Close Menu
    What's Hot

    ब्रेकिंग न्यूज: रायपुर में बम बनाने का सामान मिलने से सनसनी, पुलिस और बम स्क्वॉड ने घेरा इलाका

    रायपुर में आईपीएल का डबल रोमांच: 10 और 13 मई को मैच, मुख्य सचिव ने तैयारियों की कमान संभाली, दिए ये निर्देश

    रायपुर में लगेगा 12 मई को बड़ा जॉब फेयर, 400 से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » छात्र संघ चुनाव को लेकर NSUI करेगी CM हाउस घेराव:भास्कर से बीजेपी नेता बोले- अच्छे लीडर्स के लिए चुनाव जरूरी, कांग्रेस भी पक्ष में
    छत्तीसगढ़

    छात्र संघ चुनाव को लेकर NSUI करेगी CM हाउस घेराव:भास्कर से बीजेपी नेता बोले- अच्छे लीडर्स के लिए चुनाव जरूरी, कांग्रेस भी पक्ष में

    News Lead18By News Lead18May 7, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

     

    रायपुर में आज (7 मई) NSUI छात्र संघ चुनाव की बहाली की मांग को लेकर शाम 4 बजे सीएम हाउस का घेराव करेगी। घेराव से पहले छात्र संघ चुनाव को लेकर रायपुर के सीनियर पॉलिटिशियन और मेन स्ट्रीम पॉलिटिक्स में अपना भविष्य देख रहे प्रदेश के दो उभरते युवा नेताओं से बातचीत की गई।

    इस बातचीत में (भाजपा/कांग्रेस) दोनों गुटों के सदस्यों को शामिल किया गया। दोनों पक्ष छात्र संघ चुनाव के पक्ष में दिखे, लेकिन चुनाव न होने को लेकर दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप भी लगाए।

    इस मसले पर सबसे पहले हमने कांग्रेस के वरिष्ट नेता और राजधानी के पूर्व महापौर प्रमोद दुबे का ओपिनियन जाना। वो साफ तौर पर कहते हैं कि क्वालिटी लीडरशिप छात्र संघ चुनाव के जरिए ही मिलती है। छात्रसंघ चुनाव नेतृत्व तैयार करने की पहली पाठशाला हैं।

    विश्वविद्यालय और कॉलेजों में होने वाले छात्रसंघ चुनाव युवाओं को प्रशासनिक क्षमता, संगठन कौशल और लोकतांत्रिक मूल्यों को समझने का अवसर देते हैं। यही कारण है कि देश और प्रदेश की राजनीति में कई बड़े नेता छात्र राजनीति से निकलकर आगे आए हैं।

    वहीं कांग्रेस शासन में चुनाव न होने को लेकर उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने तैयारियां पूरी कर ली थी, लेकिन कोविड के चलते जो परिस्थितियां बनी उसने इसकी इजाजत नहीं दी।

    बीजेपी नेता बोले: छात्रों से देश का भविष्य बनता है, छात्र-संघ चुनाव अहम

    नगर निगम की राजनीति में एक्टिव और भाजपा के वरिष्ठ नेता मृत्युजंय दुबे भी बहुत क्लियर माइंड से छात्र संघ चुनाव के पक्ष में बोले। हालांकि उन्होंने सवाल भी उठाया कि एनएसयूआई ने अपनी सरकार के दौरान इस मसले पर मौन साधे क्यों रखा, जबकि भूपेश बघेल के वक्त से चुनाव बंद है।

    इसके परे उन्होंने सीधे कहा कि छात्रसंघ चुनाव स्वस्थ परंपरा के अंतर्गत नियमित रूप से होने चाहिए। कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की प्रवेश, परीक्षा, परिणाम और अन्य शैक्षणिक व्यवस्थाओं से जुड़ी समस्याएं होती हैं। इन समस्याओं को छात्रों के निर्वाचित प्रतिनिधि ही प्रभावी ढंग से प्रशासन तक पहुंचाते हैं।

    दुबे ने आगे कहा कि जब देश का 18 साल का युवा पंच, सरपंच, पार्षद, विधायक, सांसद, मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री चुनने का अधिकार रखता है, तब उसे अपने महाविद्यालय में भी लोकतांत्रिक प्रक्रिया से अपना प्रतिनिधि चुनने का अधिकार मिलना चाहिए।

    युवा नेता भी छात्र संघ चुनाव के पक्ष में, एक-दूसरे पर निशाना भी साधा

    PTRSU के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष और भाजयुमो के पूर्व प्रदेश मंत्री प्रखर मिश्रा और छात्रनीति से ही अपनी पहचान बनाने वाले NSUI के जिलाध्यक्ष शांतनु झा से भी हमने पूरे मसले पर बात की। प्रखर मिश्रा ने कहा कि हम शुरू से छात्र संघ चुनाव के पक्ष में हैं।

