Close Menu
    What's Hot

    PM Awas Yojana में बड़ा अपडेट! लाभार्थियों को अब मिलेगी ₹300 प्रतिदिन मजदूरी, जानें नई व्यवस्था

    CG Anganwadi Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका के पदों पर भर्ती, जानें आवेदन से जुड़ी पूरी जानकारी

    ‘अब बर्दाश्त नहीं करूंगी’, डीपफेक वीडियो पर मृणाल ठाकुर का सख्त रुख, कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » पुराना प्रिस्क्रिप्शन देखकर दवा लेना पड़ सकता है भारी, सेम लक्षणों में भी डॉक्टर की सलाह क्यों जरूरी?
    स्वस्थ्य

    पुराना प्रिस्क्रिप्शन देखकर दवा लेना पड़ सकता है भारी, सेम लक्षणों में भी डॉक्टर की सलाह क्यों जरूरी?

    News Lead 18By News Lead 18August 6, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    सिरदर्द हुआ, बुखार आया या गला दर्द करने लगा और आपने अलमारी से पुराना प्रिस्क्रिप्शन निकालकर वही दवा शुरू कर दी? अगर आप भी ऐसा करते हैं, तो सावधान हो जाइए. सेम लक्षण होने का मतलब यह नहीं कि बीमारी भी वही हो. कई बार एक जैसी परेशानी के पीछे बिल्कुल अलग वजह हो सकती है. ऐसे में बिना जांच और डॉक्टर की सलाह के पुरानी दवा लेना फायदा पहुंचाने की बजाय नुकसान भी कर सकता है. यही वजह है कि एक्सपर्ट हर नई परेशानी में खुद से दवा शुरू करने की बजाय डॉक्टर को दिखाने की सलाह देते हैं.

    Commonwealth Games: ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन, भारत को मिली 2030 की मेजबानी की कमान

    बुखार, खांसी, गले में दर्द, सिरदर्द या पेट दर्द जैसी दिक्कतें कई अलग-अलग बीमारियों में हो सकती हैं. उदाहरण के लिए, बुखार वायरल इंफेक्शन, बैक्टीरियल इंफेक्शन, डेंगू, टाइफाइड या दूसरी कई वजहों से आ सकता है. ऐसे में सिर्फ लक्षण देखकर पुरानी दवा शुरू कर देना सही फैसला नहीं होता.

    डॉ कहती है कि अक्सर ये चीज बच्चों के साथ माता-पिता करते हैं. क्योंकि बच्चों को बुखार आया तो एक बार जो दवा दी वही वो दोबारा बुखार आने पर देने लगते हैं. लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए. क्योंकि आपको बुखार आने का कारण नहीं पता, जो बच्चे की सेहत को खराब कर सकता है.

    मान लीजिए पिछली बार गले के इंफेक्शन में डॉक्टर ने एंटीबायोटिक दी थी. इसका मतलब यह नहीं कि अगली बार भी वही दवा काम करेगी. अगर इस बार इंफेक्शन की वजह अलग है, तो हो सकता है एंटीबायोटिक की जरूरत ही न पड़े. गलत दवा लेने से बीमारी ठीक होने में देर लग सकती है और बेवजह साइड इफेक्ट का खतरा भी बढ़ सकता है.

    इसके अलावा कई दवाओं की जरूरत मरीज की उम्र, वजन, दूसरी बीमारियों या उस समय चल रही दूसरी दवाओं के हिसाब से बदल जाती है. ऐसे में पुराना प्रिस्क्रिप्शन दोहराना नुकसानदायक साबित हो सकता है. एंटीबायोटिक का गलत इस्तेमाल पड़ सकता है भारी.

    डॉक्टर का कहना है कि बिना सलाह एंटीबायोटिक लेना सबसे बड़ी गलतियों में से एक है. जरूरत न होने पर एंटीबायोटिक लेने से आगे चलकर इन दवाओं का असर कम हो सकता है. इसे एंटीबायोटिक रेजिस्टेंस (Antibiotic Resistance) कहा जाता है, जो आज पूरी दुनिया के लिए बड़ी चिंता बना हुआ है.

    CG Weather Update: बादल छंटते ही बढ़ी उमस, राजधानी में गर्मी से लोग बेहाल; आज कई इलाकों में बारिश के आसार

    तो फिर क्या करना चाहिए?

