Author: News Lead18
छत्तीसगढ़ के 32 जिलों में लागू फॉरेंसिक मोबाइल वैन सिस्टम, गृह मंत्री शाह ने दिखाई हरी झंडी
राजधानी रायपुर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज सोमवार को राजधानी रायपुर में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में छत्तीसगढ़ की ‘अत्याधुनिक डायल 112’ आपातकालीन सेवा और आधुनिक फॉरेंसिक मोबाइल वैन के बेड़े को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप-मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा और छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राज्य की आपातकालीन सहायता प्रणाली का विस्तार करना और नए आपराधिक कानूनों के तहत वैज्ञानिक अनुसंधान क्षमता को मजबूत करना…
तिल्दा-नेवरा स्टेशन पर रेलवे की किलाबंदी चेकिंग:सभी प्लेटफॉर्म और 16 ट्रेनों में चेकिंग, 433 मामले में 2.15 लाख वसूले गए
रायपुर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल ने शुक्रवार को तिल्दा नेवरा रेलवे स्टेशन पर किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिना टिकट, गलत टिकट, ज्यादा सामान और स्टेशन पर गंदगी फैलाने वाले यात्रियों पर कार्रवाई की गई। अभियान में कुल 433 मामले दर्ज किए गए और 2 लाख 15 हजार 205 रुपए का राजस्व वसूला गया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अवधेश कुमार त्रिवेदी के निर्देश पर यह अभियान 16 मई 2026 को चलाया गया। जांच के दौरान स्टेशन के सभी प्लेटफॉर्म और 16 ट्रेनों में चेकिंग की गई। बिना टिकट यात्रा करते 285 यात्री पकड़े गए वसूली:…
भूपेश बोले-जनता से अपील कर PM विदेश यात्रा पर निकले:सरकार खुद नियमों की धज्जियां उड़ा रही, जनता को पालन करने की दे रही नसीहत
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पेट्रोल-डीजल बचाने को लेकर पीएम मोदी की अपील पर निशाना साधा है। भूपेश बघेल ने कहा कि, भाजपा का काम ही “पर उपदेश कुशल बहुतेरे” वाला है। पीएम जनता से पेट्रोल बचाने की बात करते हैं और खुद विदेश यात्राओं पर निकल जाते हैं। भूपेश ने कहा कि सरकार खुद नियमों की धज्जियां उड़ा रही है और जनता को पालन करने की नसीहत दे रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि विदेशों से आने वाला क्रूड ऑयल दूसरे देशों को भेजा जा रहा है, जबकि देश में पेट्रोल-डीजल की किल्लत के हालात बन…
IPLके बाद भी रायपुर में क्रिकेट का रोमांच जारी:जून में CCPL,अक्टूबर में भारत-जिम्बाब्वे महिला T-20 सीरीज;राजधानी में पहली बार खेलेगी भारतीय महिला टीम
रायपुर BCCI ने भारत और जिम्बाब्वे महिला टीम के बीच सीमित ओवरों की सीरीज का कार्यक्रम जारी कर दिया है। टी-20 सीरीज का आगाज 16 अक्टूबर से रायपुर में होगा। इसके बाद वनडे मुकाबले बड़ौदा में खेले जाएंगे। रायपुर के लिए यह सीरीज कई मायनों में खास मानी जा रही है। पहली बार भारतीय महिला क्रिकेट टीम राजधानी में इंटरनेशनल मुकाबला खेलेगी। वहीं जिम्बाब्वे महिला टीम का यह पहला भारत दौरा होगा। अब तक दोनों टीमों के बीच कोई भी सीधी सीरीज नहीं हुई है। इससे पहले दोनों का सामना सिर्फ ICC टूर्नामेंट और क्वालिफायर मुकाबलों में हुआ है।…
बेबीलॉन होटल के संचालक बलदेव खनूजा की पिटाई:बेटे को लेकर पत्नी-ससुराल पक्ष के लोगों से हुआ विवाद, तो ऑफिस में घुसकर ससुर ने पीटा
रायपुर के चर्चित बेबीलॉन होटल के संचालक बलदेव खनूजा के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। बेटे को अपने साथ ले जाने की बात को लेकर पत्नी और ससुराल पक्ष से विवाद इतना बढ़ गया कि ससुर ने होटल ऑफिस में ही उनकी पिटाई कर दी। घटना के बाद कारोबारी ने तेलीबांधा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं, बलदेव खनूजा के ससुर अमरजीत सिंग होरा ने भी अपने दामाद के खिलाफ तेलीबांधा थाना में शिकायत की है। तेलीबांधा पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता बलदेव खनूजा वीआईपी रोड स्थित खनूजा हाउस में…
रायपुर में ग्रीन आर्मी का गदही तालाब बचाओ अभियान:13 सप्ताह से जारी, 70 लोगों ने किया श्रमदान, तालाब से निकला भारी कचरा
