Close Menu
    What's Hot

    छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा आदेश, सभी 33 जिला कलेक्टरों को मिली बड़ी पावर, 31 दिसंबर तक NSA लागू

    CG Open Jail: छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल शुरू, 30 बंदियों को मिलेगा नई जिंदगी की ओर बढ़ने का मौका

    CG Crime: पार्सल के नाम पर आया कॉल, फिर हैक हो गया विधायक का फोन; WhatsApp से मांगे जा रहे 76 हजार रुपये

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » शादी का लड्डू खाने से पहले कांग्रेस नेता गिरफ्तार,10 साल तक किया दुष्कर्म, प्रेमिका ने कराई जेल की सैर
    छत्तीसगढ़

    शादी का लड्डू खाने से पहले कांग्रेस नेता गिरफ्तार,10 साल तक किया दुष्कर्म, प्रेमिका ने कराई जेल की सैर

    News Lead18By News Lead18April 26, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

     

    छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से एक कांग्रेस नेता को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। इस बड़े प्रकरण में रायपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बताया जाता है कि कांग्रेस नेता को शादी से ठीक पहले पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एक युवती की ओर से गंभीर यौन शोषण के आरोपों के बाद यह गिरफ्तारी हुई है। इससे रायपुर समेत कबीरधाम में चर्चा का विषय बना हुआ है।

    आरोपी को रायपुर से गिरफ्तार किया गया। इसके बाद उसे उसे कवर्धा लाया गया। सूत्रों के अनुसार, पुलिस को आरोपी की जानकारी मिलने पर टीम ने उसे हिरासत में लिया। कवर्धा के जिला किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रवि चंद्रवंशी पर एक युवती ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। युवती की शिकायत पर महिला थाना में एफआईआर दर्ज की गई थी। मामले की प्रारंभिक जांच के बाद आरोपों को गंभीर मानते हुए कार्रवाई की गई है।

    सात मई को तय थी शादी
    खास और बड़ी बात यह है कि रवि चंद्रवंशी की शादी सात मई को तय थी। शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही थीं, लेकिन गिरफ्तारी के बाद अब वो जेल की हवा काटेगा। इस घटना को लेकर सियासी गलियारे में तरह-तरह की चर्चा हो रही है। युवती का आरोप है कि आरोपी ने उसे शादी का आश्वासन दिया था। इसके बाद कई बार शारीरिक संबंध बनाए और बाद में शादी करने से पीछे हट गया। फिलहाल, पुलिस मामले की गहन-जांच पड़ताल कर रही है। इस केस में दोनों पक्षों के बयान, सबूत और अन्य पहलुओं को शामिल कर जांच की जा रही है।

    दस साल तक शारीरिक शोषण का आरोप
    इतना ही नहीं युवती का आरोप है कि कांग्रेस नेता ने उसे शादी का भरोसा देकर करीब 10 वर्षों तक उसका शारीरिक शोषण किया। शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आई और मामला दर्ज कर जांच शुरू की। कवर्धा के डीएसपी आशीष शुक्ला ने बताया कि युवती ने लिखित आवेदन में कहा है कि साल 2016 से आरोपी ने शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए। शिकायत के आधार पर विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी कांग्रेस नेता रवि चंद्रवंशी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।  इधर, शादी वाले घर में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया है।

    मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने विशेष टीम का गठन किया था। टीम को पता चला कि आरोपी अपने घर पर नहीं है। रायपुर में जानकारी मिलने के बाद कबीरधाम पुलिस की टीम वहां गई थी। शनिवार देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर कवर्धा महिला थाना लाया गया।

    कांग्रेस के सीनियर नेताओं का करीबी
    जैसा कि सोशल मीडिया पर नजर आ रहा है कि आरोपी कांग्रेस के कई सीनियर नेताओं का करीबी रहा है। उसके कई नेताओं के साथ फोटो हैं। अपने इसी पहुंच की वजह से उसे किसान नेता की कमान मिली थी। वह पूर्व में जोगी कांग्रेस में रहा है। बीते विधानसभा चुनाव में पंडरिया विधानसभा क्षेत्र से जोगी कांग्रेस की टिकट से चुनाव लड़ चुका है। हालांकि उसे हार का सामना करना पड़ा। दो साल पहले ही कांग्रेस में वापसी की है। वर्तमान में वह किसान कांग्रेस का जिला अध्यक्ष है। पार्टी आरोपी के ऊपर क्या कार्रवाई करती है, ये तो आने वाला वक्त ही बतायेगा।

    Related posts:

    1. हैंडपंप टेक्नीशियन परीक्षा में बवाल: कुछ को एंट्री, कुछ को बाहर… अभ्यर्थियों ने लगाया भेदभाव का आरोप
    2. CG Weather Update: अगले तीन दिनों में बढ़ेगी ठंड, उत्तरी छत्तीसगढ़ में शीतलहर का अलर्ट
    3. मासूम छात्र की पिटाई का मामला: प्रधान पाठक निलंबित, जांच हुई तेज
    4. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में ठंड का असर, दो दिन में 3 डिग्री गिरेगा तापमान, मौसम विभाग का अलर्ट
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleसुशील आनंद शुक्ला बोले- रायपुर पुलिस कमिश्नरी बना वसूली कमिश्नरेट
    Next Article अग्निकांड पीड़ितों को मुआवजा और दोषियों पर कार्रवाई की मांग, कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

    Related Posts

    Raipur

    छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा आदेश, सभी 33 जिला कलेक्टरों को मिली बड़ी पावर, 31 दिसंबर तक NSA लागू

    durg

    CG Open Jail: छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल शुरू, 30 बंदियों को मिलेगा नई जिंदगी की ओर बढ़ने का मौका

    Korba

    CG Crime: पार्सल के नाम पर आया कॉल, फिर हैक हो गया विधायक का फोन; WhatsApp से मांगे जा रहे 76 हजार रुपये

    Latest Posts

    छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा आदेश, सभी 33 जिला कलेक्टरों को मिली बड़ी पावर, 31 दिसंबर तक NSA लागू

    CG Open Jail: छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल शुरू, 30 बंदियों को मिलेगा नई जिंदगी की ओर बढ़ने का मौका

    CG Crime: पार्सल के नाम पर आया कॉल, फिर हैक हो गया विधायक का फोन; WhatsApp से मांगे जा रहे 76 हजार रुपये

    LPG Cylinder Price: एक दशक बाद घरेलू गैस पर लौटेगा पुराना सिस्टम, e-KYC से तय होगी सिलेंडर की कीमत

    CG Weather Alert: डिप्रेशन के असर से छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर, अगले 2 दिन रहेगा असर

    न बिजली, न इंटरनेट… तमिलनाडु के इस गांव में रहते हैं कैटरीना कैफ के भाई-मम्मी, छोड़ दी लंदन की लैविश लाइफ

    Ganesh Visarjan Security: रायपुर में गणेश विसर्जन झांकी को लेकर पुलिस अलर्ट, 6 सेक्टर में शहर का बंटवारा, 2 हजार जवान तैनात 

    TRAI का बड़ा आदेश! Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, 30 दिन की मिलेगी वैलिडिटी

    CG News: छत्तीसगढ़ में खुलेंगे 362 नए धान खरीदी केंद्र, इन जिलों के किसानों को मिलेगी बड़ी राहत

    Sarkari Naukri 2026: रेलवे में नौकरी पाने का सुनहरा मौका! 3,477 पदों पर भर्ती, 8 अक्टूबर से आवेदन शुरू

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.