Close Menu
    What's Hot

    छत्तीसगढ़ में सनसनीखेज मामला, दीवार पर खून के निशान और बिस्तर पर मिली महिला की लाश; पति की तलाश जारी

    Chhattisgarh: शादी के अगले ही दिन दहेज की मांग! डिप्टी कलेक्टर पर पत्नी ने लगाए 3 करोड़ और कार मांगने के आरोप

    CG Weather Update: प्रदेश में मौसम लेगा करवट, तापमान में बदलाव के आसार, जानिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » Chhattisgarh: शादी के अगले ही दिन दहेज की मांग! डिप्टी कलेक्टर पर पत्नी ने लगाए 3 करोड़ और कार मांगने के आरोप
    छत्तीसगढ़

    Chhattisgarh: शादी के अगले ही दिन दहेज की मांग! डिप्टी कलेक्टर पर पत्नी ने लगाए 3 करोड़ और कार मांगने के आरोप

    News Lead 18By News Lead 18October 12, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    रायपुर : छत्तीसगढ़ में राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी और डिप्टी कलेक्टर मनोज बंजारे के खिलाफ उनकी पत्नी ने दहेज प्रताड़ना, मारपीट और घरेलू हिंसा के आरोप लगाए हैं। पत्नी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने डिप्टी कलेक्टर और उनके परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत में करोड़ों रुपये नकद और लग्जरी कार की मांग किए जाने का आरोप लगाया गया है।

    CG Weather Update: प्रदेश में मौसम लेगा करवट, तापमान में बदलाव के आसार, जानिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान

    शादी के दूसरे दिन से प्रताड़ित करने का आरोप

    जानकारी के अनुसार, आरंग क्षेत्र के ग्राम भानसोज निवासी पूजा बंजारे का विवाह जुलाई 2024 में धमतरी के जोधापुर वार्ड निवासी मनोज बंजारे से हुआ था। मनोज बंजारे राज्य प्रशासनिक सेवा में डिप्टी कलेक्टर के पद पर कार्यरत हैं।

    पूजा का आरोप है कि शादी के दौरान उनके परिवार की ओर से घरेलू सामान, सोने की चेन और अन्य उपहार दिए गए थे। इसके बावजूद विवाह के दूसरे दिन से ही ससुराल पक्ष के लोग कम दहेज मिलने को लेकर ताने देने लगे और कथित तौर पर उन्हें प्रताड़ित किया जाने लगा।

    लग्जरी कार और 2 से 3 करोड़ रुपये मांगने का आरोप

    शिकायत के मुताबिक, पूजा ने अपने पति मनोज बंजारे, सास ललिता बंजारे और ससुर कोमल सिंह बंजारे पर लग्जरी कार और 2 से 3 करोड़ रुपये नकद मांगने का आरोप लगाया है।

    पीड़िता का कहना है कि 4 जनवरी 2025 को पति ने उन पर मायके की जमीन बेचकर 2 से 3 करोड़ रुपये लाने का दबाव बनाया। आरोप है कि मांग पूरी करने से इनकार करने पर उनके साथ मारपीट की गई।

    गर्भावस्था और प्रसव के बाद भी प्रताड़ना का आरोप

    पूजा के अनुसार, गर्भावस्था के दौरान और बच्चे के जन्म के बाद भी उन्हें कथित प्रताड़ना का सामना करना पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि बच्चे के जन्म के बाद पति ने उन्हें मायके में ही छोड़ दिया।

    शिकायत में यह भी कहा गया है कि 2 सितंबर 2026 को पति और ससुराल पक्ष के लोगों ने ग्राम भानसोज स्थित उनके मायके में उनके साथ मारपीट की।

    सरकारी नौकरी का मौका! कक्षा 1 पास होना भी जरूरी नहीं, 24,752 पदों पर भर्ती के लिए इस तारीख तक करें आवेदन

