Author: News Lead18
1 मई को रायपुर में मांस-मटन बेचने पर होगी कार्रवाई:बुद्ध जयंती पर बूचड़खाने रहेंगे बंद, उल्लंघन पर जब्ती और कार्रवाई के निर्देश
रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र में बुद्ध जयंती के अवसर पर 1 मई 2026, शुक्रवार को मांस-मटन की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। महापौर मीनल चौबे के निर्देश पर यह आदेश जारी किया गया है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आदेश के परिपालन में निगम के स्वास्थ्य विभाग ने इस दिन शहर के सभी पशुवध गृह और मांस-मटन विक्रय की दुकानों को बंद रखने के निर्देश दिए हैं। जोन स्तर पर निगरानी निगम प्रशासन के अनुसार, सभी जोन स्वास्थ्य अधिकारी और स्वच्छता निरीक्षक अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी करेंगे, ताकि प्रतिबंध का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जा सके।…
सुप्रीम कोर्ट ने लिव-इन रिलेशनशिप पर अहम टिप्पणी 15 साल साथ रहने के बाद रिश्ता टूटना ‘यौन उत्पीड़न’ नहीं है. बच्चे के लिए गुजारा-भत्ता और सुलह की सलाह दी
मध्य प्रदेश जब कोई रिश्ता आपसी सहमति से बना हो, तो उसमें अपराध का सवाल ही कहां उठता है? सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को एक महिला से यह सवाल पूछा. इस महिला ने मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी थी, जिसमें उसके पूर्व लिव-इन पार्टनर के खिलाफ दर्ज FIR को रद्द कर दिया गया था. यह मामला शादी का झूठा वादा करके कथित यौन उत्पीड़न करने से जुड़ा था. जस्टिस बीवी नागरत्ना और जस्टिस उज्ज्वल भुइयां की बेंच ने उस मामले पर सवाल उठाया, जिसमें महिला 15 साल तक पुरुष के साथ रही और उनका…
माफ कीजिए…’, सरके चुनरी तेरी विवाद में NCW से संजय दत्त ने मांगी माफी; 50 आदिवासी बेटियों की पढ़ाई का उठाएंगे खर्च
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही और अभिनेता संजय दत्त के गाने ‘सरके चुनरी तेरी’ को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने सोमवार को सुनवाई की। जिसमें नोरा फतेही को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का अंतिम मौका दिया गया था। वहीं, खलनायक फेम संजय दत्त आयोग के समक्ष पेश हुए। 50 आदिवासी बालिकाओं की पढ़ाई का उठाएंगे खर्च सुनवाई के दौरान कन्नड़ फिल्म ‘केडी: द डेविल’ के विवादित गाने ‘सरके चुनर तेरी…’ को लेकर फिल्म अभिनेता संजय दत्त सोमवार को राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) के सामने पेश हुए।…
योगी जी… मेरी बेवफा पत्नी और उसके आशिक को जिंदा जला देना’, वीडियो में बोलकर ट्रेन के आगे कूदा युवक
हरचंदपुर पत्नी ने बेवफाई की है, उसकी हरकतों से तंग आकर आत्महत्या कर रहा हूं, लेकिन मेरा शव बाद में उठाना, पुलिस और योगी जी पहले मेरी पत्नी और उसके प्रेमी को जिंदा जला देना या फिर फांसी लगा देना। यह कहकर एक युवक ने ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी। युवक का वीडियाे तेजी से इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। वीडियो प्रसारित होने के बाद ये बात तेजी से आग की तरह क्षेत्र में फैल गई। पुलिस अधिकारियों ने भी वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। क्षत-विक्षत अवस्था में…
बिजली विभाग में करोड़ों का गबन: फर्जी बैंक स्लिप और जाली हस्ताक्षर, 4 साल तक कार्यालय सहायक ने किया फर्जीवाड़ा
