Close Menu
    What's Hot

    ICC टूर्नामेंट में सीधी एंट्री का रास्ता बंद! ODI World Cup 2027 से पहले टीम को लगा बड़ा झटका

    CG News: तहसीलदार और ग्रामीण के बीच जमकर विवाद, अभद्र व्यवहार के आरोप से मचा हड़कंप…

    स्कूल-कॉलेजों के आसपास 500 मीटर तक No-Tobacco Zone! शराब-गुटका समेत नशीले पदार्थों की बिक्री पर रोक

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » कोडीन सिरप रैकेट का भंडाफोड़: फर्जी लाइसेंस से मंगवाते थे नशीली दवा, 4 गिरफ्तार…
    छत्तीसगढ़

    कोडीन सिरप रैकेट का भंडाफोड़: फर्जी लाइसेंस से मंगवाते थे नशीली दवा, 4 गिरफ्तार…

    News Lead18By News Lead18April 24, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

     

    दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह फर्जी ड्रग लाइसेंस के जरिए प्रतिबंधित कोडीन युक्त सिरप मंगवाकर उसकी अवैध बिक्री कर रहा था। पुलिस ने इस मामले में मुख्य सरगना सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

    ई-कुरियर और इंडिया मार्ट के जरिए मंगाते थे सिरप

    पुलिस को 23 अप्रैल को सूचना मिली थी कि भिलाई के जुनवानी-खम्हरिया रोड क्षेत्र में कुछ लोग प्रतिबंधित नशीली सिरप का परिवहन कर रहे हैं। सूचना के आधार पर स्मृतिनगर चौकी और एसीसीयू टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक सेण्ट्रो कार को घेराबंदी कर रोका। तलाशी के दौरान वाहन से 7 कार्टून में भरी 800 नग कोडीन युक्त CADIFOS-T सिरप बरामद की गई। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे फर्जी ड्रग लाइसेंस बनाकर गुजरात की कंपनी से इंडिया मार्ट और ई-कुरियर के माध्यम से यह सिरप मंगाते थे।

    फर्जी दस्तावेज बनाकर करते थे अवैध बिक्री

    जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी योगेश शर्मा ने एक असली ड्रग लाइसेंस में एडिटिंग कर नकली लाइसेंस तैयार किया था। इसके साथ ही फर्जी लेटरपैड और सील बनवाकर प्रतिबंधित दवाओं की सप्लाई हासिल की जाती थी। बाद में इन सिरप को ऊंचे दामों पर स्थानीय युवाओं को बेचा जाता था।

    इन आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

    पुलिस ने इस मामले में योगेश शर्मा (41 वर्ष) – दुर्ग, उमेश कुमार यादव (42 वर्ष) – चरोदा, भिलाई, महावीर जैन उर्फ रोहित (38 वर्ष) – दुर्ग, सतीश मेश्राम (40 वर्ष) – दुर्ग  सहित इन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

    लगभग 5 लाख रुपये का माल जब्त

    पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल करीब 5 लाख रुपये का सामान जब्त किया है, जिसमें 800 नग प्रतिबंधित कोडीन सिरप (कीमत ₹2,08,800), एक सेण्ट्रो कार, एक एक्टिवा, 4 मोबाइल फोन, नकद राशि शामिल हैं।

    NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई

    आरोपियों के खिलाफ NDPS Act की धारा 22, 8(ख), 27(क) और 29 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।

    पुलिस की अपील

    दुर्ग पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि कहीं भी मादक पदार्थों या नशीली दवाओं के अवैध कारोबार की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    Related posts:

    1. पुलिसकर्मी पर एक लाख रुपए वसूली का आरोप: आबकारी एक्ट में फंसाने की धमकी देकर ली रिश्वत, वीडियो आया सामने
    2. दिवाली पर चैतन्य बघेल से मुलाकात पर रोक, भूपेश बघेल को नहीं मिली प्रशासन से अनुमति
    3. छत्तीसगढ़ को मिली बड़ी सौगात! दिल्ली के लिए दो नई उड़ानें आज से शुरू
    4. Chhattisgarh Rajyotsava 2025: छत्तीसगढ़ के हर जिले में होगा भव्य राज्योत्सव कार्यक्रम, मुख्य अतिथियों की सूची जारी
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleछत्तीसगढ़ के रजगामार थाना क्षेत्र के बुंदेली गांव में एक व्यक्ति ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी पत्नी की हत्या कर उसका सिर धड़ से अलग कर
    Next Article इस तारीख को जारी होगा सीजी बोर्ड का परीक्षा परिणाम; ऐसे देख सकेंगे 10वीं-12वीं का रिजल्ट

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    CG News: तहसीलदार और ग्रामीण के बीच जमकर विवाद, अभद्र व्यवहार के आरोप से मचा हड़कंप…

    छत्तीसगढ़

    CGPSC घोटाला: पूर्व सचिव की जमानत याचिका खारिज, हाईकोर्ट ने पेपर लीक को बताया हत्या से भी जघन्य अपराध

    Raipur

    CG Rain Alert: छत्तीसगढ़ में मानसून फिर हुआ सक्रिय, अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी

    Latest Posts

    ICC टूर्नामेंट में सीधी एंट्री का रास्ता बंद! ODI World Cup 2027 से पहले टीम को लगा बड़ा झटका

    CG News: तहसीलदार और ग्रामीण के बीच जमकर विवाद, अभद्र व्यवहार के आरोप से मचा हड़कंप…

    स्कूल-कॉलेजों के आसपास 500 मीटर तक No-Tobacco Zone! शराब-गुटका समेत नशीले पदार्थों की बिक्री पर रोक

    CGPSC घोटाला: पूर्व सचिव की जमानत याचिका खारिज, हाईकोर्ट ने पेपर लीक को बताया हत्या से भी जघन्य अपराध

    CG Rain Alert: छत्तीसगढ़ में मानसून फिर हुआ सक्रिय, अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी

    PM Awas Yojana में बड़ा अपडेट! लाभार्थियों को अब मिलेगी ₹300 प्रतिदिन मजदूरी, जानें नई व्यवस्था

    CG Anganwadi Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका के पदों पर भर्ती, जानें आवेदन से जुड़ी पूरी जानकारी

    ‘अब बर्दाश्त नहीं करूंगी’, डीपफेक वीडियो पर मृणाल ठाकुर का सख्त रुख, कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी

    आपके नाम पर कितने SIM चल रहे हैं? घर बैठे मिनटों में लगाएं पता, कहीं कोई फर्जी नंबर तो नहीं चला रहा!

    CG Folk Artist Scheme 2026: छत्तीसगढ़ के लोक कलाकारों को साय सरकार का तोहफा, हर साल मिलेगी 24 हजार की आर्थिक सहायता

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.