Close Menu
    What's Hot

    PM Awas Yojana में बड़ा अपडेट! लाभार्थियों को अब मिलेगी ₹300 प्रतिदिन मजदूरी, जानें नई व्यवस्था

    CG Anganwadi Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका के पदों पर भर्ती, जानें आवेदन से जुड़ी पूरी जानकारी

    ‘अब बर्दाश्त नहीं करूंगी’, डीपफेक वीडियो पर मृणाल ठाकुर का सख्त रुख, कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » CG Folk Artist Scheme 2026: छत्तीसगढ़ के लोक कलाकारों को साय सरकार का तोहफा, हर साल मिलेगी 24 हजार की आर्थिक सहायता
    Raipur

    CG Folk Artist Scheme 2026: छत्तीसगढ़ के लोक कलाकारों को साय सरकार का तोहफा, हर साल मिलेगी 24 हजार की आर्थिक सहायता

    News Lead 18By News Lead 18August 6, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    CG Folk Artist Scheme 2026: छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक कला, संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित करने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संस्कृति एवं राजभाषा संचालनालय ने ‘मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना-2026’ के तहत प्रदेश के लोक कलाकारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस योजना के माध्यम से पात्र कलाकारों को प्रतिवर्ष 12 हजार से 24 हजार रुपये तक की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। सरकार का उद्देश्य लोक कलाकारों को आर्थिक संबल प्रदान करने के साथ-साथ प्रदेश की पारंपरिक कला, लोक संस्कृति और सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक कलाकार निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं।

    Agniveer Recruitment Result 2026: अग्निवीर भर्ती 2026-27 का CEE रिजल्ट जारी, रायपुर के 170 उम्मीदवार फिजिकल टेस्ट के लिए चयनित

    लोक कला और संस्कृति को मिलेगा नया संबल

    छत्तीसगढ़ अपनी समृद्ध लोक परंपराओं, लोक नृत्यों, लोकगीतों और पारंपरिक कला के लिए देशभर में जाना जाता है। बदलते समय के साथ कई पारंपरिक कलाएं धीरे-धीरे विलुप्त होने की कगार पर पहुंच रही हैं। ऐसे में राज्य सरकार की यह योजना लोक कलाकारों को आर्थिक सहायता देकर उनकी कला को जीवित रखने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

    इन कलाकारों को मिलेगा फायदा

    योजना का लाभ केवल ऐसे कलाकारों को मिलेगा जिनकी सभी स्रोतों से वार्षिक आय 96 हजार रुपये से अधिक नहीं है। इसके लिए सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी आय प्रमाण-पत्र संलग्न करना अनिवार्य होगा। आवेदन के साथ बैंक खाते का विवरण, आईएफएससी कोड तथा पैन कार्ड की छायाप्रति भी प्रस्तुत करनी होगी।

    विभाग की वेबसाइट पर आवेदन उपलब्ध

    योजना के अंतर्गत नृत्य-संगीत, लोक नाट्य, लोकगाथा, छत्तीसगढ़ी गीतकार, वाद्ययंत्र वादक, शिल्प कलाकार, छत्तीसगढ़ी पाक कला (पारंपरिक व्यंजन) तथा छत्तीसगढ़ी सौंदर्यकला (श्रृंगार) से जुड़े कलाकार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन निर्धारित प्रारूप में पंजीकृत डाक के माध्यम से भेजे जाएंगे। आवेदन प्रपत्र विभाग की वेबसाइट www.cgculture.in पर उपलब्ध हैं तथा संस्कृति एवं राजभाषा संचालनालय, नया रायपुर स्थित कार्यालय से भी प्राप्त किए जा सकते हैं।

    Agniveer Recruitment Result 2026: अग्निवीर भर्ती 2026-27 का CEE रिजल्ट जारी, रायपुर के 170 उम्मीदवार फिजिकल टेस्ट के लिए चयनित

    इन दस्तावेजों की होगी जरूरत

    आवेदन के साथ निम्न दस्तावेज अनिवार्य रूप से संलग्न करने होंगे—

    सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र
    बैंक खाते का विवरण
    आईएफएससी कोड
    पैन कार्ड की छायाप्रति
    अन्य आवश्यक प्रमाण-पत्र (यदि लागू हों)

    Related posts:

    1. दिवाली पर चैतन्य बघेल से मुलाकात पर रोक, भूपेश बघेल को नहीं मिली प्रशासन से अनुमति
    2. छत्तीसगढ़ को मिली बड़ी सौगात! दिल्ली के लिए दो नई उड़ानें आज से शुरू
    3. Chhattisgarh Rajyotsava 2025: छत्तीसगढ़ के हर जिले में होगा भव्य राज्योत्सव कार्यक्रम, मुख्य अतिथियों की सूची जारी
    4. PM Modi Raipur Visit: रायपुर पहुंचे पीएम मोदी, नए विधानसभा भवन का लोकार्पण और राज्योत्सव – 2025 का करेंगे शुभारंभ
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleपुराना प्रिस्क्रिप्शन देखकर दवा लेना पड़ सकता है भारी, सेम लक्षणों में भी डॉक्टर की सलाह क्यों जरूरी?
    Next Article आपके नाम पर कितने SIM चल रहे हैं? घर बैठे मिनटों में लगाएं पता, कहीं कोई फर्जी नंबर तो नहीं चला रहा!

    Related Posts

    Raipur

    PM Awas Yojana में बड़ा अपडेट! लाभार्थियों को अब मिलेगी ₹300 प्रतिदिन मजदूरी, जानें नई व्यवस्था

    Raipur

    CG Anganwadi Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका के पदों पर भर्ती, जानें आवेदन से जुड़ी पूरी जानकारी

    खेल जगत

    छत्तीसगढ़ की बेटी सोनम शर्मा का बड़ा कमाल, 14th Asian Netball Championship में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

    Latest Posts

    PM Awas Yojana में बड़ा अपडेट! लाभार्थियों को अब मिलेगी ₹300 प्रतिदिन मजदूरी, जानें नई व्यवस्था

    CG Anganwadi Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका के पदों पर भर्ती, जानें आवेदन से जुड़ी पूरी जानकारी

    ‘अब बर्दाश्त नहीं करूंगी’, डीपफेक वीडियो पर मृणाल ठाकुर का सख्त रुख, कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी

    आपके नाम पर कितने SIM चल रहे हैं? घर बैठे मिनटों में लगाएं पता, कहीं कोई फर्जी नंबर तो नहीं चला रहा!

    CG Folk Artist Scheme 2026: छत्तीसगढ़ के लोक कलाकारों को साय सरकार का तोहफा, हर साल मिलेगी 24 हजार की आर्थिक सहायता

    पुराना प्रिस्क्रिप्शन देखकर दवा लेना पड़ सकता है भारी, सेम लक्षणों में भी डॉक्टर की सलाह क्यों जरूरी?

    छत्तीसगढ़ की बेटी सोनम शर्मा का बड़ा कमाल, 14th Asian Netball Championship में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

    साय कैबिनेट के 7 बड़े निर्णय: छत्तीसगढ़ में AI मिशन और BEML प्लांट को हरी झंडी, सुशासन और रोजगार पर बड़ा दांव

    शराब घोटाला: अनवर ढेबर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, अंतरिम जमानत मंजूर

    Donald Trump Assassination Plot: ट्रंप के फंडरेजर से पहले हमले की साजिश! संदिग्ध गिरफ्तार, हथियार बरामद

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.