Close Menu
    What's Hot

    T20 इंटरनेशनल में अभिषेक शर्मा का धमाका, Surya को पीछे छोड़ हासिल किया यह बड़ा रिकॉर्ड

    ट्रेन से सफर करने वाले ध्यान दें! लैंडस्लाइड के चलते 2 ट्रेनें रद्द, 4 ट्रेनों के रूट या परिचालन पर असर

    छत्तीसगढ़ में सनसनीखेज मामला, दीवार पर खून के निशान और बिस्तर पर मिली महिला की लाश; पति की तलाश जारी

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » नवा रायपुर की ‘सेंध लेक’ का बदलेगा स्वरूप:30 करोड़ रु. से शुरू हुआ गहरीकरण, प्रवासी पक्षियों के लिए झील के बीच बनेगा ‘आईलैंड
    छत्तीसगढ़

    नवा रायपुर की ‘सेंध लेक’ का बदलेगा स्वरूप:30 करोड़ रु. से शुरू हुआ गहरीकरण, प्रवासी पक्षियों के लिए झील के बीच बनेगा ‘आईलैंड

    News Lead18By News Lead18May 21, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    नवा रायपुर स्थित सेंध लेक को और अधिक आकर्षक व पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में एनआरडीए ने बड़ी पहल शुरू की है। झील में जल संग्रहण क्षमता बढ़ाने के लिए गहरीकरण का कार्य शुरू कर दिया गया है।

    इसके लिए लगभग 30 करोड़ रुपए का टेंडर जारी किया गया है और ठेका एजेंसी ने मौके पर काम भी प्रारंभ कर दिया है। इस परियोजना के तहत झील के बीचों-बीच पक्षियों के ठहराव के लिए विशेष आईलैंड भी विकसित किया जाएगा, जहां प्रवासी और स्थानीय पक्षी सुरक्षित रूप से बैठ सकेंगे।

    एनआरडीए से मिली जानकारी के अनुसार करीब 200 एकड़ में फैली सेंध लेक वर्तमान में नवा रायपुर और रायपुर शहर के लोगों के लिए प्रमुख पर्यटन और प्राकृतिक स्थल बन चुकी है। शहर की भीड़भाड़ और शोरगुल से दूर स्थित यह झील शांत वातावरण, हरियाली और ठंडी हवाओं के कारण लोगों को आकर्षित करती है। शेष|पेज11

    शाम के समय यहां बड़ी संख्या में लोग परिवार और दोस्तों के साथ पहुंचते हैं। झील के किनारे बनी वॉकवे और ड्राइविंग ट्रैक इसे और भी खास बनाते हैं। एनआरडीए अधिकारियों के मुताबिक लंबे समय से झील के किनारों पर गाद जमा हो रही थी, जिससे इसकी जलधारण क्षमता प्रभावित हो रही थी।

    इसी को ध्यान में रखते हुए गहरीकरण का कार्य कराया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि परियोजना पूरी होने के बाद झील में अधिक मात्रा में पानी संग्रहित हो सकेगा, जिससे भविष्य में जल संरक्षण को भी मजबूती मिलेगी।

    जानिए… इससे क्या होगा फायदा गहरीकरण से मजबूत होगा ईको सिस्टम {झील में पानी की संग्रहण क्षमता बढ़ेगी {जल स्तर लंबे समय तक बना रहेगा {पक्षियों और जलीय जीवों को बेहतर प्राकृतिक वातावरण मिलेगा {झील के बीच बनने वाले आईलैंड पर प्रवासी पक्षियों को सुरक्षित ठहराव मिलेगा

    हरियाली और जैव विविधता को बढ़ावा मिलेगा {गर्मी के मौसम में आसपास के क्षेत्र का तापमान संतुलित रखने में मदद मिलेगी।

