Close Menu
    What's Hot

    तलाक की अर्जी के बाद सपना चौधरी का बड़ा कदम, कलाई से हटवाया पति वीर साहू के नाम का टैटू

    CGPSC Recruitment: छत्तीसगढ़ में जल्द होगी CGPSC अध्यक्ष की नियुक्ति, सरकारी विभागों में भी निकलेंगी नई भर्तियां

    बस्तर के युवा ने हिमालय में लहराया परचम, 14,830 फीट की ऊंचाई पर पहुंचकर भुवनेश्वर कश्यप ने बढ़ाया प्रदेश का मान

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » CG New Labour Rules: अब ओवरटाइम काम करने पर मिलेगी डबल सैलरी, कर्मचारियों के लिए बदल गए कई बड़े नियम
    Raipur

    CG New Labour Rules: अब ओवरटाइम काम करने पर मिलेगी डबल सैलरी, कर्मचारियों के लिए बदल गए कई बड़े नियम

    News Lead 18By News Lead 18November 28, 2026Updated:November 28, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    रायपुर: छत्तीसगढ़ में कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने नए श्रम नियम अधिसूचित कर दिए हैं। इसके तहत अब निर्धारित समय से अधिक काम कराने पर कर्मचारियों को दोगुनी दर से मजदूरी देनी होगी। वहीं, किसी भी कर्मचारी को नौकरी पर रखने के दौरान नियुक्ति पत्र देना अनिवार्य होगा। इसके अलावा 40 वर्ष या उससे अधिक उम्र के कर्मचारियों की हर साल मुफ्त स्वास्थ्य जांच करानी होगी।

    छत्तीसगढ़ में पटवारी समेत 5 पदों की भर्ती पर बड़ा अपडेट, कंप्यूटर योग्यता को लेकर सरकार ने किया स्थिति साफ

    नए नियमों में श्रमिकों की सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं और कार्यस्थल की परिस्थितियों को लेकर नियोक्ताओं की जिम्मेदारियां तय की गई हैं। इनका प्रभाव कारखानों, निर्माण कार्यों और अन्य अधिसूचित प्रतिष्ठानों में काम करने वाले कर्मचारियों पर पड़ेगा। नियमों के तहत काम के घंटे, ओवरटाइम का भुगतान, दुर्घटना की सूचना और कर्मचारियों के रिकॉर्ड से जुड़े प्रावधान भी निर्धारित किए गए हैं।

    सप्ताह में 48 घंटे से ज्यादा काम नहीं करा सकेंगे नियोक्ता

    नए श्रम नियमों के अनुसार किसी भी कर्मचारी से एक सप्ताह में 48 घंटे से अधिक काम नहीं कराया जा सकेगा। दैनिक वेतन पर काम करने वाले कर्मचारियों के लिए एक दिन में अधिकतम आठ घंटे काम की सीमा तय की गई है।

    यदि नियोक्ता निर्धारित समय से अधिक काम कराता है तो उसे अतिरिक्त समय के लिए सामान्य मजदूरी की दोगुनी दर से भुगतान करना होगा। यह भुगतान संबंधित वेतन अवधि समाप्त होने पर करना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही प्रतिष्ठानों को साप्ताहिक अवकाश की जानकारी भी कार्यस्थल पर प्रदर्शित करनी होगी।

    नियुक्ति पत्र देना अनिवार्य, वेतन और सुविधाओं का रहेगा विवरण

    नए नियमों के तहत अब हर कर्मचारी को नियुक्ति पत्र देना जरूरी होगा। इसमें कर्मचारी का पदनाम, रोजगार का प्रकार, कौशल श्रेणी और काम शुरू करने की तारीख जैसी जानकारी दर्ज करनी होगी।

    इसके अलावा नियुक्ति पत्र में वेतन, महंगाई भत्ता, अन्य भत्तों और कर्मचारी को मिलने वाले सामाजिक सुरक्षा लाभों का भी उल्लेख करना होगा। इसमें कर्मचारी की EPF और ESIC सुविधाओं की पात्रता की जानकारी शामिल रहेगी। महिला कर्मचारियों के नियुक्ति पत्र में मातृत्व लाभ से जुड़ी जानकारी देना भी अनिवार्य होगा।

    कार्यस्थल पर दुर्घटना होने पर 12 घंटे में देनी होगी सूचना

    कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर भी नए प्रावधान किए गए हैं। कार्यस्थल पर किसी दुर्घटना में कर्मचारी की मृत्यु होने पर नियोक्ता को संबंधित अधिकारियों और मृतक के परिजनों को इसकी सूचना देनी होगी।

    वहीं, किसी कर्मचारी को गंभीर चोट लगने के कारण 48 घंटे या उससे अधिक समय तक काम करने में असमर्थता होती है तो दुर्घटना की सूचना निर्धारित 48 घंटे की अवधि पूरी होने के अगले 12 घंटे के भीतर देनी होगी। खतरनाक घटनाओं की जानकारी देना भी नियोक्ता की जिम्मेदारी होगी।

