Close Menu
    What's Hot

    Air India AI-171 Crash: अहमदाबाद हादसे वाले Boeing 787 की तकनीकी हिस्ट्री खंगालने की मांग, पायलट संगठन ने भेजा पत्र

    CG Weather: रविवार को घूमने निकल रहे हैं तो पहले जान लें मौसम का मिजाज, कई इलाकों में बारिश के आसार

    Chhattisgarh Teacher News: अतिथि शिक्षकों के लिए जरूरी अपडेट! छत्तीसगढ़ में 1535 शिक्षकों के 6 महीने के मानदेय की राशि जारी 

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » अमेरिका-वेनेजुएला तनाव चरम पर… ड्रग तस्करी के आरोप में अमेरिकी नौसेना का घातक हमला, 4 की मौत
    देश - विदेश

    अमेरिका-वेनेजुएला तनाव चरम पर… ड्रग तस्करी के आरोप में अमेरिकी नौसेना का घातक हमला, 4 की मौत

    News Lead 18By News Lead 18December 18, 2025
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    वाशिंगटनः अमेरिका और वेनेजुएला के बीच संघर्ष और तेज हो गया है।द गार्जियन की खबर के अनुसार अमेरिकी नौसेना ने पूर्वी प्रशांत महासागर में फिर एक जहाज पर ड्रग तस्करी का आरोप लगाकर घातक हमला किया है, जिसमें चार लोग मारे गए। रक्षा सचिव पीट हेगसेथ के अनुसार ट्रंप ने वेनेजुएला पर अमेरिकी तेल लेने का आरोप लगाते हुए दबाव और बढ़ा दिया है। बुधवार को हेगसेथ ने कहा कि “नार्को-तस्करी संचालन” में लगे एक जहाज पर “घातक काइनेटिक स्ट्राइक” ने चार लोगों की जान ली। प्रशांत महासागर में हुए इस ताजे हमले के बाद अमेरिका द्वारा कथित ड्रग-तस्करी करने वाली नावों पर सितंबर से शुरू हुए हमलों से लेकर अब तक मरने वालों की संख्या 99 पहुंच गई है।

    शराब घोटाले के बाद सख्ती: साय सरकार ने बदली रणनीति, अब नासिक नोट प्रिंटिंग प्रेस में छपेंगे होलोग्राम

    अमेरिकी हमले के बाद वेनेजुएला अपनी जहाजों को कर रहा एस्कॉर्ट

    पूर्वी प्रशांत महासागर और कैरेबियन सागर में अमेरिकी हमलों को देखते हुए वेनेजुएला ने अब अपनी जहाजों को एस्कॉर्ट करना शुरू कर दिया है। ऐसे में अमेरिका और वेनेजुएला के बीच सीधे टकराव की आशंका बढ़ गई है। ट्रंप ने अभी एक दिन पहले ही वेनेजुएला पर आरोप लगाया था कि वह तेल का उपयोग ड्रग तस्करी और अपराधियों को फंडिग में कर रहा है। इसलिए ट्रंप ने वेनेजुएला और उससे बाहर जाने वाले तेल टैंकरों पर बैन लगाने के बाद उनकी नाकेबंदी करवानी शुरू कर दी है। अभी पिछले दिनों अमेरिका ने इस क्रम में वेनेजुएला के एक तेल टैंकर को जब्त भी कर लिया था।

    वेनेजुएला ने दी अमेरिका को चुनौती

    अमेरिकी नौसेना की कार्रवाई और बैन के बावजूद वेनेजुएला ने सामान्य रूप से तेल का व्यवसाय करना जारी रखा है। दरअसल अमेरिका ने वेनेजुएला के तेल व्यवसाय को बैन कर दिया है। उसका कहना है कि वेनेजुएला इससे होने वाली आय को उपयोग ड्रग तस्करी और नार्को आतंकियों को फंडिंग में कर रहा है। इसके बावजूद वेनेजुएला ने अपने तेल व्यापार को ठप नहीं किया है। वेनेजुएला के पास दुनिया के सबसे बड़े सिद्ध तेल भंडार हैं। उसने कच्चे तेल और उप-उत्पादों के निर्यात संचालन को सामान्य रूप से जारी रखा है।

    CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी ठंड की मार, अगले 4 दिनों में तापमान 1–3 डिग्री तक गिरेगा

