सूरजपुर : जिले के प्रतापपुर विकासखंड क्षेत्र में एक सरकारी स्कूल भवन की जर्जर स्थिति सामने आई है। हरिहरपुर स्थित नेवारडांड प्राथमिक शाला में छत के छज्जे का प्लास्टर अचानक टूटकर नीचे गिर गया। इसकी चपेट में आने से एक शिक्षक के घायल होने की जानकारी सामने आई है।
FASTag यूजर्स के लिए बड़ी सुविधा! अब बैंक बदलने पर नहीं लेना होगा नया FASTag, OneTag से होगा काम
बताया जा रहा है कि स्कूल भवन के छज्जे का प्लास्टर अचानक भरभराकर नीचे आ गिरा। इसी दौरान शिक्षक इसकी चपेट में आ गए और उन्हें चोटें आईं। हालांकि राहत की बात यह रही कि घटना के समय आसपास कोई बच्चा मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में स्कूल भवन की जर्जर स्थिति और नीचे गिरा प्लास्टर दिखाई दे रहा है।
स्कूल भवन में हुई इस घटना के बाद सरकारी स्कूलों की इमारतों के रखरखाव और मरम्मत व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। विद्यार्थियों के परिजनों ने मांग की है कि स्कूल भवनों का नियमित निरीक्षण कराया जाए और जहां भी मरम्मत की जरूरत हो, वहां समय रहते आवश्यक कार्य कराया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बच्चों और शिक्षकों की सुरक्षा प्रभावित न हो।
