Author: News Lead18

राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने वाले सराफा कारोबारी ने गुरुवार शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कारोबारी का नाम प्रवाल सोनी है। घर से पुलिस को एक डायरी भी मिली है, जिसमें उन्होंने अपने दिवंगत बेटे की याद आने का जिक्र किया है। बता दें कि कारोबारी की पत्नी और बेटे की मौत करीब एक साल पहले हो चुकी है। पुरानी बस्ती में है दुकान कोतवाली पुलिस…

Read More

राजधानी रायपुर में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गांजा तस्कर-हिस्ट्रीशीटर रवि साहू की करीब 7 करोड़ 66 लाख रुपए की चल-अचल संपत्तियां सीज कर दी गई हैं। आरोपी ने पत्नी, मां और बेटे के नाम 16 संपत्तियां खरीदी थी, जिसमें कृषि भूमि, मकान, प्लॉट, भवन और कमर्शियल वाहन शामिल हैं। सक्षम प्राधिकारी मुंबई ने संपत्तियों को फ्रीज करने के आदेश को कन्फर्म कर दिया है। यह कार्रवाई SAFEMA और NDPS एक्ट के तहत की गई है। वहीं रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में NDPS एक्ट के तहत यह पहली…

Read More

नवा रायपुर जंगल सफारी में 7 महीने के जेब्रा शावक की मौत हो गई, जिसे वनतारा से लाया गया था। वह पिछले पांच दिनों से ‘कोलिक पेन’ वायरस से संक्रमित था। जंगल सफारी के डॉक्टरों की टीम लगातार उसकी निगरानी कर रही थी, लेकिन गुरुवार को उसकी मौत हो गई। मौत के बाद शावक का पोस्टमार्टम कराया गया। जांच के लिए उसके कुछ अंगों के नमूने सुरक्षित रखकर फ्रीजर में संरक्षित किए गए हैं। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। गुजरात से लाई गई थी नर-मादा जेब्रा की जोड़ी जानकारी के अनुसार,…

Read More

राजधानी रायपुर में ऑनलाइन मैट्रिमोनियल एप के जरिए युवती को ठगी और चोरी का शिकार बनाने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने पहले शादी का झांसा देकर युवती से दोस्ती की, फिर घर पहुंचकर खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे बेहोश कर दिया। इसके बाद वह घर में रखे नगदी और जेवर लेकर फरार हो गया। मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच में लिया है। अब पढ़े क्या है पूरा मामला खम्हारडीह पुलिस के अनुसार पीड़िता की पहचान एक मैट्रिमोनियल एप्लीकेशन पर युवक से हुई थी। आरोपी…

Read More

रायपुर जिले के आरंग में पुलिस ने गौवंश तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 नाबालिग समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी टाटा मैजिक वाहन में बैलों को क्रूरतापूर्वक भरकर कच्चे रास्ते से ले जा रहे थे। पुलिस ने वाहन को जब्त कर तीनों बैलों को मुक्त कराया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों का नाम संजय टंडन (35), राजेश उर्फ ननची यादव (22) और कमलेश यादव (21) बताया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश करके पुलिस ने जेल भेज दिया है। आरंग पुलिस के अनुसार गुरुवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक टाटा मैजिक वाहन…

Read More

राजधानी के सदर बाजार स्थित एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी दुकान में सोने के गबन का मामला सामने आया है। दुकान संचालक की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने लंबे समय से कार्यरत कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मनोहरमल एंड कंपनी के संचालक सुरेश भंसाली ने शिकायत दर्ज कराई कि दुकान में कार्यरत सूरज साहू को रोजाना डिस्प्ले में रखे सोने-चांदी के आभूषणों को सुरक्षित लॉकर में रखने की जिम्मेदारी दी गई थी। आरोप है कि 9 अप्रैल को कर्मचारी ने आभूषणों को निर्धारित स्थान पर जमा करने के बजाय अपने पास ही…

Read More

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं हिन्दी परीक्षा का प्रश्नपत्र परीक्षा से पहले वायरल होने के मामले में रायपुर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक स्कूल का पीटीआई भी शामिल है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक 17 मार्च 2026 को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप पर हिन्दी प्रश्नपत्र के हस्तलिखित पन्ने वायरल होने की सूचना मिली थी। शिकायत के बाद पुलिस ने सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।जांच के दौरान…

Read More

राजधानी रायपुर सहित अन्य प्रमुख शहरों में सरकारी यानी नजूल की जमीनों को दान पत्र देकर बेचने का बड़ा खेल सामने आ रहा है। इसका खुलासा सुशासन तिहार के तहत लगाए जा रहे शिविरों में मिल रही शिकायतों से हो रहा है। पिछले दिनों राजधानी रायपुर में ही आयोजित सुशासन शिविर में करीब पांच आवेदन आए थे, जिस पर कहा गया है कि संतोषी नगर, मठपुरैना, कुशालपुर, चंगोराभाठा सहित अन्य इलाकों में शासन द्वारा आवंटित पट्टे की जमीन को दान-पत्र के जरिए लाखों रुपए में बेचा जा रहा है। यहीं नहीं, इस तरह की शिकायतें सिर्फ राजधानी रायपुर के अलावा अन्य प्रमुख शहरों…

Read More

रायपुर से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। यहाँ शहर के सबसे व्यस्त देवेंद्र नगर एक्सप्रेस-वे पर बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ, जब युवक सड़क पर गिरे अपने पैसे उठाने के लिए वाहन रोककर नीचे उतरा था। इसी दौरान पीछे से तेज गति में आ रही कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि युवक किसी काम से जा रहा था। कार ली चपेट में…

Read More

 रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर आज सुबह सीलिंग (छत) की मरम्मत के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। काम करते समय एक मजदूर अचानक संतुलन खोकर लगभग 30 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। इस घटना के बाद एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था और ठेकेदार की लापरवाही पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। सीलिंग रिपेयरिंग के दौरान हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, एयरपोर्ट के अंदर वेटिंग एरिया में सीलिंग की मरम्मत का कार्य चल रहा था।…

Read More