    वेनेजुएला के तेल व्यापार को रोकने के लिए ट्रंप ने लगाई सेना

    इधर ट्रंप ने वेनेजुएला के तट से दूर एक बड़ा सैन्य तैनाती कर दी है और नाकाबंदी की घोषणा कर दी है। यह वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो पर दबाव बढ़ाने के लिए किया गया है। इस पर मादुरो का कहना है कि अमेरिका ड्रग तस्करी रोकने के अपने बताए गए लक्ष्य के बजाय वेनेजुएला में सत्ता परिवर्तन चाहता है। मादुरो ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के साथ टेलीफोन बातचीत की, जिसमें उन्होंने वाशिंगटन से “धमकियों के बढ़ने” और क्षेत्रीय शांति के लिए उनके “निहितार्थों” पर चर्चा की। वेनेजुएला के तेल के सबसे बड़े खरीददार चीन के विदेश मंत्री ने वेनेजुएला समकक्ष यवान गिल के साथ फोन कॉल पर बात की। इस दौरान उन्होंने वेनेजुएला का पक्ष लिया। उन्होंने कहा कि चीन सभी एकतरफा धमकी का विरोध करता है और सभी देशों को अपनी संप्रभुता और राष्ट्रीय गरिमा की रक्षा करने का समर्थन करता है।

    Related posts:

    1. प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ में स्पेस और नारी शक्ति पर किया जोरदार बयान
    2. पंजाब कांग्रेस की रणनीतिक बैठक: भूपेश बघेल ने पार्टी मजबूती पर दिया जोर
    3. Nikki Murder Case: विपिन के भाई ने खोली निक्की हत्याकांड की पोल, सामने आए चौंकाने वाले तथ्य
    4. अफगानिस्तान का पाकिस्तान पर बड़ा हमला, चौकियों पर कब्जा; 15 सैनिक शहीद
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleशराब घोटाले के बाद सख्ती: साय सरकार ने बदली रणनीति, अब नासिक नोट प्रिंटिंग प्रेस में छपेंगे होलोग्राम
    Next Article Chaitanya Baghel Case : 3200 करोड़ के शराब घोटाले में चैतन्य बघेल को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई जनवरी तक टाली 

    Related Posts

    देश - विदेश

    Google Gemini हुआ बेकाबू? AI ने 3 कंपनियों को किया हैक, साइबर दुनिया में मचा हड़कंप

    देश - विदेश

    Philippines Ferry Fire: टूरिस्ट डेस्टिनेशन के पास फेरी में आग, 5 की मौत; 80 से ज्यादा लोग लापता

    देश - विदेश

    ये खास शर्ट पहनते ही बन जाएंगे ‘मिस्टर इंडिया’! कैमरा सामने होने पर भी नहीं कर पाएगा पहचान

    Latest Posts

    Air India AI-171 Crash: अहमदाबाद हादसे वाले Boeing 787 की तकनीकी हिस्ट्री खंगालने की मांग, पायलट संगठन ने भेजा पत्र

    CG Weather: रविवार को घूमने निकल रहे हैं तो पहले जान लें मौसम का मिजाज, कई इलाकों में बारिश के आसार

    Chhattisgarh Teacher News: अतिथि शिक्षकों के लिए जरूरी अपडेट! छत्तीसगढ़ में 1535 शिक्षकों के 6 महीने के मानदेय की राशि जारी 

    DJ Ban in CG: छत्तीसगढ़ में बिना अनुमति DJ बजाया तो होगी कार्रवाई, जाना पड़ सकता है जेल

    CBFC New Guidelines: सेंसर बोर्ड ने फिल्म सर्टिफिकेशन के नियमों में किए गए बदलाव, ड्रग्स सीन से लेकर एज रेटिंग तक नए प्रावधान

    CG Flight Update: हवाई यात्रियों को बड़ा झटका! बिलासपुर-कोलकाता सीधी फ्लाइट हुई बंद, जानें क्या है वजह 

    Google Gemini हुआ बेकाबू? AI ने 3 कंपनियों को किया हैक, साइबर दुनिया में मचा हड़कंप

    FSSAI Licence Suspended: AAA Blues Pure ग्रेन वोदका और ग्रेन व्हिस्की बनाने वाली कंपनी पर कार्रवाई, जानें क्यों सस्पेंड हुआ लाइसेंस

    Railway Recruitment 2026: दक्षिणी रेलवे में 10वीं-12वीं पास के लिए भर्ती का मौका! स्काउट्स एंड गाइड्स कोटे से होगी नियुक्ति, जानें आवेदन की तारीख

    संगठन विस्तार: संत कबीर दास ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बने दिलीप तिवारी ‘चिंटू’

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.