    जल संरक्षण के साथ पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा

    रायपुर से 30 किमी दूर सेंध लेक सेंध लेक रायपुर रेलवे स्टेशन से लगभग 30 किलोमीटर दूर स्थित है। यहां सिटी बस और निजी वाहन दोनों से आसानी से पहुंचा जा सकता है। शाम के समय यहां का नजारा लोगों को खास तौर पर आकर्षित करता है, जहां ढलती शाम और चांद-तारों की रोशनी के बीच लोग प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेते हैं। सौंदर्यीकरण से सेंध लेक को ईको-टूरिज्म साइट के रूप में बदला जाएगा।

    सेंध लेक में जल संरक्षण क्षमता बढ़ाने के लिए गहरीकरण का कार्य कराया जा रहा है। समय के साथ झील के किनारों पर बड़ी मात्रा में गाद जमा हो गई थी, जो धीरे-धीरे अंदर की ओर फैल रही थी। इससे जल संग्रहण क्षमता प्रभावित हो रही थी। गहरीकरण के बाद झील की क्षमता बढ़ेगी और वहां का ईको सिस्टम भी बेहतर तरीके से संतुलित बना रहेगा।

    Related posts:

    1. महासमुंद में महिला सशक्तिकरण पर विशेष कार्यक्रम, डॉ. एकता लंगेह ने किया संबोधित
    2. राज्यपाल के काफिले से हादसा: महिला की मौत, कार्यक्रम रद्द
    3. Indian Railways: दीपावली-छठ पर 12,000 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाएगी भारतीय रेल, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleछत्तीसगढ़ OBC कांग्रेस में 39 जिलाध्यक्षों की नियुक्ति:रायपुर में लक्ष्मण-मुकेश, धमतरी में प्रमोद-लखेश्वर को कमान; राष्ट्रीय अध्यक्ष जयहिंद ने जारी किया आदेश
    Next Article स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में गड़बड़झाला! मरम्मत करते-करते 30 फीट से गिरा मजदूर, मचा हंगामा

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    ट्रेन से सफर करने वाले ध्यान दें! लैंडस्लाइड के चलते 2 ट्रेनें रद्द, 4 ट्रेनों के रूट या परिचालन पर असर

    Balodabazar

    छत्तीसगढ़ में सनसनीखेज मामला, दीवार पर खून के निशान और बिस्तर पर मिली महिला की लाश; पति की तलाश जारी

    छत्तीसगढ़

    Chhattisgarh: शादी के अगले ही दिन दहेज की मांग! डिप्टी कलेक्टर पर पत्नी ने लगाए 3 करोड़ और कार मांगने के आरोप

    Latest Posts

    T20 इंटरनेशनल में अभिषेक शर्मा का धमाका, Surya को पीछे छोड़ हासिल किया यह बड़ा रिकॉर्ड

    ट्रेन से सफर करने वाले ध्यान दें! लैंडस्लाइड के चलते 2 ट्रेनें रद्द, 4 ट्रेनों के रूट या परिचालन पर असर

    छत्तीसगढ़ में सनसनीखेज मामला, दीवार पर खून के निशान और बिस्तर पर मिली महिला की लाश; पति की तलाश जारी

    Chhattisgarh: शादी के अगले ही दिन दहेज की मांग! डिप्टी कलेक्टर पर पत्नी ने लगाए 3 करोड़ और कार मांगने के आरोप

    CG Weather Update: प्रदेश में मौसम लेगा करवट, तापमान में बदलाव के आसार, जानिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान

    सरकारी नौकरी का मौका! कक्षा 1 पास होना भी जरूरी नहीं, 24,752 पदों पर भर्ती के लिए इस तारीख तक करें आवेदन

    रायपुर में गरबा आयोजनों पर पुलिस के सख्त निर्देश, DJ पर प्रतिबंध; रात 10 बजे के बाद साउंड सिस्टम नहीं बजेगा

    Smartphone Tips: मोबाइल में बार-बार आने वाले Ads को न करें नजरअंदाज, इन 5 तरीकों से पहचानें असली वजह

    Women’s T20 Cricket: रायपुर में होगी भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज, स्मृति मंधाना संभालेंगी टीम की कमान

    Pregnancy में बीच हॉलिडे एंजॉय कर रहीं Kiara Advani, पति सिद्धार्थ और बेटी सराया संग बिताया क्वालिटी टाइम

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.