जिले की बिजली कंपनी के रवेली वितरण केंद्र में बड़ा गबन सामने आया है। कार्यालय सहायक मनोज कुमार साहू पर 3.17 करोड़ रुपये के गबन का आरोप है। यह धोखाधड़ी 2019-20 से 2022-23 के बीच की गई। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ने राजस्व राशि प्रणाली में दर्ज की। उसने नकद ब्योरा और कई मामलों में राजस्व लेखा भी तैयार किया। हालांकि, यह रकम बैंक खाते में कभी जमा नहीं की गई। कागजों में सब कुछ सही दिखता रहा। असल में करोड़ों रुपये गायब होते रहे। कुल 155 ऐसे प्रकरण सामने आए हैं। इनमें 136 मामलों में नकद…
रायपुर में होने वाले IPL मुकाबलों को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और इसी के साथ क्रिकेट फैंस का उत्साह भी चरम पर पहुंच गया है। खासतौर पर Royal Challengers Bengaluru (RCB) के शहर में आने की खबर ने माहौल और भी गर्म कर दिया है। जानकारी के मुताबिक RCB के खिलाड़ी 8 मई को रायपुर पहुंच सकते हैं और 14 मई तक यहीं रुकेंगे। इस दौरान टीम मैच की तैयारी के लिए अभ्यास सत्र भी करेगी। 6 दिनों तक रायपुर में रहेगा RCB का डेरा RCB की टीम का रायपुर में करीब 6 दिनों तक ठहरने का…
छत्तीसगढ़ में भारतमाला परियोजना से जुड़े कथित मुआवजा घोटाले ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) और आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने संयुक्त रूप से कई स्थानों पर छापेमारी कर इस मामले में जांच को तेज कर दिया। इस कार्रवाई के बाद प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। कार्रवाई का फोकस उन लोगों पर रहा, जिन्हें पूर्व मंत्री Ajay Chandrakar का करीबी बताया जा रहा है। कुरूद सहित कई ठिकानों पर दबिश जांच एजेंसियों ने धमतरी जिले के कुरूद क्षेत्र में अहम कार्रवाई की। यहां Bhupendra Chandrakar के…
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र से एक दुखद और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने कथित रूप से पारिवारिक तनाव के चलते आत्महत्या कर ली। इस घटना ने इलाके में शोक और चर्चा दोनों का माहौल बना दिया है। घर के अंदर मिला शव, परिवार ने दी सूचना जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान 45 वर्षीय जय साहू के रूप में हुई है, जो पूर्व राज्य मंत्री धनीराम साहू (मध्य प्रदेश शासन) के बेटे बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना सबसे पहले उनके बड़े भाई भागवत साहू ने पुलिस को दी। उन्होंने…
मुंबई: पहले बिरयानी खाई, फिर तरबूज! एक साथ खत्म हो गया पूरा परिवार, 4 मौतें कैसे हुईं?
मुंबई से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां पायधुनी इलाके में एक ही परिवार के चार लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। यह घटना पायधुनी क्षेत्र की घाटी गली में स्थित मुगल बिल्डिंग में हुई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शनिवार (25 अप्रैल) रात परिवार के कुल 9 सदस्यों ने रात करीब 10:30 बजे साथ में खाना खाया था। खाना खाने के बाद रिश्तेदार अपने-अपने घर लौट गए। देर रात करीब 1 बजे से 1:30 बजे के बीच मृतक परिवार के चारों सदस्यों ने…
हजार रुपए में एंट्री, अंदर नशा-अश्लीलता: राजधानी में बढ़ रहा ‘स्ट्रेंजर पार्टियों’ का जाल, नेताओं-अफसरों के बच्चे भी शामिल!
राजधानी में नशा और अश्लीलता फैलाने वाली स्ट्रेंजर पार्टियों पर रोक नहीं लग पा रही है। ऐसी पार्टियों का सोशल मीडिया में जमकर प्रचार-प्रसार होता है। इसमें एंट्री फीस भी रहती है। युवक-युवतियों से इंस्टाग्राम व फेसबुक के जरिए इन पार्टियों में शामिल होने की अपील की जाती है। इसके बाद तय स्थान पर पार्टी आयोजित होती है। इसमें कई तरह का नशा परोसा जाता है और अश्लील हरकतें भी करते हैं। इन पार्टियों का आयोजन दूसरे शहरों की इवेंट मैनेजमेंट कंपनियां लोकल आयोजकों के साथ मिलकर कर रही हैं। इन पार्टियों में अधिकांश कारोबारी, नेताओं और अफसरों के…
Laxman Sen
Editor
Mobile – 8818866551
Email- newslead18@gmail.com