Close Menu
    What's Hot

    T20 इंटरनेशनल में अभिषेक शर्मा का धमाका, Surya को पीछे छोड़ हासिल किया यह बड़ा रिकॉर्ड

    ट्रेन से सफर करने वाले ध्यान दें! लैंडस्लाइड के चलते 2 ट्रेनें रद्द, 4 ट्रेनों के रूट या परिचालन पर असर

    छत्तीसगढ़ में सनसनीखेज मामला, दीवार पर खून के निशान और बिस्तर पर मिली महिला की लाश; पति की तलाश जारी

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » रायपुर में 24 घंटे के भीतर 3 चाकूबाजी:खमतराई-टिकरापारा और विधानसभा क्षेत्र में वारदात, 1 की मौत; नाबालिग समेत 4 गिरफ्तार
    छत्तीसगढ़

    रायपुर में 24 घंटे के भीतर 3 चाकूबाजी:खमतराई-टिकरापारा और विधानसभा क्षेत्र में वारदात, 1 की मौत; नाबालिग समेत 4 गिरफ्तार

    News Lead18By News Lead18May 19, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

     

    राजधानी रायपुर में चाकूबाजी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। बीते 24 घंटे के भीतर खमतराई, टिकरापारा और विधानसभा थाना क्षेत्र में तीन अलग-अलग वारदातें सामने आई हैं। इनमें विधानसभा क्षेत्र के आमासिवनी बस्ती में पैसों के विवाद में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई।

    पुलिस ने इस मामले में नाबालिग समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों का नाम राकेश गुप्ता उर्फ पानी, देवदास उर्फ हड्डी बंजारे और विनोद उर्फ विक्की हिरवानी बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक घटना विधानसभा थाना क्षेत्र के पीएम आवास आमासिवनी की है। आरोपियों की गिरफ्तारी का खुलासा पुलिस जल्द करेगी।

    इलाज के दौरान युवक ने तोड़ा दम

    विधानसभा पुलिस के अनुसार सोमवार देर रात जोनल गश्त के दौरान करीब 1:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक खून से लथपथ हालत में सड़क किनारे पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची टीम ने युवक की पहचान सुकृत खांडे (35) के रूप में की। गंभीर हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

    पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद

    जांच में सामने आया कि पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने मिलकर सुकृत पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को देर रात गिरफ्तार किया। सभी आरोपी आमासिवनी और आसपास के इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

    खमतराई और टिकरापारा में भी चाकूबाजी

    खमतराई और टिकरापारा थाना क्षेत्र में भी चाकूबाजी की अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं। हालांकि इन मामलों में किसी की मौत नहीं हुई, लेकिन घायलों का इलाज जारी है। टिकरापारा इलाके में हुई चाकूबाजी में घायल युवक का नाम बलराम शर्मा बताया जा रहा है।

    वहीं खमतराई पुलिस ने चाकूबाजी मामलें में दोनों पक्षों की शिकायत पर काउंटर एफआईआर दर्ज की है। यहां पर चाकूबाजी में शामिल युवकों का नाम अनिकेत, जीवन, पीयूष और आयुष बताया जा रहा है।

    पुलिस बोली- आरोपियों से पूछताछ जारी

    डीएसपी ग्रामीण वीरेंद्र चतुर्वेदी ने आमासिवनी इलाके में चाकूबाजी करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। डीएसपी ग्रामीण के अनुसार सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई करके आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

     

    Related posts:

    1. Chhattisgarh: गृह मंत्री विजय शर्मा ने पुलिस आरक्षक भर्ती अभ्यर्थियों से की वन-टू-वन चर्चा, शिकायतों को किया दूर
    2. रायगढ़ में फिर मिली अफीम की फसल, दो किसान गिरफ्तार, इस महीने अवैध खेती का 5वां मामला
    3. रायपुर के ज्वेलरी शॉप में बवाल: कर्मचारी पर चोरी का आरोप, 8 घंटे बंधक बनाकर पिटाई, दोनों पक्षों पर केस दर्ज
    4. प्रदेश के बड़े बकायादारों से पेंडिंग करोड़ों के बिजली बिल की वसूली या बिजली कनेक्शन काटे सरकार, 1 मई के बाद कार्यकर्ता काटेंगे कनेक्शन – आम आदमी पार्टी
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleरायपुर में पेट्रोल ₹104.32 लीटर, डीजल भी महंगा:90 पैसे बढ़े दाम, 4 दिन पहले 3-3 रुपए बढ़ाए थे, रसोई तक पड़ेगा असर
    Next Article न्यूनतम मजदूरी दर में बढ़ोतरी करे सरकार – शब्बीर अहमद

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    ट्रेन से सफर करने वाले ध्यान दें! लैंडस्लाइड के चलते 2 ट्रेनें रद्द, 4 ट्रेनों के रूट या परिचालन पर असर

    Balodabazar

    छत्तीसगढ़ में सनसनीखेज मामला, दीवार पर खून के निशान और बिस्तर पर मिली महिला की लाश; पति की तलाश जारी

    छत्तीसगढ़

    Chhattisgarh: शादी के अगले ही दिन दहेज की मांग! डिप्टी कलेक्टर पर पत्नी ने लगाए 3 करोड़ और कार मांगने के आरोप

    Latest Posts

    T20 इंटरनेशनल में अभिषेक शर्मा का धमाका, Surya को पीछे छोड़ हासिल किया यह बड़ा रिकॉर्ड

    ट्रेन से सफर करने वाले ध्यान दें! लैंडस्लाइड के चलते 2 ट्रेनें रद्द, 4 ट्रेनों के रूट या परिचालन पर असर

    छत्तीसगढ़ में सनसनीखेज मामला, दीवार पर खून के निशान और बिस्तर पर मिली महिला की लाश; पति की तलाश जारी

    Chhattisgarh: शादी के अगले ही दिन दहेज की मांग! डिप्टी कलेक्टर पर पत्नी ने लगाए 3 करोड़ और कार मांगने के आरोप

    CG Weather Update: प्रदेश में मौसम लेगा करवट, तापमान में बदलाव के आसार, जानिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान

    सरकारी नौकरी का मौका! कक्षा 1 पास होना भी जरूरी नहीं, 24,752 पदों पर भर्ती के लिए इस तारीख तक करें आवेदन

    रायपुर में गरबा आयोजनों पर पुलिस के सख्त निर्देश, DJ पर प्रतिबंध; रात 10 बजे के बाद साउंड सिस्टम नहीं बजेगा

    Smartphone Tips: मोबाइल में बार-बार आने वाले Ads को न करें नजरअंदाज, इन 5 तरीकों से पहचानें असली वजह

    Women’s T20 Cricket: रायपुर में होगी भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज, स्मृति मंधाना संभालेंगी टीम की कमान

    Pregnancy में बीच हॉलिडे एंजॉय कर रहीं Kiara Advani, पति सिद्धार्थ और बेटी सराया संग बिताया क्वालिटी टाइम

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.