Author: News Lead18
शाह ने 112 के 400 वाहनों को हरी झंडी दिखाई:’गुंडाधुर’ के गांव नेतानार जाएंगे, कल मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक; 4 स्टेट के CM आएंगे
रायपुर आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के बस्तर दौरे पर रहेंगे। वो शनिवार रात रायपुर पहुंचे और रविवार को सीधे जगदलपुर और फिर नेतानार गांव जाएंगे। कहा जा रहा है कि नक्सलवाद के कमजोर होने के बाद बस्तर में उनका ये पहला बड़ा दौरा है। नेतानार भी वही गांव है जिसे वीर शहीद गुंडाधुर से जोड़ा जाता है। यहां वो जन सुविधा केंद्र का उद्घाटन करेंगे। प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक, इस केंद्र के जरिए ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं और जरूरी सेवाओं का लाभ एक ही जगह पर मिलेगा। दौरे को लेकर बस्तर में सुरक्षा भी बढ़ा दी…
नकपुरा गांव में पंच सरपंच सचिव की मिलीभगत से गांव में अवैध मुरुम उत्खनन 24 घंटे निरंतर जारी
आरंग ब्लाक के नकपुरा गॉव मे खनिज विभाग की मिली भगत से फल फूल रहा साईं ट्रेडर्स का कारोबार खनिज नाका से कुछ ही दुरी पर कौशल्या माता मंदिर से लगे नकपुरा गॉव मे साईं ट्रेडर्स के मालिक द्वारा सरपंच/सचिव/पंच से मिली भगत करके बलपूर्वक अवैध रूप से उत्खनन रात दिन किया जा रहा है जिससे शासन को राजस्व की क्षति हो रही है शिकायत करने के उपरांत खनिज विभाग की टीम के पहुंचने से पहले गाड़ी मलिक को जानकारी मिल जाती है की टीम कार्यवाही के लिए पहुंच रही है टीम के पहुंचने से पहले पूरा मामला समेट…
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने भिलाई नगर निगम के डिप्टी कमिश्नर को जमकर फटकार लगाई। नाराजगी का कारण उनके ड्रेसकोड को लेकर था। नाराज कोर्ट ने पूछा कि आपको ये पता नहीं है कि हाई कोर्ट में किस तरह आना चाहिए। यही आपका ड्रेसकोड है। जैसा मन किया वैसे चले आए। नाराज कोर्ट ने डिप्टी कमिश्नर की जमकर क्लास लगाई। भिलाई नगर निगम से संबंधित मामला लगा था। जैसे ही मामला लगा कोर्ट को जानकारी दी गई कि निगम कमिश्नर जरूरी कारणों के चलते नहीं आ पाए हैं, उनकी जगह डिप्टी कमिश्नर उपस्थित हैं। कोर्ट ने क्या? इस पर कोर्ट ने…
दुर्ग जिले में साइबर ठगी, सट्टेबाजी और मनी लॉन्ड्रिंग में इस्तेमाल हुए म्यूल अकाउंट्स पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई शुरू की है। बीते 48 घंटे में जिले के 8 थानों में 889 बैंक खाताधारकों के खिलाफ केस दर्ज किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक जिले में अब तक 2567 से ज्यादा संदिग्ध किराए के बैंक खातों की पहचान हुई है, जिनका इस्तेमाल ठगी की रकम खपाने में किया गया। बुधवार रात 476 और गुरुवार रात 413 खाताधारकों पर केस दर्ज किए गए। ये खाते बैंक ऑफ महाराष्ट्र, इंडियन ओवरसीज, बंधन बैंक, आईडीएफसी, कोटक महिंद्रा, कैनरा, आईडीबीआई और एसबीआई समेत 8…
नगर निगम में शुक्रवार को एक बड़ा ड्रामा देखने को मिला। महापौर अलका बाघमार ने अपनी उपेक्षा से नाराज होकर आरईएस और मंडी बोर्ड के तीन अधिकारियों को अपने दफ्तर में करीब 3 घंटे तक बिठाए रखा। इस बीच बाहर यह चर्चा होने लगी कि अफसरों को बंधक बना लिया गया है। सूचना मिली तो पुलिस के बड़े अफसर पहुंच गए। महापौर ने बताया कि अफसरों को बंधक नहीं बनाया गया है बल्कि पूछताछ के लिए बुलाया गया है। दरअसल, नगर निगम की सीमा में आरईएस, पीडब्ल्यूडी, मंडी बोर्ड और सिंचाई विभाग द्वारा कई निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं।…
पीएम सूर्यघर योजना की ऑनलाइन समीक्षा बैठक:पेट्रोल बचत के लिए वर्चुअल मीटिंग, बैंकों को पेंडिग मामले जल्द निपटाने के निर्देश
रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कलेक्ट्रेट में होने वाली बैठकों को जहां तक संभव हो ऑनलाइन आयोजित करने का फैसला लिया है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा बैठक वर्चुअल माध्यम से आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन ने की। बैठक में अलग-अलग बैंकों और संबंधित विभागों के अधिकारियों ने योजना की प्रगति की समीक्षा की। बैंकों को निर्देश दिए गए कि वे अधिक से अधिक सोर्स एप्लीकेशन प्राप्त करने के लिए सक्रिय प्रयास करें और हितग्राहियों से लगातार संपर्क बनाकर योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करें। लंबित मामलों के…
लालपुर फल मार्केट में मिले सड़े-गले फ्रूट:खाद्य विभाग की टीम ने की कार्रवाई, 5 फलों के नमूने जांच के लिए भेजे गए
खाद्य-औषधि प्रशासन विभाग ने लालपुर स्थित होलसेल फल मार्केट में सघन जांच अभियान चलाया। नियंत्रक खाद्य-औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल और कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर पहुंची टीम ने बाजार में फलों की गुणवत्ता और स्वच्छता की जांच की। निरीक्षण के दौरान टीम ने तरबूज के 2, अनार का 1, आम का 1 और मौसंबी का 1 नमूना लिया। कुल 5 नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है। विभाग का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। मौके पर नष्ट कराया सड़ा-गला फल जांच के दौरान टीम को…
छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने आज मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी मुख्य परीक्षा मार्च-अप्रैल 2026 के परीक्षा परिणाम घोषित किए। छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 2026 का परिणाम 58.39 प्रतिशत और हायर सेकण्डरी सर्टिफिकेट का परिणाम परिणाम 71 प्रतिशत रहा। विद्यार्थी अपना परीक्षा परिणाम छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल वेबसाइट http://www.sos.cg.nic.in तथा http://www.result.cg.nic.in परीक्षा परिणाम पोर्टल पर देख सकते हैं।हाईस्कूल परीक्षा परिणाम छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल द्वारा आयोजित हाईस्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा मार्च-अप्रैल में 2026 का परीक्षा परिणाम आज 14 मई को अपरान्ह 4 बजे घोषित किया गया। परीक्षा में कुल…
सीएम साय बोले- प्रदेश में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त भंडारण: अफवाहों से दूर रहें, आवश्यकता अनुसार ही ईंधन लें
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों से पेट्रोल एवं डीजल की उपलब्धता को लेकर किसी भी प्रकार की चिंता न करने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि छत्तीसगढ़ में पेट्रोल एवं डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। प्रदेश के सभी ऑयल डिपो में नियमित रूप से ईंधन की आपूर्ति की जा रही है मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रदेश सरकार एवं ऑयल कंपनियां पूर्ण समन्वय के साथ स्थिति पर लगातार निगरानी बनाए हुए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वैश्विक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए भी भारत सरकार द्वारा प्रभावी तैयारियां सुनिश्चित की गई हैं और ईंधन आपूर्ति को…
कचना ओवर-ब्रिज जल्द होगा शुरू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अंतिम चरण के कार्यों का किया निरीक्षण
छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने रायपुर में खम्हारडीह-कचना रेल्वे क्रॉसिंग पर निर्माणाधीन रेलवे ओवर-ब्रिज के अंतिम चरण के कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को ओवर-ब्रिज का काम जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने ओवर-ब्रिज पर पैदल चलकर अधिकारियों से इसके तकनीकी मानकों की जानकारी ली। उन्होंने यहां लाइटिंग के लिए अच्छी गुणवत्ता के पोल्स और लाइट्स का उपयोग करने को कहा। उप मुख्यमंत्री साव ने कचना ओवर-ब्रिज के निरीक्षण के बाद कहा कि इसका 96 प्रतिशत काम पूर्ण कर…
Laxman Sen
Editor
Mobile – 8818866551
Email- newslead18@gmail.com