीक्षा तक जानें पूरी डिटेल

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » Indian Bank Apprentice Recruitment 2026: इंडियन बैंक में 1500 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट युवाओं के लिए सुनहरा मौका
    vaccancy

    Indian Bank Apprentice Recruitment 2026: इंडियन बैंक में 1500 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट युवाओं के लिए सुनहरा मौका

    News Lead 18By News Lead 18November 7, 2026Updated:November 7, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    Indian Bank Apprentice Recruitment 2026: बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तैयारी कर रहे ग्रेजुएट युवाओं के लिए अच्छी खबर है। इंडियन बैंक ने अप्रेंटिस के 1500 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 5 नवंबर 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 25 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है। उम्मीदवार इंडियन बैंक की आधिकारिक वेबसाइट indianbank.bank.in पर जाकर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

    इस भर्ती के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन करने वाले अभ्यर्थी पात्र होंगे। हालांकि, उम्मीदवार की डिग्री 1 अप्रैल 2022 से 1 नवंबर 2026 के बीच पूरी होनी चाहिए।

    CG News: केजी हिल्स के जंगल में बड़ी बरामदगी, 711 बीजीएल सेल मिले; इलाके में जाने से बचने की अपील

    आयु सीमा

    इंडियन बैंक अप्रेंटिस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 नवंबर 2026 के आधार पर होगी। यानी अभ्यर्थी का जन्म 2 नवंबर 1998 से पहले और 1 नवंबर 2006 के बाद नहीं होना चाहिए। वहीं, SC, ST, OBC और PwBD श्रेणी के उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।

    शैक्षणिक योग्यता

    इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके अलावा केंद्र सरकार से मान्यता प्राप्त समकक्ष योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं।

    NATS 2.0 पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन जरूरी

    इंडियन बैंक की अप्रेंटिस भर्ती में आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को NATS 2.0 पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है। इसके लिए अभ्यर्थियों को https://nats.education.gov.in/ पर जाना होगा। रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद मिलने वाली Enrolment ID को सुरक्षित रखना जरूरी है, क्योंकि भविष्य में बैंक से संबंधित पत्राचार के दौरान इसकी आवश्यकता पड़ सकती है।

    यदि पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने में कोई परेशानी आती है, तो उम्मीदवार वहां उपलब्ध Student Manual की मदद ले सकते हैं।

    ऐसे भरें ऑनलाइन आवेदन फॉर्म

    इंडियन बैंक अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है। उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं।

    1. सबसे पहले इंडियन बैंक की आधिकारिक वेबसाइट indianbank.bank.in पर जाएं।
    2. वेबसाइट के Recruitment सेक्शन को खोलें।
    3. Apprentice Recruitment के रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
    4. मांगी गई जानकारी दर्ज कर अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
    5. आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण भरें।
    6. निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट करें।
    7. आवेदन पूरा होने के बाद कंफर्मेशन पेज डाउनलोड कर उसका प्रिंट सुरक्षित रख लें।

    कैसे होगा उम्मीदवारों का चयन?

    अप्रेंटिस के 1500 पदों पर उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, जो 100 अंकों के होंगे। अभ्यर्थियों को प्रश्नपत्र हल करने के लिए 60 मिनट का समय मिलेगा।

    परीक्षा में रीजनिंग, कंप्यूटर नॉलेज, इंग्लिश लैंग्वेज, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और बैंकिंग इंडस्ट्री से संबंधित जनरल अवेयरनेस के प्रश्न शामिल होंगे।

    छत्तीसगढ़ में थमेगा बारिश का दौर, अब तेजी से बढ़ेगी ठंड; सुबह कोहरे का दिखेगा असर

    जरूरी लिंक

    • आधिकारिक वेबसाइट: indianbank.bank.in
    • ऑनलाइन आवेदन: https://ibpsreg.ibps.in/inbraoct26/
    • भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन: https://indianbank.bank.in/documents/20117/34414/FINAL%20UPDATED%20ADVERTISEMENT%20FOR%20ENGAGEMENT%20OF%20APPRENTICES%20FOR%20FY%202026-27%20-%2004.11.20262026_11_04_04_14_20.pdf/451450a2-0501-51ba-e37c-db63b9c27425

    आवेदन की अंतिम तारीख 25 नवंबर 2026 है। इच्छुक उम्मीदवार समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

    Related posts:

    1. RRB JE Vacancy 2026: रेलवे ने बढ़ाईं जूनियर इंजीनियर की वैकेंसी, अब 4,029 पदों पर होगी भर्ती; जानें कितनी नई सीटें जोड़ी गईं
    2. RRC Sports Quota Recruitment 2026: खिलाड़ियों के लिए 64 पदों पर भर्ती, सितंबर से शुरू होंगे आवेदन; जानें पदवार योग्यता
    3. RRB NTPC Graduate Recruitment 2026: रेलवे में 3548 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता, सैलरी और आवेदन की पूरी जानकारी
    4. Railway Station Master Age Limit: स्टेशन मास्टर भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब इतने साल बाद दे सकेंगे परीक्षा
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleBank Holiday: बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर! 8 नवंबर से कई राज्यों में बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल
    Next Article Railway Update: छत्तीसगढ़ के रेलखंड पर शुरू हुई ऑटोमैटिक सिग्नलिंग, 32 नए सिग्नल से बढ़ेगी ट्रेनों की परिचालन क्षमता

    Related Posts

    vaccancy

    Railway Recruitment 2026: रेलवे ने निकाली स्काउट-गाइड कोटा भर्ती, जानें योग्यता, आयु सीमा और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

    vaccancy

    अग्निवीरों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब 4 की जगह 6 साल तक कर सकेंगे सेना में सेवा, परमानेंट नौकरी का भी मौका

    vaccancy

    RRB Recruitment 2026: रेलवे में 195 पदों पर निकली भर्ती, 5 नवंबर से आवेदन शुरू; जानें योग्यता और सैलरी

    Latest Posts

    क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर, नेपाल में खेला जाएगा वर्ल्ड कप क्वालीफायर, तारीखों का ऐलान

    छत्तीसगढ़ में बदलने लगा मौसम का मिजाज, नवंबर के पहले सप्ताह में बढ़ी ठंड, जानें अगले 3 दिन का हाल

    युवाओं के लिए खुशखबरी! छत्तीसगढ़ में 1,703 सरकारी नौकरियों का मौका, आवेदन से परीक्षा तक जानें पूरी डिटेल

    Railway Update: छत्तीसगढ़ के रेलखंड पर शुरू हुई ऑटोमैटिक सिग्नलिंग, 32 नए सिग्नल से बढ़ेगी ट्रेनों की परिचालन क्षमता

    Indian Bank Apprentice Recruitment 2026: इंडियन बैंक में 1500 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट युवाओं के लिए सुनहरा मौका

    Bank Holiday: बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर! 8 नवंबर से कई राज्यों में बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

    Diwali Photography Tips: दिवाली पर चाहिए परफेक्ट फोटो? कैमरे की इन 6 सेटिंग्स को तुरंत बदलें

    CG News: डॉक्टरों के लिए बड़ी खुशखबरी! रायपुर, बिलासपुर और जगदलपुर में बढ़ी पीजी की सीटें

    Salman Khan की फिल्म ‘Maatrubhumi’ की रिलीज डेट का ऐलान, इस दिन बड़े पर्दे पर आएगी फिल्म

    CBSE छात्रों के लिए बड़ा अपडेट, 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी; यहां देखें पूरा शेड्यूल

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.