Author: News Lead18
कोरबा के VIP कमरे में चल रही थी शराब पार्टी, तभी रेस्टहाउस पहुंच गए मंत्री, चीफ केमिस्ट समेत 5 अधिकारियों पर एक्शन
कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के सरकारी रेस्ट हाउस में प्लांट के अधिकारी शराब पीते पकड़े गए हैं। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी थर्मल पावर स्टेशन के चीफ केमिस्ट गोवर्धन सिदार सहित 5 अधिकारी सरकारी रेस्टहाउस में शराब पाते पकड़े गए। उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन कंपनी के उच्च अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। वहीं, कंपनी प्रबंधन ने पूरे मामले में जांच का भरोसा दिया है। मौके से बीयर और शराब की बोतल मिली हैं। मामला सीएसईबी पुलिस चौकी क्षेत्र का है। मामला सामने आने के बाद कंपनी के एमडी ने जांच की बात कही है। मंत्री पहुंचे थे रेस्ट…
डंडे से नहीं, संवाद से बदली तस्वीर..:ट्रेनी आईपीएस जांजगीर की सामुदायिक पुलिसिंग का मॉडल सीखेंगे
जांजगीर-चांपा के एसपी विजय कुमार पांडेय ने सामुदायिक पुलिसिंग की मिसाल पेश की है। इसकी गूंज देश की पुलिस अकादमी तक पहुंच गई है। सबरिया (वल्लभ भाई) समुदाय को अवैध शराब के कारोबार से निकालकर सम्मानजनक रोजगार से जोड़ने वाला “जांजगीर मॉडल” अब सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी (एनपीए), हैदराबाद में केस स्टडी के रूप में शामिल किया गया है। हाल ही में दिए गए प्रेजेंटेशन के बाद एनपीए ने इसे अपनी लाइब्रेरी और पाठ्यक्रम में शामिल करने का निर्णय लिया है। करीब 150 प्रोबेशनर आईपीएस अधिकारी ट्रेनिंग के बाद इसे पढ़ेंगे। शेष|पेज 5 एसपी पांडेय ने इसका…
छत्तीसगढ़ शासन की असिस्टेंट चीफ सेक्रेटरी ऋचा शर्मा सोमवार सुबह वीआईपी रोड स्थित करेंसी टावर की लिफ्ट में करीब 20 मिनट तक फंसी रहीं। लिफ्ट में हवा और रोशनी की कमी से घबराई अधिकारी की हालत बिगड़ गई। रायपुर एयरपोर्ट जाने वाले श्रीराम मंदिर चौक (वीआईपी रोड चौक) स्थित करेंसी टावर में सुबह लगभग 6:30 बजे यह घटना हुई। जानकारी के अनुसार, एसीएस ऋचा शर्मा लिफ्ट से ऊपर जा रही थीं, तभी अचानक लिफ्ट बीच में बंद हो गई। लिफ्ट के अंदर न पर्याप्त रोशनी थी और न ही वेंटिलेशन की व्यवस्था, जिससे उनकी घबराहट बढ़ती गई। बताया जा…
छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस ने संगठन को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए श्री नवाज़ ख़ान को रायपुर उत्तर विधानसभा का अध्यक्ष नियुक्त किया है। नवाज़ ख़ान ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत संगठन में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत चुनाव लड़कर की और युवा साथियों के विश्वास से उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। उपाध्यक्ष के दायित्व को निभाते हुए उन्होंने जमीनी स्तर पर संगठन के विस्तार, युवाओं को जोड़ने और जनसमस्याओं के लिए संघर्ष में अहम भूमिका निभाई। उनकी निरंतर मेहनत, समर्पण और कार्यकुशलता को देखते हुए संगठन ने उन्हें कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी। कार्यकारी अध्यक्ष…
महिला सशक्तिकरण को केवल घोषणाओं तक सीमित ना रखे मोदी सरकार- मिथलेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष (महिला विंग), आप
रायपुर , 19 अप्रैल 2026। आम आदमी पार्टी ने केंद्र की भाजपा सरकार पर महिला आरक्षण को लेकर तीखा हमला बोला है। प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गा झा ने आरोप लगाया कि सरकार ने 2023 में महिला आरक्षण कानून पारित कर 33 प्रतिशत हिस्सेदारी देने का दावा तो किया, लेकिन इसे लागू करने की प्रक्रिया को जनगणना और परिसीमन से जोड़कर टाल दिया गया है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार की मंशा साफ होती तो वर्तमान 543 लोकसभा सीटों में ही लगभग 180 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की जा सकती थीं। उनका आरोप है कि ऐसा करने से कई मौजूदा…