    छात्रसंघ चुनाव से गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के युवाओं को राजनीति में आने का अवसर मिलता है। इससे शिक्षा का माहौल बेहतर होता है और देश को तार्किक व जमीनी नेतृत्व मिलता है। हालांकि मिश्रा ने कांग्रेस पर वादाखिलाफी का भी आरोप लगाया है।

    मिश्रा ने कहा कि छात्रसंघ चुनावों में ABVP का दबदबा रहा है और NSUI को खास सफलता नहीं मिली। ऐसे में अब चुनाव की मांग करना राजनीतिक स्टंट जैसा है। NSUI केवल राजनीतिक फायदे के लिए छात्रसंघ चुनाव की मांग कर रहे हैं।

    पलटवार: तब नहीं हुआ तो अब करा लें, हमारा समर्थन है

    NSUI के जिला अध्यक्ष झा ने कहा कि 2019 से 2022 तक देश कोरोना महामारी से जूझ रहा था। ऐसे समय में लोगों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए संगठन चुनाव पर रोक लगाई गई थी। हालात सामान्य होते ही चुनाव कराने की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी की गई थी।

    कांग्रेस का यह भी दावा है कि अगर उनकी सरकार दोबारा बनती, तो छात्र संगठन चुनाव जरूर कराए जाते। हम अब भी छात्र हित में आवाज उठा रहे हैं। छात्र संघ चुनाव के लिए लगातार प्रदर्शन कर रहे। भाजपा और एबीवीपी का कोई लीडर चुनाव कराने की बात नहीं कह रहा।

    वहीं प्रखर मिश्रा के बयान पर उन्होंने कहा कि तब नहीं हुआ तो अब करा लें। हमारा समर्थन है।रायपुर के पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर मंगलवार को NSUI ने प्रदर्शन किया। PTRSU (UTD) अध्यक्ष पुनेश्वर लहरे के नेतृत्व में छात्रों ने राज्यपाल के नाम कुलसचिव, प्रॉक्टर और DSW को ज्ञापन सौंपा।

    Related posts:

    1. महासमुंद में महिला सशक्तिकरण पर विशेष कार्यक्रम, डॉ. एकता लंगेह ने किया संबोधित
    2. राज्यपाल के काफिले से हादसा: महिला की मौत, कार्यक्रम रद्द
    3. Indian Railways: दीपावली-छठ पर 12,000 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाएगी भारतीय रेल, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleरायपुर में सनसनी: पारिवारिक विवाद में जीजा ने दो सालियों को मारी गोली, एक की मौत, दूसरी की हालत नाजुक
    Next Article नोटों का पार्सल:तीन बोरों में 10-20 रुपए के नोटों की 1200 गड्डियां मिलीं

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    ब्रेकिंग न्यूज: रायपुर में बम बनाने का सामान मिलने से सनसनी, पुलिस और बम स्क्वॉड ने घेरा इलाका

    छत्तीसगढ़

    रायपुर में आईपीएल का डबल रोमांच: 10 और 13 मई को मैच, मुख्य सचिव ने तैयारियों की कमान संभाली, दिए ये निर्देश

    छत्तीसगढ़

    रायपुर में लगेगा 12 मई को बड़ा जॉब फेयर, 400 से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती

    Latest Posts

    ब्रेकिंग न्यूज: रायपुर में बम बनाने का सामान मिलने से सनसनी, पुलिस और बम स्क्वॉड ने घेरा इलाका

    रायपुर में आईपीएल का डबल रोमांच: 10 और 13 मई को मैच, मुख्य सचिव ने तैयारियों की कमान संभाली, दिए ये निर्देश

    रायपुर में लगेगा 12 मई को बड़ा जॉब फेयर, 400 से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती

    नोटों का पार्सल:तीन बोरों में 10-20 रुपए के नोटों की 1200 गड्डियां मिलीं

    छात्र संघ चुनाव को लेकर NSUI करेगी CM हाउस घेराव:भास्कर से बीजेपी नेता बोले- अच्छे लीडर्स के लिए चुनाव जरूरी, कांग्रेस भी पक्ष में

    रायपुर में सनसनी: पारिवारिक विवाद में जीजा ने दो सालियों को मारी गोली, एक की मौत, दूसरी की हालत नाजुक

    ड्राइवर ने SECL कर्मी की पत्नी को किडनैप किया:रिटायरमेंट का पैसा हड़पने घर से उठाया, पति को कॉल कर 22 लाख मांगे, 2 अरेस्ट

    छत्तीसगढ़ सेक्रेटरी का फेक साइन कर 1.5 करोड़ ठगे:टीचर-चपरासी ने फर्जी जॉब लेटर व्हाट्सऐप पर वायरल किया, लोगों से पैसे लिए; अरेस्ट

    छत्तीसगढ़ में अब गांवों में ही ठीक होंगे बोर व सोलर पंप, हर गांव में तैयार होगा एक ‘मैकेनिक

    छत्तीसगढ़ में जून से बिजली उपभोक्ताओं को लग सकता है झटका, 20 प्रतिशत तक महंगी हो सकती है बिजली

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.