रायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से रायपुर जिले में तहसीलदारों एवं नायब तहसीलदारों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। कार्यालय कलेक्टर, वित्त शाखा द्वारा 25 नवंबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार कुल 9 अधिकारियों के वर्तमान कार्य विभाजन एवं पदस्थापना में आंशिक संशोधन किया गया है।
जारी आदेश के तहत तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों को प्रशासनिक आवश्यकता के अनुरूप रायपुर, खरोरा, धरसींवा एवं अभनपुर तहसील कार्यालयों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसमें तहसीलदारों के साथ अतिरिक्त तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार स्तर के अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है।
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ी ठंड, सरगुजा संभाग में 10 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा
कलेक्टर द्वारा जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। संबंधित अधिकारियों को नई पदस्थापना के अनुसार कार्यभार ग्रहण करने तथा अपने दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

