Author: News Lead18
रायपुर। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी और लू के बढ़ते प्रभाव को गंभीरता से लेते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग ने बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए त्वरित और संवेदनशील निर्णय लिया है। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के स्पष्ट निर्देश पर ग्रीष्मकाल के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन समय में बदलाव करते हुए इसे 6 घंटे से घटाकर 4 घंटे कर दिया गया है नया समय और बच्चों की उपस्थिति का शेड्यूल निर्देशानुसार 01 अप्रैल 2026 से 30 जून 2026 तक आंगनबाड़ी केंद्र प्रतिदिन प्रातः 7:00 बजे से 11:00 बजे तक संचालित होंगे।…
इस तारीख को जारी होगा सीजी बोर्ड का परीक्षा परिणाम; ऐसे देख सकेंगे 10वीं-12वीं का रिजल्ट
छत्तीसगढ़ कक्षा 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे छात्रों के लिये अच्छी खबर है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) 30 अप्रैल या एक मई को परीक्षा परिणाम जारी कर सकता है। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है। काउंटिंग, मिलान और रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। बता दें कि इस बार हिंदी का पेपर लीक होने की वजह से कक्षा 10वीं की हिंदी परीक्षा 10 अप्रैल 2026 को दोबारा आयोजित की गई थी। इस कारण परीक्षा परीणाम जारी होने में देरी हो रही है। माशिमं की सचिव पुष्पा साहू ने…
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह फर्जी ड्रग लाइसेंस के जरिए प्रतिबंधित कोडीन युक्त सिरप मंगवाकर उसकी अवैध बिक्री कर रहा था। पुलिस ने इस मामले में मुख्य सरगना सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ई-कुरियर और इंडिया मार्ट के जरिए मंगाते थे सिरप पुलिस को 23 अप्रैल को सूचना मिली थी कि भिलाई के जुनवानी-खम्हरिया रोड क्षेत्र में कुछ लोग प्रतिबंधित नशीली सिरप का परिवहन कर रहे हैं। सूचना के आधार पर स्मृतिनगर चौकी और एसीसीयू…
छत्तीसगढ़ के रजगामार थाना क्षेत्र के बुंदेली गांव में एक व्यक्ति ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी पत्नी की हत्या कर उसका सिर धड़ से अलग कर
छत्तीसगढ़ के रजगामार थाना क्षेत्र के ग्राम बुंदेली में बुधवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। गांव निवासी सालिक राम यादव ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी पत्नी छेक बाई की हत्या कर दी और धारदार हथियार से उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। वारदात के बाद आरोपित कटा हुआ सिर लेकर गांव में घूमता रहा, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना दिनदहाड़े हुई, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बन गया। आरोपित वारदात के बाद गांव में सिर लेकर घूमता दिखा और कुछ समय के लिए पोल्ट्री फार्म के पास भी रुका रहा…
छत्तीसगढ़ के सरगुजा में भाजपा नेता मोनू कुजूर ने पटवारी प्रकाश मंडल के साथ खुलेआम मारपीट की,वीडियो वायरल
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के दरिमा तहसील के कंठी हल्का में पदस्थ पटवारी प्रकाश मंडल के साथ भाजपा नेता मोनू कुजूर द्वारा खुलेआम मारपीट की गई। इस पूरी घटना का वीडियो अब इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। घटना से जिले के पटवारियों में नाराजगी है। अब वे आंदोलन की रणनीति पर विचार कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, पटवारी प्रकाश मंडल अपने कंठी स्थित कार्यालय में नियमित कार्य कर रहे थे। इसी दौरान मोनू कुजूर अपने कुछ सहयोगियों के साथ वहां पहुंचा। किसी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि उसने अचानक पटवारी पर…
रायपुर में 50 करोड़ का पैंगोलिन बेचने आए 2 तस्कर गिरफ्तार, वन विभाग ने घेराबंदी कर दबोचा