    महिला कर्मचारियों की नाइट शिफ्ट के लिए सुरक्षा के इंतजाम

    महिला कर्मचारियों की रात्रिकालीन ड्यूटी को लेकर भी विशेष प्रावधान किए गए हैं। इसके लिए अलग सहमति प्रपत्र निर्धारित किया गया है। इसमें महिला कर्मचारी की सहमति, ड्यूटी का समय, परिवहन सुविधा और सुरक्षा से संबंधित जानकारी दर्ज करनी होगी।

    इसके साथ ही आपातकालीन स्थिति में संपर्क करने के लिए जरूरी फोन नंबरों का विवरण भी रखना होगा। इसका उद्देश्य रात्रिकालीन पाली में काम करने वाली महिला कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

    ऑनलाइन पंजीयन की प्रक्रिया होगी आसान, 7 दिन में मिलेगा प्रमाणपत्र

    नए नियमों के तहत प्रतिष्ठानों को निर्धारित पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन पंजीयन के लिए आवेदन करना होगा। आवेदन पूरा होने के बाद सात दिन के भीतर पंजीयन प्रमाणपत्र जारी नहीं किया जाता है तो संबंधित प्रतिष्ठान को पंजीकृत माना जाएगा और प्रमाणपत्र स्वत: जारी हो जाएगा।

    डरावने हादसों का दिमाग पर पड़ता है गहरा असर, PTSD को लेकर नई रिसर्च में बड़ा खुलासा

    पहले से पंजीकृत प्रतिष्ठानों को भी नए नियम लागू होने के छह महीने के भीतर अपने पंजीयन से जुड़ी जानकारी अपडेट करनी होगी।

    इन नए प्रावधानों के जरिए राज्य सरकार ने कर्मचारियों के कामकाज की परिस्थितियों, आर्थिक हितों और सुरक्षा को लेकर नियोक्ताओं की जवाबदेही तय की है।

    Related posts:

    1. दिवाली पर चैतन्य बघेल से मुलाकात पर रोक, भूपेश बघेल को नहीं मिली प्रशासन से अनुमति
    2. छत्तीसगढ़ को मिली बड़ी सौगात! दिल्ली के लिए दो नई उड़ानें आज से शुरू
    3. Chhattisgarh Rajyotsava 2025: छत्तीसगढ़ के हर जिले में होगा भव्य राज्योत्सव कार्यक्रम, मुख्य अतिथियों की सूची जारी
    4. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, दक्षिणी इलाकों में बारिश के आसार; आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleसर्दियों में मोजे पहनकर सोना कितना फायदेमंद? सेहत से जुड़े ये लाभ जानकर रह जाएंगे हैरान
    Next Article Bank Holiday December 2026: दिसंबर में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जाने से पहले देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

    Related Posts

    Raipur

    CGPSC Recruitment: छत्तीसगढ़ में जल्द होगी CGPSC अध्यक्ष की नियुक्ति, सरकारी विभागों में भी निकलेंगी नई भर्तियां

    Raipur

    बस्तर के युवा ने हिमालय में लहराया परचम, 14,830 फीट की ऊंचाई पर पहुंचकर भुवनेश्वर कश्यप ने बढ़ाया प्रदेश का मान

    Raipur

    छत्तीसगढ़ की बेटी ममता पाण्डेय का भारतीय टीम में चयन, विश्व चैंपियनशिप में दिखाएंगी दम

    Latest Posts

    तलाक की अर्जी के बाद सपना चौधरी का बड़ा कदम, कलाई से हटवाया पति वीर साहू के नाम का टैटू

    CGPSC Recruitment: छत्तीसगढ़ में जल्द होगी CGPSC अध्यक्ष की नियुक्ति, सरकारी विभागों में भी निकलेंगी नई भर्तियां

    बस्तर के युवा ने हिमालय में लहराया परचम, 14,830 फीट की ऊंचाई पर पहुंचकर भुवनेश्वर कश्यप ने बढ़ाया प्रदेश का मान

    छत्तीसगढ़ की बेटी ममता पाण्डेय का भारतीय टीम में चयन, विश्व चैंपियनशिप में दिखाएंगी दम

    चोरी हुए मोबाइल का कोई नहीं कर पाएगा इस्तेमाल, जानें IMEI ब्लॉक करने का आसान ऑनलाइन तरीका

    Bank Holiday December 2026: दिसंबर में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जाने से पहले देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

    CG New Labour Rules: अब ओवरटाइम काम करने पर मिलेगी डबल सैलरी, कर्मचारियों के लिए बदल गए कई बड़े नियम

    सर्दियों में मोजे पहनकर सोना कितना फायदेमंद? सेहत से जुड़े ये लाभ जानकर रह जाएंगे हैरान

    CWC Recruitment 2026: केंद्रीय जल आयोग में चीफ ड्राफ्ट्समैन के 39 पदों पर निकली भर्ती, मिलेगी शानदार सैलरी

    CG News: बैंक में पैसे जमा कराने पहुंची महिला, 50 रुपये के 25 नोट निकले नकली; FIR दर्ज

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.