रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर और नवा रायपुर अटल नगर स्थित शासकीय कार्यालयों के स्थानीय अवकाश में संशोधन किया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। नए आदेश के मुताबिक, अब सरकारी कार्यालयों में 9 नवंबर के बजाय 20 नवंबर को स्थानीय अवकाश रहेगा।
दरअसल, राज्य सरकार ने पहले 9 नवंबर, सोमवार को गोवर्धन पूजा के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया था। बाद में गोवर्धन पूजा को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया। इसके चलते 9 नवंबर को घोषित स्थानीय अवकाश में बदलाव किया गया है।
IND vs NZ 1st ODI: भारत-न्यूजीलैंड पहला वनडे कल सुबह कितने बजे होगा शुरू? जानें मैच की सही टाइमिंग
देवउठनी एकादशी पर रहेगा स्थानीय अवकाश
सरकार ने संशोधित आदेश में देवउठनी एकादशी के अवसर पर 20 नवंबर, शुक्रवार को स्थानीय अवकाश निर्धारित किया है। यानी रायपुर और नवा रायपुर अटल नगर के शासकीय कार्यालय इस दिन बंद रहेंगे।
सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, अवकाश की नई तारीख शासकीय कार्यालयों पर लागू होगी। ऐसे में सरकारी कर्मचारियों को नवंबर महीने में छुट्टी की संशोधित तारीख का ध्यान रखना होगा।
ONGC में नौकरी पाने का शानदार मौका, 10वीं, ITI, डिप्लोमा और ग्रेजुएट युवा ऐसे करें अप्लाई

Related posts:
- दिवाली पर चैतन्य बघेल से मुलाकात पर रोक, भूपेश बघेल को नहीं मिली प्रशासन से अनुमति
- छत्तीसगढ़ को मिली बड़ी सौगात! दिल्ली के लिए दो नई उड़ानें आज से शुरू
- Chhattisgarh Rajyotsava 2025: छत्तीसगढ़ के हर जिले में होगा भव्य राज्योत्सव कार्यक्रम, मुख्य अतिथियों की सूची जारी
- CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, दक्षिणी इलाकों में बारिश के आसार; आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी
