Close Menu
    What's Hot

    ‘DJ वाले बाबू’ अब हो जाएं सावधान! तेज आवाज पर बिलासपुर हाईकोर्ट सख्त, 1.05 करोड़ के जुर्माने की मांग

    Chhattisgarh News: 1 अगस्त से सरकारी विभागों में प्री-पेड बिजली बिलिंग अनिवार्य, सरकार ने लागू किया नया नियम

    Train Travel Rules: ट्रेन के कोच में बना ‘हनीमून रूम’! VIDEO वायरल होते ही रेलवे का बड़ा एक्शन, जानें क्या हैं सफर के नियम

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » रायपुर में सराफा कारोबारी ने किया सुसाइड:डायरी में बेटे की याद का जिक्र, बेटे-पत्नी की एक साल पहले हो चुकी थी मौत
    छत्तीसगढ़

    रायपुर में सराफा कारोबारी ने किया सुसाइड:डायरी में बेटे की याद का जिक्र, बेटे-पत्नी की एक साल पहले हो चुकी थी मौत

    News Lead18By News Lead18May 22, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

     

    राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने वाले सराफा कारोबारी ने गुरुवार शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी के अनुसार कारोबारी का नाम प्रवाल सोनी है। घर से पुलिस को एक डायरी भी मिली है, जिसमें उन्होंने अपने दिवंगत बेटे की याद आने का जिक्र किया है। बता दें कि कारोबारी की पत्नी और बेटे की मौत करीब एक साल पहले हो चुकी है।

    पुरानी बस्ती में है दुकान

    कोतवाली पुलिस के अनुसार कारोबारी प्रवाल सोनी अपने पिता अशोक पोद्दार के साथ ‘श्री ज्वेलर्स’ नामक सराफा दुकान का संचालन करते थे। गुरुवार रात उनके परिजनों ने फोन कर प्रवाल सोनी के आत्महत्या किए जाने की सूचना पुलिस को दी।

    शुरुआती जांच में मामला पारिवारिक सदमे और लंबे समय से चले आ रहे मानसिक तनाव से जुड़ा हुआ माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि प्रवाल सोनी पिछले एक साल से गहरे मानसिक अवसाद में थे।

    बेटे की हुई थी संदिग्ध मौत

    दरअसल, प्रवाल के 12 साल के बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। बेटे की मौत के कुछ समय बाद ही उनकी पत्नी सोना सोनी ने भी आत्महत्या कर ली थी। इन दोनों घटनाओं के बाद से प्रवाल पूरी तरह टूट गए थे।

    मायके पक्ष ने लगाया था बेटी से मारपीट करने का आरोप

    करीब 18 साल पहले उनकी शादी तखतपुर निवासी सोना सोनी से हुई थी। परिवार में दो बेटे थे। छोटे बेटे की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई थी। उस समय फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई गई थी।

    हालांकि मामले को लेकर कई सवाल भी उठे थे। बेटे की मौत के बाद पत्नी का शव घर के स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला था। उस दौरान मायके पक्ष ने घरेलू विवाद और मारपीट के आरोप लगाए थे।

    पुलिस ने उस मामले में भी आत्महत्या के एंगल से जांच की थी। पुलिस फिलहाल मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

    कारोबारी की पुरानी बस्ती में ज्वेलरी शॉप है।

    Related posts:

    1. Chhattisgarh: गृह मंत्री विजय शर्मा ने पुलिस आरक्षक भर्ती अभ्यर्थियों से की वन-टू-वन चर्चा, शिकायतों को किया दूर
    2. रायगढ़ में फिर मिली अफीम की फसल, दो किसान गिरफ्तार, इस महीने अवैध खेती का 5वां मामला
    3. रायपुर के ज्वेलरी शॉप में बवाल: कर्मचारी पर चोरी का आरोप, 8 घंटे बंधक बनाकर पिटाई, दोनों पक्षों पर केस दर्ज
    4. प्रदेश के बड़े बकायादारों से पेंडिंग करोड़ों के बिजली बिल की वसूली या बिजली कनेक्शन काटे सरकार, 1 मई के बाद कार्यकर्ता काटेंगे कनेक्शन – आम आदमी पार्टी
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleगांजा तस्कर रवि साहू की 7.66 करोड़ की संपत्ति सीज:पत्नी-मां-बेटे के नाम खरीदी थी संपत्तियां, आरोपी के खिलाफ दर्ज हैं 55 केस
    Next Article नवा रायपुर जंगल सफारी में शुरू हुई इलेक्ट्रिक सफारी और बोटिंग, पर्यटन को मिलेगा नया आयाम

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    ‘DJ वाले बाबू’ अब हो जाएं सावधान! तेज आवाज पर बिलासपुर हाईकोर्ट सख्त, 1.05 करोड़ के जुर्माने की मांग

    छत्तीसगढ़

    Chhattisgarh News: 1 अगस्त से सरकारी विभागों में प्री-पेड बिजली बिलिंग अनिवार्य, सरकार ने लागू किया नया नियम

    vaccancy

    Agniveer Air Force Recruitment: छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए मौका, 12वीं पास भी कर सकेंगे आवेदन, जानें पूरी प्रक्रिया

    Latest Posts

    ‘DJ वाले बाबू’ अब हो जाएं सावधान! तेज आवाज पर बिलासपुर हाईकोर्ट सख्त, 1.05 करोड़ के जुर्माने की मांग

    Chhattisgarh News: 1 अगस्त से सरकारी विभागों में प्री-पेड बिजली बिलिंग अनिवार्य, सरकार ने लागू किया नया नियम

    Train Travel Rules: ट्रेन के कोच में बना ‘हनीमून रूम’! VIDEO वायरल होते ही रेलवे का बड़ा एक्शन, जानें क्या हैं सफर के नियम

    TRAI का बड़ा फैसला: Truecaller अब बैंक और सरकारी कॉल्स को नहीं कर पाएगा स्पैम टैग, बदले जाएंगे नियम

    ‘Dhurandhar’ सिंगर जैस्मीन सैंडलस ने की सगाई! कॉन्सर्ट में दिखाई इंगेजमेंट रिंग, पहली बार मंगेतर शेखर चौधरी से कराया रूबरू

    FSSAI: Swiggy Instamart पर FSSAI की बड़ी कार्रवाई, सड़े-गले अंडे और खराब दूध की शिकायतों पर 9 नोटिस जारी

    Agniveer Air Force Recruitment: छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए मौका, 12वीं पास भी कर सकेंगे आवेदन, जानें पूरी प्रक्रिया

    श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया को बड़ा झटका, 4 साल बाद टी20 की नंबर-1 रैंकिंग गंवाई

    CG CBG Policy 2026: छत्तीसगढ़ में लागू हुई नई CBG नीति, किसानों से लेकर आमजनता तक को मिलेगा बड़ा फायदा, जानें नई नीति की खास बातें

    Iran Attack On US : ईरान का बड़ा पलटवार – UAE, कतर, बहरीन और जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर दागीं मिसाइलें, खामेनेई के जनाजे के बाद एक्शन

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.