Author: News Lead18
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र से एक दुखद और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने कथित रूप से पारिवारिक तनाव के चलते आत्महत्या कर ली। इस घटना ने इलाके में शोक और चर्चा दोनों का माहौल बना दिया है। घर के अंदर मिला शव, परिवार ने दी सूचना जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान 45 वर्षीय जय साहू के रूप में हुई है, जो पूर्व राज्य मंत्री धनीराम साहू (मध्य प्रदेश शासन) के बेटे बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना सबसे पहले उनके बड़े भाई भागवत साहू ने पुलिस को दी। उन्होंने…
मुंबई: पहले बिरयानी खाई, फिर तरबूज! एक साथ खत्म हो गया पूरा परिवार, 4 मौतें कैसे हुईं?
मुंबई से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां पायधुनी इलाके में एक ही परिवार के चार लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। यह घटना पायधुनी क्षेत्र की घाटी गली में स्थित मुगल बिल्डिंग में हुई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शनिवार (25 अप्रैल) रात परिवार के कुल 9 सदस्यों ने रात करीब 10:30 बजे साथ में खाना खाया था। खाना खाने के बाद रिश्तेदार अपने-अपने घर लौट गए। देर रात करीब 1 बजे से 1:30 बजे के बीच मृतक परिवार के चारों सदस्यों ने…
हजार रुपए में एंट्री, अंदर नशा-अश्लीलता: राजधानी में बढ़ रहा ‘स्ट्रेंजर पार्टियों’ का जाल, नेताओं-अफसरों के बच्चे भी शामिल!
राजधानी में नशा और अश्लीलता फैलाने वाली स्ट्रेंजर पार्टियों पर रोक नहीं लग पा रही है। ऐसी पार्टियों का सोशल मीडिया में जमकर प्रचार-प्रसार होता है। इसमें एंट्री फीस भी रहती है। युवक-युवतियों से इंस्टाग्राम व फेसबुक के जरिए इन पार्टियों में शामिल होने की अपील की जाती है। इसके बाद तय स्थान पर पार्टी आयोजित होती है। इसमें कई तरह का नशा परोसा जाता है और अश्लील हरकतें भी करते हैं। इन पार्टियों का आयोजन दूसरे शहरों की इवेंट मैनेजमेंट कंपनियां लोकल आयोजकों के साथ मिलकर कर रही हैं। इन पार्टियों में अधिकांश कारोबारी, नेताओं और अफसरों के…
छत्तीसगढ़ के जंगलों में काले हिरणों की वापसी, बार नवापारा में संख्या 200 के पार, पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में सराहा
, रायपुर। छत्तीसगढ़ के बार नवापारा अभयारण्य में काले हिरणों की सफल वापसी ने नया इतिहास रच दिया है। कभी प्रदेश के जंगलों से पूरी तरह लुप्त हो चुके काले हिरण अब यहां 200 से अधिक की संख्या में कुलांचे भरते नजर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यक्रम ‘मन की बात’ में इन संरक्षण प्रयासों का उल्लेख किया, जिस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया। 80 के दशक में काले हिरण केवल चिड़ियाघरों तक सीमित रह गए थे। लेकिन वर्षों की मेहनत और वैज्ञानिक प्रयासों से अब वे फिर जंगलों…
रायपुर में कंस्ट्रक्शन कारोबारी का ड्राइवर 50 लाख लेकर फरार हुआ, थाने के पास रची वारदात
रायपुर। राजधानी रायपुर में भरोसे को तोड़ने का बड़ा खेल सामने आया है, जहां कंस्ट्रक्शन कारोबारी उमेश प्रसाद का ड्राइवर कृष्णा साहू 50 लाख रुपये लेकर फरार हो गया। हैरान करने वाली बात यह है कि आरोपित ने वारदात को अंजाम देने के लिए खम्हारडीह थाने के पास ही जगह चुनी। आरोपित ड्राइवर ने पहले अकाउंटेंट को गुटखा लेने के बहाने गाड़ी से उतारा और जैसे ही वह नीचे उतरा, गाड़ी समेत नकदी लेकर फरार हो गया। घटना 25 अप्रैल की है। ड्राइवर और अकाउंटेंट को 50 लाख देकर घर भेजा था घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।…
अग्निकांड पीड़ितों को मुआवजा और दोषियों पर कार्रवाई की मांग, कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