    अगर बुखार लगातार बना रहे, सांस लेने में तकलीफ हो, तेज दर्द हो, बार-बार उल्टी हो, पेशाब में दिक्कत हो, शरीर पर रैश दिखाई दें या कोई भी लक्षण तेजी से बढ़ रहे हों, तो पुरानी दवा लेने की बजाय तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें. अगर कोई पुरानी बीमारी है, गर्भावस्था है या मरीज बच्चा या बुजुर्ग है, तब भी खुद से इलाज शुरू करना ठीक नहीं है.

    बेहतर होगा कि अगर पहले जैसे ही लक्षण दोबारा दिखें, तो पुराना प्रिस्क्रिप्शन साथ लेकर डॉक्टर के पास जाएं. इससे डॉक्टर को आपकी पिछली बीमारी और इलाज समझने में आसानी होगी. लेकिन डॉक्टर की सलाह के बिना उसी दवा को दोबारा शुरू न करें. सही जांच और सही इलाज ही बीमारी को जल्दी ठीक करने का सबसे सुरक्षित तरीका है.

    Related posts:

    1. रायपुर के डॉ. रवि जायसवाल ने स्पेन में लहराया परचम; न्यूरो-ऑन्कोलॉजी के क्षेत्र में हासिल की बड़ी उपलब्धि
    2. अब खराब खाना बेचने वालों की खैर नहीं! FSSAI का Food Safety Connect App लॉन्च, एक शिकायत पर होगा एक्शन
    3. QDENGA Vaccine: भारत में लॉन्च हुई पहली डेंगू वैक्सीन, जानें किस उम्र के लोगों को लगेगी और कितनी डोज जरूरी
    4. सुबह उठते ही सबसे पहले फोन उठाते हैं? आपकी ये आदत सेहत पर पड़ सकती है भारी
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleछत्तीसगढ़ की बेटी सोनम शर्मा का बड़ा कमाल, 14th Asian Netball Championship में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व
    Next Article CG Folk Artist Scheme 2026: छत्तीसगढ़ के लोक कलाकारों को साय सरकार का तोहफा, हर साल मिलेगी 24 हजार की आर्थिक सहायता

    Related Posts

    भारत

    FSSAI का बड़ा फैसला: कोई भी कंपनी नहीं कर सकती ‘100% नैचुरल’ या ‘शुद्ध’ होने का दावा, जानें नियम

    स्वस्थ्य

    सावन सोमवार व्रत में न करें ये 5 गलतियां, वरना दिनभर सताएगी चक्कर और कमजोरी की समस्या!

    स्वस्थ्य

    Medicine Price Cut: शुगर, BP और हार्ट मरीजों के लिए बड़ी राहत! 23 जरूरी दवाएं हुईं सस्ती, देखें नई रेट लिस्ट

    Latest Posts

    PM Awas Yojana में बड़ा अपडेट! लाभार्थियों को अब मिलेगी ₹300 प्रतिदिन मजदूरी, जानें नई व्यवस्था

    CG Anganwadi Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका के पदों पर भर्ती, जानें आवेदन से जुड़ी पूरी जानकारी

    ‘अब बर्दाश्त नहीं करूंगी’, डीपफेक वीडियो पर मृणाल ठाकुर का सख्त रुख, कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी

    आपके नाम पर कितने SIM चल रहे हैं? घर बैठे मिनटों में लगाएं पता, कहीं कोई फर्जी नंबर तो नहीं चला रहा!

    CG Folk Artist Scheme 2026: छत्तीसगढ़ के लोक कलाकारों को साय सरकार का तोहफा, हर साल मिलेगी 24 हजार की आर्थिक सहायता

    पुराना प्रिस्क्रिप्शन देखकर दवा लेना पड़ सकता है भारी, सेम लक्षणों में भी डॉक्टर की सलाह क्यों जरूरी?

    छत्तीसगढ़ की बेटी सोनम शर्मा का बड़ा कमाल, 14th Asian Netball Championship में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

    साय कैबिनेट के 7 बड़े निर्णय: छत्तीसगढ़ में AI मिशन और BEML प्लांट को हरी झंडी, सुशासन और रोजगार पर बड़ा दांव

    शराब घोटाला: अनवर ढेबर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, अंतरिम जमानत मंजूर

    Donald Trump Assassination Plot: ट्रंप के फंडरेजर से पहले हमले की साजिश! संदिग्ध गिरफ्तार, हथियार बरामद

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.