रायपुरा ग्रीन आर्मी रायपुरा जोन में गदही तालाब में पिछले 13 सप्ताह से लगातार सफाई और श्रमदान अभियान चलाया जा रहा है। रविवार को हुए अभियान में करीब 70 लोगों ने हिस्सा लेकर तालाब संरक्षण और स्वच्छता का संदेश दिया। हर सप्ताह लोगों की भागीदारी बढ़ रही है और अब यह अभियान जनजागरूकता की मुहिम बनता जा रहा है। अभियान के दौरान तालाब परिसर, गार्डन, पचरी और पाथवे की सफाई की गई। झाड़ियों को हटाने, तालाब में गिरे पेड़ों को निकालने और स्ट्रीट लाइट चालू करवाने जैसे काम भी किए गए। सफाई के दौरान गद्दा, तकिया, साड़ी, पूजन…
अधिकारी पर भड़के बृजमोहन, ग्रामीणों ने बजाई ताली,कहा- सबसे ज्यादा शिकायत आपकी है, अभिनंदन करें कि क्या करें; सुशासन तिहार में फटकारा
रायपुर के आरंग के नगर पंचायत समोदा में सुशासन तिहार कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सांसद बृजमोहन अग्रवाल शिकायत मिलने पर भड़क गए। उन्होंने नायब तहसीलदार गजानंद सिदार को जमकर फटकार लगाते हुए कहा कि, आपका अभिनंदन करें कि क्या करें बताओ। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फटकार लगाते हुए बृजमोहन ने कहा कि सबसे ज्यादा शिकायत आपकी है। कितना पैसा लेते हो, जो लोगों को बोलते हो…क्या बोलते हो लोगों से? इसकी सबसे ज्यादा शिकायत है। कितना पैसा दिए हो सांसद जी को…कितना पैसा दिए हो? यह बातकर सुनकर वहां शिकायत लेकर पहुंचे ग्रामीण ताली…
सेंट-डेनिस रीयूनियन इंटरनेशनल चैलेंज 2026:मिक्स्ड डबल्स में ईशान-श्रुति ने जीता गोल्ड, तो आकर्षी को मिला सिल्वर
छत्तीसगढ़ सेंट-डेनिस रीयूनियन इंटरनेशनल चैलेंज 2026 में छत्तीसगढ़ के शटलर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड और सिल्वर मेडल जीत लिया है। मिक्स्ड डबल्स के फाइनल में ईशान भटनागर और श्रुति मिश्रा की जोड़ी ने बेहतरीन तालमेल और आक्रामक खेल दिखाते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। 35 मिनट तक चले मुकाबले में भारतीय जोड़ी ने ग्रेगोइरे डेशैम्प और इबेन बर्गस्टीन की जोड़ी को 21-17, 21-19 से सीधे गेम में हराया। शुरुआत से ही ईशान-श्रुति ने मैच पर नियंत्रण बनाए रखा और विपक्षी टीम को वापसी का मौका नहीं दिया। वहीं महिला सिंगल्स में दुर्ग की डीएसपी आकर्षी…
जनगणना में पिछड़े रायपुर-दुर्ग-रायगढ़ समेत शहरी जिले:रायपुर में 10%, रायगढ़ में 4.65% और भिलाई नगर में 7.84% हुआ काम, आदिवासी और ग्रामीण जिले आगे
छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय जनगणना 2027 की तैयारियां चल रही हैं। राज्यभर में मकान सूचीकरण ब्लॉकों (HLB) के गठन और सत्यापन का काम चल रहा है। जिसमें बड़े शहरों और नगर निगम क्षेत्रों की रफ्तार काफी धीमी है। राज्य सरकार की ताजा प्रगति रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में अब तक 60.73% काम पूरा हो चुका है। कुल 48,742 मकान सूचीकरण ब्लॉकों में से 29,602 ब्लॉकों का सत्यापन और गठन पूरा कर लिया गया है। हालांकि राजधानी रायपुर, रायगढ़, दुर्ग-भिलाई जैसे शहरी जिले इस अभियान में काफी पीछे चल रहे हैं। रायगढ़ नगर निगम सबसे निचले पायदान पर है, जहां सिर्फ…
43 साल बाद अमेरिका से छत्तीसगढ़ लौटेगी प्राचीन मूर्ति, रायपुर म्यूजियम से हुई थी चोरी; कीमत जानकर उड़ जाएंगे आपके होश
रायपुर: महासमुंद जिले के ऐतिहासिक सिरपुर से प्राप्त और रायपुर स्थित महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय से 43 वर्ष पहले चोरी हुई दुर्लभ अवलोकितेश्वर कांस्य प्रतिमा अब जल्द छत्तीसगढ़ लौट सकती है। अमेरिका में बरामद की गई इस बहुमूल्य प्रतिमा को भारत को सौंपे जाने के बाद राज्य सरकार और पुरातत्व विभाग उसकी वापसी की तैयारियों में जुट गए हैं। पुरातत्व एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने बताया कि भारत सरकार के साथ औपचारिक पत्राचार जारी है। अनुमति और आवश्यक सूचना मिलने के बाद राज्य सरकार की टीम प्रतिमा को लेने जाएगी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस प्रतिमा की कीमत लगभग दो…
Laxman Sen
Editor
Mobile – 8818866551
Email- newslead18@gmail.com