अंबिकापुर शहर के बीच स्थित मुकेश प्लास्टिक एवं पटाखा दुकान में हुई भीषण आगजनी की घटना के बाद प्रभावित परिवारों को मुआवजा दिलाने और संबंधित संस्थान के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने कलेक्टर सरगुजा को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन शनिवार को जिला कांग्रेस अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक के नेतृत्व में सौंपा गया। ज्ञापन में बताया गया कि 23 अप्रैल की दोपहर अंबिकापुर के घनी आबादी वाले रिहायशी क्षेत्र में स्थित मुकेश प्लास्टिक एवं पटाखा दुकान में आग लगने से बड़ा हादसा हुआ। संकरी गली में संचालित इस प्रतिष्ठान में भारी मात्रा में पटाखों…
शादी का लड्डू खाने से पहले कांग्रेस नेता गिरफ्तार,10 साल तक किया दुष्कर्म, प्रेमिका ने कराई जेल की सैर
छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से एक कांग्रेस नेता को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। इस बड़े प्रकरण में रायपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बताया जाता है कि कांग्रेस नेता को शादी से ठीक पहले पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एक युवती की ओर से गंभीर यौन शोषण के आरोपों के बाद यह गिरफ्तारी हुई है। इससे रायपुर समेत कबीरधाम में चर्चा का विषय बना हुआ है। आरोपी को रायपुर से गिरफ्तार किया गया। इसके बाद उसे उसे कवर्धा लाया गया। सूत्रों के अनुसार, पुलिस को आरोपी की जानकारी मिलने पर टीम ने उसे हिरासत में…
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने रायपुर में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को लेकर रायपुर पुलिस प्रशासन को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि राजधानी की बिगड़ चुकी कानून व्यवस्था को सुधारने के नाम पर सरकार ने राजधानी में पुलिस कमिश्नरी प्रणाली लागू किया था, राजधानी की कानून व्यवस्था में कोई सुधार तो नहीं हुआ। कमिश्नरी प्रणाली लागू होने के कारण नागरिकों की परेशानी जरूर बढ़ गई। अपराध और अपराधी तो बेलगाम है ही अब सड़क पर पुलिस का चालान नागरिकों में एक नया खौफ पैदा कर रहा है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग…
रायपुर सेंट्रल जेल में महिला कैदी आशिमा राव द्वारा आत्महत्या के प्रयास का मामला सामने आया चेकिंग के नाम पर प्रताड़ना और अभद्र व्यवहार का आरोप
रायपुर: राजधानी रायपुर के सेंट्रल जेल में एक महिला कैदी द्वारा आत्महत्या के प्रयास का मामला सामने आया है, जिसने जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार महिला प्रकोष्ठ में बंद कैदी आशिमा राव ने कथित रूप से अपने हाथ की नस काटकर आत्महत्या की कोशिश की। घटना के बाद उसे तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई, जहां उसके हाथ में आठ टांके लगाए गए। तीन-चार दिन बाद सामने आया मामला बताया जा रहा है कि यह घटना तीन से चार दिन पुरानी है, लेकिन अब सामने आने के बाद स्वजन में आक्रोश…
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में कांग्रेस नेता सम्मेलाल कश्यप के घर लूट बदमाशों ने उनके 19 वर्षीय बेटे आयुष की गोली मारकर हत्या कर दी।
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में लूट की नीयत से घर में दाखिल हुए आरोपितों ने शुक्रवार तड़के कांग्रेस नेता सम्मेलाल कश्यप के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। तीन नकाबपोश आरोपित लगभग साढ़े तीन बजे घर में घुसे और फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरन सीमेंट-रेत व्यवसायी और पूर्व ब्लाक कांग्रेस उपाध्यक्ष सम्मेलाल कश्यप के 19 वर्षीय बेटे आयुष को सिर और सीने में गोली लगी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई, वहीं छोटे बेटे आशुतोष के भी दाहिने हाथ में गोली लगी है। उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। घटना बिर्रा थाना क्षेत्र की…
Laxman Sen
Editor
Mobile – 8818866551
Email- newslead18@gmail.com