Close Menu
    What's Hot

    नौतपा से पहले तपने लगा छत्तीसगढ़, रायपुर-माना में पारा 45 डिग्री के करीब, जानें अन्य जिलों का हाल

    फर्जी ग्रामसभा से बिना खनन उत्पादन के आरोप, ग्रामीणों ने की दो परियोजनाओं की जांच की मांग

    नवा रायपुर जंगल सफारी में शुरू हुई इलेक्ट्रिक सफारी और बोटिंग, पर्यटन को मिलेगा नया आयाम

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » गांजा तस्कर रवि साहू की 7.66 करोड़ की संपत्ति सीज:पत्नी-मां-बेटे के नाम खरीदी थी संपत्तियां, आरोपी के खिलाफ दर्ज हैं 55 केस
    छत्तीसगढ़

    गांजा तस्कर रवि साहू की 7.66 करोड़ की संपत्ति सीज:पत्नी-मां-बेटे के नाम खरीदी थी संपत्तियां, आरोपी के खिलाफ दर्ज हैं 55 केस

    News Lead18By News Lead18May 22, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

     

    राजधानी रायपुर में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गांजा तस्कर-हिस्ट्रीशीटर रवि साहू की करीब 7 करोड़ 66 लाख रुपए की चल-अचल संपत्तियां सीज कर दी गई हैं।

    आरोपी ने पत्नी, मां और बेटे के नाम 16 संपत्तियां खरीदी थी, जिसमें कृषि भूमि, मकान, प्लॉट, भवन और कमर्शियल वाहन शामिल हैं। सक्षम प्राधिकारी मुंबई ने संपत्तियों को फ्रीज करने के आदेश को कन्फर्म कर दिया है।

    यह कार्रवाई SAFEMA और NDPS एक्ट के तहत की गई है। वहीं रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में NDPS एक्ट के तहत यह पहली बड़ी वित्तीय कार्रवाई मानी जा रही है।

    गांजा तस्कर रवि साहू की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने पैदल जुलूस भी निकाला था।

    पहले भी 10 साल की सजा सुना चुका है कोर्ट

    पुलिस के मुताबिक रवि साहू गांधीनगर कालीबाड़ी इलाके का रहने वाला है। 17 किलो 882 ग्राम गांजा तस्करी मामले में विशेष NDPS कोर्ट उसे पहले ही 10 साल के सश्रम कारावास और 1 लाख रुपए जुर्माने की सजा सुना चुकी है।

    पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार रवि साहू के खिलाफ प्रदेश के अलग-अलग थानों में कुल 55 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह लंबे समय से रायपुर समेत कई जिलों में गांजा तस्करी का नेटवर्क चला रहा था।

    पत्नी, मां और बेटे के नाम पर खरीदी संपत्तियां

    जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी रवि साहू ने अवैध कमाई से अपनी पत्नी शशि साहू, मां और बेटे के नाम पर करोड़ों रुपए की संपत्तियां खरीदी थीं। इनमें रायपुर और अभनपुर क्षेत्र की कृषि भूमि, मकान, प्लॉट, भवन और कमर्शियल वाहन शामिल हैं।

    वित्तीय जांच में इन संपत्तियों का मूल्य आरोपी की वैध आय से कहीं अधिक पाया गया। इसके बाद पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 68F के तहत संपत्तियों को फ्रीज करने का प्रस्ताव SAFEMA कोर्ट मुंबई भेजा था। ऑनलाइन सुनवाई के दौरान आरोपी पक्ष संपत्तियों के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।

    पुलिस ने कुल 16 संपत्तियों को सीज किया है। अब सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के बिना इन संपत्तियों की खरीद-बिक्री या हस्तांतरण नहीं किया जा सकेगा। डीसीपी सेंट्रल उमेश गुप्ता ने कहा कि नशे के कारोबारियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी

    Related posts:

    1. CG में बड़ा रेल हादसा टला, लोकोपायलट की सतर्कता से टली दुर्घटना
    2. रायपुर नगर निगम: आठ महीने से जारी नेता प्रतिपक्ष का विवाद मंगलवार को होगा खत्म
    3. भीषण सड़क हादसा: CG में बस पलटी मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत, 6 यात्री घायल
    4. CG News: कोरबा में नक्सली रामा इच्छा गिरफ्तार, SECL खदान में मजदूरी कर रहा था संगठन को समर्थन
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleजेब्रा के शावक की मौत:‘कोलिक पेन’ वायरस से था बीमार, 5 दिन से चल रहा था इलाज
    Next Article रायपुर में सराफा कारोबारी ने किया सुसाइड:डायरी में बेटे की याद का जिक्र, बेटे-पत्नी की एक साल पहले हो चुकी थी मौत

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    नौतपा से पहले तपने लगा छत्तीसगढ़, रायपुर-माना में पारा 45 डिग्री के करीब, जानें अन्य जिलों का हाल

    छत्तीसगढ़

    फर्जी ग्रामसभा से बिना खनन उत्पादन के आरोप, ग्रामीणों ने की दो परियोजनाओं की जांच की मांग

    छत्तीसगढ़

    नवा रायपुर जंगल सफारी में शुरू हुई इलेक्ट्रिक सफारी और बोटिंग, पर्यटन को मिलेगा नया आयाम

    Latest Posts

    नौतपा से पहले तपने लगा छत्तीसगढ़, रायपुर-माना में पारा 45 डिग्री के करीब, जानें अन्य जिलों का हाल

    फर्जी ग्रामसभा से बिना खनन उत्पादन के आरोप, ग्रामीणों ने की दो परियोजनाओं की जांच की मांग

    नवा रायपुर जंगल सफारी में शुरू हुई इलेक्ट्रिक सफारी और बोटिंग, पर्यटन को मिलेगा नया आयाम

    रायपुर में सराफा कारोबारी ने किया सुसाइड:डायरी में बेटे की याद का जिक्र, बेटे-पत्नी की एक साल पहले हो चुकी थी मौत

    गांजा तस्कर रवि साहू की 7.66 करोड़ की संपत्ति सीज:पत्नी-मां-बेटे के नाम खरीदी थी संपत्तियां, आरोपी के खिलाफ दर्ज हैं 55 केस

    जेब्रा के शावक की मौत:‘कोलिक पेन’ वायरस से था बीमार, 5 दिन से चल रहा था इलाज

    युवती को बेहोश करके कैश-जेवर लेकर युवक फरार:मैट्रिमोनियल एप पर दोस्ती, चिकन में नींद की गोली मिलाकर आरोपी ने की वारदात

    गौवंश की तस्करी, नाबालिग सहित 5 गिरफ्तार:आरंग के कच्चे रास्तों से गौ वंश की हो रही थी तस्करी, पुलिस ने घेराबंदी करके पकड़ा

    16 साल पुराने कर्मचारी ने ज्वेलरी शोरूम में लगाई सेंध, CCTV में कैद हुआ लाखों के सोने का खेल

    12वीं हिन्दी पेपर लीक कांड में रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.