    काउंसलिंग के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला

    मामले की शिकायत महिला थाने में की गई थी। इसके बाद परिवार परामर्श केंद्र में दोनों पक्षों की काउंसलिंग कराई गई, लेकिन सुलह की कोशिशें सफल नहीं हो सकीं।

    इसके बाद पुलिस ने डिप्टी कलेक्टर मनोज बंजारे और उनके परिजनों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना से संबंधित मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

    फिलहाल, मामले में लगाए गए आरोपों की जांच जारी है। आरोपों की पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया के तहत होनी बाकी है।

    Related posts:

    1. CG में बड़ा रेल हादसा टला, लोकोपायलट की सतर्कता से टली दुर्घटना
    2. रायपुर नगर निगम: आठ महीने से जारी नेता प्रतिपक्ष का विवाद मंगलवार को होगा खत्म
    3. Swine Flu Alert: छत्तीसगढ़ में 16 नए मरीज मिले, मरीजों की संख्या 108 पहुंची; प्रदेश में 251 केस
    4. CG Land Registry: छत्तीसगढ़ में पत्नी के नाम जमीन रजिस्ट्री कराना हुआ सस्ता, मिल रही 50% शुल्क छूट; जानें पूरी जानकारी 
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleCG Weather Update: प्रदेश में मौसम लेगा करवट, तापमान में बदलाव के आसार, जानिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान
    Next Article छत्तीसगढ़ में सनसनीखेज मामला, दीवार पर खून के निशान और बिस्तर पर मिली महिला की लाश; पति की तलाश जारी

    Related Posts

    Balodabazar

    छत्तीसगढ़ में सनसनीखेज मामला, दीवार पर खून के निशान और बिस्तर पर मिली महिला की लाश; पति की तलाश जारी

    छत्तीसगढ़

    CG Weather Update: प्रदेश में मौसम लेगा करवट, तापमान में बदलाव के आसार, जानिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान

    Raipur

    रायपुर में गरबा आयोजनों पर पुलिस के सख्त निर्देश, DJ पर प्रतिबंध; रात 10 बजे के बाद साउंड सिस्टम नहीं बजेगा

    Latest Posts

    छत्तीसगढ़ में सनसनीखेज मामला, दीवार पर खून के निशान और बिस्तर पर मिली महिला की लाश; पति की तलाश जारी

    Chhattisgarh: शादी के अगले ही दिन दहेज की मांग! डिप्टी कलेक्टर पर पत्नी ने लगाए 3 करोड़ और कार मांगने के आरोप

    CG Weather Update: प्रदेश में मौसम लेगा करवट, तापमान में बदलाव के आसार, जानिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान

    सरकारी नौकरी का मौका! कक्षा 1 पास होना भी जरूरी नहीं, 24,752 पदों पर भर्ती के लिए इस तारीख तक करें आवेदन

    रायपुर में गरबा आयोजनों पर पुलिस के सख्त निर्देश, DJ पर प्रतिबंध; रात 10 बजे के बाद साउंड सिस्टम नहीं बजेगा

    Smartphone Tips: मोबाइल में बार-बार आने वाले Ads को न करें नजरअंदाज, इन 5 तरीकों से पहचानें असली वजह

    Women’s T20 Cricket: रायपुर में होगी भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज, स्मृति मंधाना संभालेंगी टीम की कमान

    Pregnancy में बीच हॉलिडे एंजॉय कर रहीं Kiara Advani, पति सिद्धार्थ और बेटी सराया संग बिताया क्वालिटी टाइम

    Chhattisgarh E-Bus News: रायपुर, बिलासपुर समेत छत्तीसगढ़ के 4 शहरों में आएंगी 240 इलेक्ट्रिक बसें, जानें किस शहर को कितनी मिलेंगी

    Navratri Trend: फटाफट ग्लो और एनर्जी के लिए IV ड्रिप्स ले रही Gen Z, सेहत के लिए कितना सुरक्षित है यह ट्रेंड?

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.