वॉशिंगटन। अमेरिका के व्हाइट हाउस में भी दिवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस खास मौके पर भारतीय मूल के लोगों ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ ओवल ऑफिस में दिवाली मनाई। समारोह के दौरान पारंपरिक रूप से दीये जलाए गए और ट्रंप को हनुमान चालीसा भेंट की गई। इस आयोजन में भारतीय संस्कृति और परंपराओं की झलक देखने को मिली।
भारतीय टेक उद्यमी विशाल गोंडल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर समारोह की तस्वीरें साझा करते हुए अपने अनुभव बताए। उन्होंने लिखा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ दिवाली मनाना उनके लिए सम्मान की बात है। इस दौरान उन्होंने ट्रंप को हनुमान चालीसा भेंट की। गोंडल ने बताया कि करोड़ों लोग हनुमान चालीसा का पाठ साहस, भक्ति और शक्ति प्राप्त करने के लिए करते हैं।
क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर, नेपाल में खेला जाएगा वर्ल्ड कप क्वालीफायर, तारीखों का ऐलान
भारत-अमेरिका की दोस्ती के लिए की प्रार्थना
विशाल गोंडल ने बताया कि ओवल ऑफिस में दीये जलाने के दौरान उन्होंने भारत और अमेरिका के बीच संबंधों को और मजबूत बनाने की प्रार्थना की। उन्होंने उम्मीद जताई कि अंधकार पर प्रकाश की जीत का यह पर्व पूरी दुनिया में शांति, समृद्धि, बेहतर स्वास्थ्य और खुशहाली लेकर आए।
उन्होंने भारतीय परंपरा के आशीर्वाद ‘जुग जुग जियो’ का भी जिक्र किया। गोंडल के अनुसार, इसका अर्थ लंबी उम्र और खुशहाल जीवन की कामना करना है। उन्होंने दिवाली के अवसर पर दुनिया भर के लोगों के लिए इसी तरह की मंगलकामना की।
विकास खन्ना समेत कई जानी-मानी हस्तियां शामिल
व्हाइट हाउस में आयोजित दिवाली समारोह में मशहूर मिशेलिन स्टार शेफ विकास खन्ना और कनाडा की पूर्व सांसद रूबी ढल्ला सहित भारतीय मूल की कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं। समारोह में दीये जलाने और पारंपरिक शुभकामनाओं के जरिए भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिली।
गौरतलब है कि व्हाइट हाउस में दिवाली का यह आयोजन ऐसे समय हुआ है, जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने प्रशासन में बड़ा बदलाव किया है। उन्होंने स्टीफन मिलर को व्हाइट हाउस का नया चीफ ऑफ स्टाफ नियुक्त करने का ऐलान किया है। मिलर सोमवार से सूजी वाइल्स की जगह यह जिम्मेदारी संभालेंगे।
Related posts:
- प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ में स्पेस और नारी शक्ति पर किया जोरदार बयान
- DSCA की हरी झंडी: अमेरिका भारत को देगा हाई-प्रिसिजन जैवलिन मिसाइल व एक्सकैलिबर प्रोजेक्टाइल्स
- अमेरिका-वेनेजुएला तनाव चरम पर… ड्रग तस्करी के आरोप में अमेरिकी नौसेना का घातक हमला, 4 की मौत
- डिजिटल सेफ्टी पर DoT का बड़ा कदम: अब देश में ही स्टोर होगा कॉल और मैसेज डेटा, टेलीकॉम कंपनियों के लिए नियम सख्त
