Close Menu
    What's Hot

    IND vs SL: श्रीलंका में टीम इंडिया खेलेगी प्रैक्टिस मैच, जानें कितने बजे शुरू होगा मुकाबला

    Raja Raghuwanshi Murder Case: राजा-सोनम की शादी का खाना बना विवाद की वजह, बकाया बिल पर कैटरर ने भेजा कानूनी नोटिस

    CG News: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, नक्सल डंप से राइफल समेत 47 जिंदा कारतूस बरामद

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home
    छत्तीसगढ़

    News Lead18By News Lead18April 8, 2025
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    गुजरात के अहमदाबाद में कांग्रेस का 84वां अधिवेशन शुरू, ‘न्यायपथ’ थीम पर दो दिवसीय आयोजन

    अहमदाबाद, गुजरात – कांग्रेस पार्टी का 84वां महाधिवेशन मंगलवार, 8 अप्रैल को गुजरात के अहमदाबाद में शुरू हुआ। दो दिवसीय यह कार्यक्रम 9 अप्रैल तक चलेगा, जिसमें कांग्रेस संगठन की भावी रणनीति और विचारधारा पर गहन चर्चा होगी। अधिवेशन की थीम है ‘न्यायपथ: संकल्प, समर्पण, और संघर्ष’।

    अधिवेशन के पहले दिन कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की चार घंटे लंबी बैठक आयोजित की गई, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत सभी CWC सदस्य उपस्थित रहे। बैठक के उपरांत सभी सदस्यों को ‘पटेल: अ लाइफ’ नामक पुस्तक भेंट की गई। इसके बाद नेताओं का सामूहिक फोटो सत्र सरदार पटेल स्मारक के बाहर संपन्न हुआ।

    प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी प्रवक्ता जयराम रमेश ने बताया कि सरदार वल्लभभाई पटेल को लेकर विशेष प्रस्ताव पारित किया गया है। उन्होंने कहा, “इस प्रस्ताव के जरिए यह समझा जा सकेगा कि पंडित नेहरू और सरदार पटेल के संबंध कैसे थे।” साथ ही उन्होंने गांधीवादी संस्थाओं पर हो रहे हमलों पर चिंता भी जताई।

    64 साल बाद गुजरात में कांग्रेस का अधिवेशन

    गुजरात में कांग्रेस का यह अधिवेशन ऐतिहासिक माना जा रहा है, क्योंकि राज्य में 64 साल बाद ऐसा आयोजन हो रहा है। इससे पहले 1961 में भावनगर में कांग्रेस का अधिवेशन हुआ था। इस बार कांग्रेस संगठन गुजरात को मजबूती देने और 2027 विधानसभा चुनावों के लिए रोडमैप तैयार करने की दिशा में इसे बड़ा कदम मान रहा है।

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी मंगलवार सुबह 10:30 बजे अहमदाबाद पहुंचे। प्रियंका गांधी हालांकि पहले दिन शामिल नहीं हुईं, लेकिन अधिवेशन के मुख्य कार्यक्रम में उनकी मौजूदगी की संभावना है। देर शाम दो चार्टर्ड विमानों से लगभग 80 कांग्रेस नेता अहमदाबाद पहुंचे। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री दीपक बैज भी बैठक में मौजूद रहे।

    मुख्य अधिवेशन 9 अप्रैल को साबरमती रिवरफ्रंट पर

    बुधवार, 9 अप्रैल को साबरमती रिवरफ्रंट पर मुख्य अधिवेशन आयोजित किया जाएगा, जिसमें देशभर से 1700 से अधिक प्रतिनिधि भाग लेंगे। आयोजन के लिए विशेष VVIP डोम बनाया गया है। इस दिन अधिवेशन में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और पार्टी के अन्य शीर्ष नेता उपस्थित रहेंगे।

    इस अधिवेशन का विशेष महत्व इसलिए भी है क्योंकि महात्मा गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने के 100 वर्ष और सरदार पटेल की 150वीं जयंती वर्ष मनाया जा रहा है। चूंकि दोनों महापुरुष गुजरात से थे, कांग्रेस ने अधिवेशन के लिए इसी भूमि को चुना है।

    Related posts:

    1. अंबिकापुर नगर निगम: मंत्रोच्चार और शंखनाद के बीच महापौर मंजूषा भगत व पार्षदों का शपथ ग्रहण
    2. अटल निर्माण वर्ष: समावेशी विकास और सशक्तिकरण का बजट 2025-26
    3. डिप्टी सीएम अरुण साव ने भाजपा नेताओं व नवनिर्वाचित पार्षदों से की मुलाकात, मुंगेली के विकास का किया संकल्प
    4. रायपुर नगर निगम सभापति चुनाव आज: भाजपा की मजबूत स्थिति, सूर्यकांत राठौर प्रबल दावेदार
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleराजधानी में फिर चाकूबाजी से सनसनी, घायल युवक की हालत नाजुक
    Next Article छत्तीसगढ़: मंत्रिमंडल विस्तार की उलटी गिनती शुरू, सीएम बोले– ‘बस इंतज़ार कीजिए

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    CG News: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, नक्सल डंप से राइफल समेत 47 जिंदा कारतूस बरामद

    Raipur

    Agniveer Recruitment Result 2026: अग्निवीर भर्ती 2026-27 का CEE रिजल्ट जारी, रायपुर के 170 उम्मीदवार फिजिकल टेस्ट के लिए चयनित

    Raipur

    CG Weather 4th August: छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार

    Latest Posts

    IND vs SL: श्रीलंका में टीम इंडिया खेलेगी प्रैक्टिस मैच, जानें कितने बजे शुरू होगा मुकाबला

    Raja Raghuwanshi Murder Case: राजा-सोनम की शादी का खाना बना विवाद की वजह, बकाया बिल पर कैटरर ने भेजा कानूनी नोटिस

    CG News: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, नक्सल डंप से राइफल समेत 47 जिंदा कारतूस बरामद

    Census 2027 का दूसरा चरण 17 अगस्त से, जाति-धर्म के साथ माता-पिता की ये डिटेल भी होगी दर्ज

    Agniveer Recruitment Result 2026: अग्निवीर भर्ती 2026-27 का CEE रिजल्ट जारी, रायपुर के 170 उम्मीदवार फिजिकल टेस्ट के लिए चयनित

    CG Weather 4th August: छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार

    Railway TTE Vacancy: रायपुर-बिलासपुर मंडल में TTE की कमी, रेलवे बोर्ड ने भर्ती की तैयारी शुरू की

    Raipur Traffic Helpline: जाम की सूचना मिलते ही 10 मिनट में पहुंचेगी पुलिस, QRT टीमें तैनात

    Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण ने दूसरी प्रेग्नेंसी पर दिया बड़ा अपडेट, बताया कैसे गुजर रहे रात-दिन

    सावन सोमवार व्रत में न करें ये 5 गलतियां, वरना दिनभर सताएगी चक्कर और कमजोरी की समस्या!

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.