मैं जिंदा लाश बन गई हूं’,92% लाकर भी वैशाली ने दी जान, सुसाइड से पहले वॉयस नोट ने रुलाया, भाई ने खोले राज
कानपुर में 92% अंक पाकर भी 95% का लक्ष्य न पूरा होने और शिक्षकों के मानसिक दबाव से टूटी वैशाली ने वॉयस नोट भेजकर खुदकुशी कर ली। खुदकुशी से पहले छात्रा ने अपने कुछ साथियों को एक वॉयस रिकार्डिंग भेजी थी फंदा लगाने से पहले छात्रा ने अपने कुछ साथियों को मोबाइल पर वॉयस रिकॉर्डिंग भेजी थी। इसमें उसने जीने की इच्छा खत्म होने व उस पर खर्च किए जाने वाले रुपये बर्बाद होने की आशंका का जिक्र किया है। पुलिस ने जांच के लिए छात्रा का मोबाइल फोन जब्त कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कुछ…
सहायक शिक्षक के 2292 पदों पर की जाएगी भर्ती, परीक्षा 11 अक्टूबर को प्रस्तावित, पढ़े पूरी खबर
छत्तीसगढ़ में स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत कुल 5000 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है। इसी क्रम में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा सहायक शिक्षक के 2292 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया जा रहा है। इन पदों में से 795 पद ई-संवर्ग की शालाओं और 1497 पद टी-संवर्ग की शालाओं में भरे जाएंगे। उक्त पदों के लिए आवश्यक शैक्षणिक अर्हता, आयु सीमा एवं अन्य शर्तें विस्तृत विज्ञापन में उल्लिखित रहेंगी। लोक शिक्षण संचालनालय के उपसंचालक श्री अशोक नारायण बंजारा ने बताया कि विस्तृत विज्ञापन छत्तीसगढ़ व्यापम की वेबसाइट https://vyapamcg.cgstate.gov.in/ एवं स्कूल शिक्षा विभाग की वेबसाइट https://eduportal.cg.nic.in/ पर…
सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: रायपुर में तीन बड़े त्योहारों पर घोषित लोकल छुट्टियां, आदेश जारी
राजधानी रायपुर के शासकीय कर्मचारियों के लिए राज्य सरकार ने राहत भरी घोषणा की है। सामान्य प्रशासन विभाग ने जिले के लिए तीन स्थानीय अवकाश तय किए हैं, जिससे कर्मचारियों को त्योहारों के दौरान अतिरिक्त छुट्टी का लाभ मिलेगा जारी आदेश के अनुसार, नुआखाई, महाअष्टमी और गोवर्धन पूजा के अवसर पर रायपुर जिले के सरकारी दफ्तरों में अवकाश रहेगा। इन छुट्टियों का लाभ सभी राज्य शासित कार्यालयों और संस्थानों में कार्यरत कर्मचारियों को मिलेगा। हालांकि, यह अवकाश सभी विभागों पर लागू नहीं होगा। बैंकिंग सेवाएं, कोषालय और उप-कोषालय पूर्व की तरह कार्य करते रहेंगे, जिससे वित्तीय सेवाओं पर कोई…
ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का मास्टरमाइंड गिरफ्तार: मुंबई से दबोचा गया बाबू खेमानी, कई राज्यों में फैला था जाल
छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ चल रही मुहिम में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। क्राइम ब्रांच ने अंतरराज्यीय सट्टा गिरोह के मुख्य आरोपी बाबू खेमानी को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है। उसे रायपुर लाया जा रहा है, जहां आगे की पूछताछ में और बड़े खुलासे होने की संभावना है। इस कार्रवाई से पहले पुलिस ने एक बड़े ऑपरेशन में 20 सटोरियों को धर दबोचा था, जो अलग-अलग राज्यों से इस नेटवर्क से जुड़े थे। शुरुआती जांच में सामने आया कि यह पूरा गिरोह डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए सट्टा संचालित कर रहा था और करोड़ों रुपये का…
अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र रायपुर द्वारा लिखित परीक्षा की तैयारी के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण 4 मई से 4 जून 2026 तक संचालित होगा। इस कोचिंग का लाभ उन्हीं अभ्यर्थियों को मिलेगा, जिन्होंने 13 फरवरी से 10 अप्रैल के बीच अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन किया था। इच्छुक उम्मीदवारों को इस प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य होगा। आवेदन की प्रक्रिया रोजगार विभाग के आधिकारिक पोर्टल या मोबाइल एप के माध्यम से पूरी की…
Laxman Sen
Editor
Mobile – 8818866551
Email- newslead18@gmail.com