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में जिंदा पैंगोलिन के साथ वन विभाग ने 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। शातिर तस्कर 50 करोड़ रुपए में तस्करी करने के लिए पैंगोलिन को रायपुर लेकर आए थे। वन विभाग की टीम ने सटीक सूचना के आधार पर घेरेबंदी कर इस दुर्लभ जीव का रेस्क्यू किया है। वन विभाग की इस बड़ी कार्रवाई को पुलिस थाना सिटी चंगोराभाठा क्षेत्र में अंजाम दिया गया, जहाँ से पैंगोलिन का रेस्क्यू किया गया। पखांजूर और बालाघाट से जुड़े तस्करी के तार पकड़े गए आरोपियों से शुरुआती पूछताछ में यह खुलासा हुआ है कि पैंगोलिन को…
छत्तीसगढ़: पैदल चलने से मना करने पर ढाई साल के मासूम की मां ने ही पत्थर मारकर कर दी हत्या
छत्तीसगढ़ आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र थाना कापू के ग्राम पारेमेर फिटिंगपारा एक मां ने अपने ही ढाई साल के मासूम बेटे की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी। आरोपित ने पुलिस को गुमराह करने के लिए कई कहानियां गढ़ी, लेकिन कापू पुलिस ने प्रकरण का राजफाश कर दिया। मां ने ढाई साल के बेटे की कर दी हत्या 19 अप्रैल को बालक अनुज मंझवार के पिता बोधसाय मंझवार (28) ने थाना कापू में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह पत्नी सोनमती सरोती मंझवार, बेटी ढूलबाई ( साढे चार साल ) तथा बेटा अनुज मंझवार (ढाई साल) के साथ रहता है।…
रायपुर के इस रहवासी कॉलोनी में लगी भीषण आग: दुकान संचालक की भारी लापरवाही आई नजर, नहीं थे फायर सेफ्टी उपकरण
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पवन विहार कॉलोनी, न्यू राजेंद्र नगर में बुधवार की सुबह सात बजे भीषण आग लग गई। सूचना पर दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल टीम ने आग पर काबू पाया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, शॉप संचालक की लापरवाही यह आग लगी बताया जाता है कि गिफ्ट दुकान में फायर सेफ्टी उपकरण नहीं थे। फायर उपकरण का रजिस्ट्रेशन भी नहीं कराया गया था। सुरक्षा के कोई भी पुख्ता इंतजाम नहीं थे। आग बुझाने के जो उपकरण रहने चाहिये थे, वो मौक पर मौजूद…
फर्जी दस्तावेजों पर खेल: नर्सिंग काउंसिल मामले में छह पर एफआईआर दर्ज, 425 पन्नों की जांच में बड़ा खुलासा
छत्तीसगढ़ नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर वित्तीय अनियमितताओं का मामला सामने आने के बाद अब कार्रवाई तेज हो गई है। संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं ने पूरे मामले की गहन जांच के बाद छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। गोलबाजार थाने में बीएनएस की धारा 318(4) के तहत FIR दर्ज की गई है। डिप्टी डायरेक्टर निधि ग्वालरे द्वारा 425 पन्नों की विस्तृत जांच रिपोर्ट पुलिस को सौंपी गई, जिसमें कई अनियमितताओं का खुलासा हुआ। रिपोर्ट के आधार पर काउंसिल की निलंबित रजिस्ट्रार दुर्गावती उसारे (कुंजाम) समेत सुरीला जैन (कांकेर), काजोल साहू (अंबागढ़ चौकी),…
कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री कुमार शंकर मेनन जी की अनुशंसा पर संत कबीर दास ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का गठन किया
रायपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री कुमार शंकर मेनन जी की अनुशंसा पर संत कबीर दास ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का गठन किया गया है। इस संबंध में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्री विजय कुमार टंडन जी द्वारा नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। घोषित कार्यकारिणी में मोवा से शेख जहीर को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उपाध्यक्ष पद पर अमजद खान, पूर्णिमा द्विवेदी, राजेंद्र तिवारी, माखन साहू, राेंको (धनछतरी) एवं सुजीत बघेल को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सचिव पद पर शंकर साहू, नरेंद्र डोडर, तीजन साहू, रवि शर्मा, बलदेव यादव, नरेंद्र गुरु, मनोज वर्मा, संतोष दुबे, आदित्य साहू, दिनेश…
Laxman Sen
Editor
Mobile – 8818866551
Email- newslead18@gmail.com