Close Menu
    What's Hot

    T20 इंटरनेशनल में अभिषेक शर्मा का धमाका, Surya को पीछे छोड़ हासिल किया यह बड़ा रिकॉर्ड

    ट्रेन से सफर करने वाले ध्यान दें! लैंडस्लाइड के चलते 2 ट्रेनें रद्द, 4 ट्रेनों के रूट या परिचालन पर असर

    छत्तीसगढ़ में सनसनीखेज मामला, दीवार पर खून के निशान और बिस्तर पर मिली महिला की लाश; पति की तलाश जारी

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » अधिकारी पर भड़के बृजमोहन, ग्रामीणों ने बजाई ताली,कहा- सबसे ज्यादा शिकायत आपकी है, अभिनंदन करें कि क्या करें; सुशासन तिहार में फटकारा
    छत्तीसगढ़

    अधिकारी पर भड़के बृजमोहन, ग्रामीणों ने बजाई ताली,कहा- सबसे ज्यादा शिकायत आपकी है, अभिनंदन करें कि क्या करें; सुशासन तिहार में फटकारा

    News Lead18By News Lead18May 18, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    रायपुर के आरंग के नगर पंचायत समोदा में सुशासन तिहार कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सांसद बृजमोहन अग्रवाल शिकायत मिलने पर भड़क गए। उन्होंने नायब तहसीलदार गजानंद सिदार को जमकर फटकार लगाते हुए कहा कि, आपका अभिनंदन करें कि क्या करें बताओ।

    इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फटकार लगाते हुए बृजमोहन ने कहा कि सबसे ज्यादा शिकायत आपकी है। कितना पैसा लेते हो, जो लोगों को बोलते हो…क्या बोलते हो लोगों से? इसकी सबसे ज्यादा शिकायत है। कितना पैसा दिए हो सांसद जी को…कितना पैसा दिए हो? यह बातकर सुनकर वहां शिकायत लेकर पहुंचे ग्रामीण ताली बजाने लगे।

    जानकारी के मुताबिक, समोदा हाई स्कूल मैदान में शुक्रवार (15 मई) को आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे थे। कार्यक्रम का उद्देश्य शासन की योजनाओं और प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर जनता की शिकायतें सुनना था, लेकिन मंच पर सबसे ज्यादा मुद्दा तहसील कार्यालय की कार्यप्रणाली को लेकर उठा।

    ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि, समोदा तहसील कार्यालय में राजस्व संबंधी मामलों का निराकरण समय पर नहीं हो रहा है। नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा समेत कई केस महीनों से लंबित पड़े हैं। लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि काम कराने के नाम पर पैसों की मांग की जाती है और बिना लेन-देन के फाइलें आगे नहीं बढ़तीं।

    ‘कितना पैसा दिए हो सांसद जी को?’… मंच से भड़के बृजमोहन

    बृजमोहन: यहां के नायब तहसीलदार कौन हैं जी?

    (समोदा में पदस्थ नायब तहसीलदार गजानंद सिदार मंच पर आते हैं)

    बृजमोहन: आपका अभिनंदन करें कि क्या करें बताओ… सबसे ज्यादा शिकायत आपकी है। कितना पैसा लेते हो, जो लोगों को बोलते हो… क्या बोलते हो लोगों से? इसकी सबसे ज्यादा शिकायत है। कितना पैसा दिए हो सांसद जी को… कितना पैसा दिए हो?

    गजानंद सिदार: (हाथ के इशारे से इनकार करते हैं)

    बृजमोहन: ये मेरे पास आवेदन है। इसका निराकरण क्यों नहीं हो रहा है? बताओ मुझे

    बृजमोहन: एडिशनल कलेक्टर और एसडीएम साहब, यहां की जनता की सबसे ज्यादा शिकायत नायब तहसीलदार की है। जरा देखिए इसके पास कितने केस पेंडिंग हैं। उसका रिव्यू करो और जल्द निराकरण होना चाहिए। ऐसी शिकायतें नहीं आनी चाहिए।

    इन दोनों प्रकरणों की रिपोर्ट बनाकर 3 दिन के भीतर मुझे भेजिए। और भविष्य में मेरे पास आपकी शिकायत नहीं आनी चाहिए। सबसे ज्यादा शिकायत आपकी ही आ रही है।

    अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश

    इस मामले की गंभीरता को देखते हुए सांसद ने मौके पर मौजूद अतिरिक्त कलेक्टर कीर्तिमान सिंह राठौर और एसडीएम अभिलाषा पैकरा को निर्देशित किया कि समोदा तहसील कार्यालय में लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की जाए।

    उन्होंने 3 दिनों के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए। सांसद ने साफ कहा कि यदि शिकायतें सही पाई गईं तो आगे सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    जनता ने फटकार का किया समर्थन

    इस कार्यक्रम के दौरान मौजूद ग्रामीणों ने सांसद के फटकार का समर्थन किया। कई लोगों का कहना था कि लंबे समय से तहसील कार्यालय के चक्कर काटने के बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा था। ऐसे में पहली बार किसी जनप्रतिनिधि ने मंच से खुलकर अधिकारियों से जवाब मांगा है।

    सुशासन तिहार कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। लेकिन पूरे कार्यक्रम में सबसे ज्यादा चर्चा सांसद बृजमोहन अग्रवाल की नाराजगी और नायब तहसीलदार को मंच से लगाई गई फटकार की रही।

    Related posts:

    1. CG में बड़ा रेल हादसा टला, लोकोपायलट की सतर्कता से टली दुर्घटना
    2. रायपुर नगर निगम: आठ महीने से जारी नेता प्रतिपक्ष का विवाद मंगलवार को होगा खत्म
    3. भीषण सड़क हादसा: CG में बस पलटी मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत, 6 यात्री घायल
    4. CG News: कोरबा में नक्सली रामा इच्छा गिरफ्तार, SECL खदान में मजदूरी कर रहा था संगठन को समर्थन
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleसेंट-डेनिस रीयूनियन इंटरनेशनल चैलेंज 2026:मिक्स्ड डबल्स में ईशान-श्रुति ने जीता गोल्ड, तो आकर्षी को मिला सिल्वर
    Next Article रायपुर में ग्रीन आर्मी का गदही तालाब बचाओ अभियान:13 सप्ताह से जारी, 70 लोगों ने किया श्रमदान, तालाब से निकला भारी कचरा

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    ट्रेन से सफर करने वाले ध्यान दें! लैंडस्लाइड के चलते 2 ट्रेनें रद्द, 4 ट्रेनों के रूट या परिचालन पर असर

    Balodabazar

    छत्तीसगढ़ में सनसनीखेज मामला, दीवार पर खून के निशान और बिस्तर पर मिली महिला की लाश; पति की तलाश जारी

    छत्तीसगढ़

    Chhattisgarh: शादी के अगले ही दिन दहेज की मांग! डिप्टी कलेक्टर पर पत्नी ने लगाए 3 करोड़ और कार मांगने के आरोप

    Latest Posts

    T20 इंटरनेशनल में अभिषेक शर्मा का धमाका, Surya को पीछे छोड़ हासिल किया यह बड़ा रिकॉर्ड

    ट्रेन से सफर करने वाले ध्यान दें! लैंडस्लाइड के चलते 2 ट्रेनें रद्द, 4 ट्रेनों के रूट या परिचालन पर असर

    छत्तीसगढ़ में सनसनीखेज मामला, दीवार पर खून के निशान और बिस्तर पर मिली महिला की लाश; पति की तलाश जारी

    Chhattisgarh: शादी के अगले ही दिन दहेज की मांग! डिप्टी कलेक्टर पर पत्नी ने लगाए 3 करोड़ और कार मांगने के आरोप

    CG Weather Update: प्रदेश में मौसम लेगा करवट, तापमान में बदलाव के आसार, जानिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान

    सरकारी नौकरी का मौका! कक्षा 1 पास होना भी जरूरी नहीं, 24,752 पदों पर भर्ती के लिए इस तारीख तक करें आवेदन

    रायपुर में गरबा आयोजनों पर पुलिस के सख्त निर्देश, DJ पर प्रतिबंध; रात 10 बजे के बाद साउंड सिस्टम नहीं बजेगा

    Smartphone Tips: मोबाइल में बार-बार आने वाले Ads को न करें नजरअंदाज, इन 5 तरीकों से पहचानें असली वजह

    Women’s T20 Cricket: रायपुर में होगी भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज, स्मृति मंधाना संभालेंगी टीम की कमान

    Pregnancy में बीच हॉलिडे एंजॉय कर रहीं Kiara Advani, पति सिद्धार्थ और बेटी सराया संग बिताया क्वालिटी टाइम

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.