Author: News Lead18
रायपुर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी के मुख्य आरोपित विकास नरेन्द्र शुक्ला (32) को महाराष्ट्र के शोलापुर से गिरफ्तार किया
रायपुर। रायपुर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी के मुख्य आरोपित विकास नरेन्द्र शुक्ला (32) को महाराष्ट्र के शोलापुर से गिरफ्तार किया है। आरोपित मूलतः अहमदाबाद (गुजरात) का निवासी है और अवैध काल सेंटर के जरिये अमेरिकी नागरिकों को निशाना बनाकर ठगी करता था। पुलिस टीम ने गुजरात, गोवा, उत्तरप्रदेश और महाराष्ट्र में लगातार दबिश देकर अंततः शोलापुर से उसे गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चार मोबाइल फोन, चार एटीएम कार्ड और पैन कार्ड जब्त किए गए हैं। आरोपित ने पूछताछ में बताया कि वह डार्क वेब, स्काइप, लिंक्डइन और टेलीग्राम जैसे प्लेटफार्म के जरिये अमेरिकी नागरिकों का डेटा खरीदता था।…
राजधानी में नगर पालिक निगम ने बकाया कर वसूली को लेकर सख्ती बढ़ा दी है। जोन क्रमांक 8 के राजस्व विभाग ने लंबे समय से भुगतान नहीं करने वाले बड़े बकायादारों के खिलाफ कड़ा कदम उठाते हुए 8 व्यवसायिक परिसरों को सील कर दिया। यह कार्रवाई वार्ड क्रमांक 1 और 2 के अंतर्गत की गई। नगर निगम प्रशासन के अनुसार, संबंधित बकायादारों को पहले कई बार नोटिस जारी किए गए थे। डिमांड बिल से लेकर अंतिम चेतावनी तक देने के बावजूद जब भुगतान नहीं किया गया, तब राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर सीलबंदी की कार्रवाई की। कार्रवाई के…
सीएम ने सक्ती हादसे में मृतकों के पांच-पांच लाख रुपये घायल हुए श्रमिकों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा
छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में हुई दुर्घटना को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने इस घटना को अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक बताते हुए हादसे में अपने परिजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट की हैं। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस कठिन समय में राज्य सरकार प्रभावित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ खड़ी है। उन्होंने मृतक श्रमिकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा की है। साथ ही, हादसे में घायल हुए श्रमिकों को 50-50…
छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में मंगलवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। प्लांट के भीतर बॉयलर फटने से जोरदार विस्फोट हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस घटना में 11 लोगों की मौत हो चुकी है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में 30 से 40 मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए। ज्यादातर मृतक पश्चिम बंगाल और केनपाली गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हादसा मंगलवार दोपहर करीब दो बजे हुआ, जब प्लांट में नियमित कार्य चल रहा था। अचानक हुए विस्फोट से पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारी जान…
छत्तीसगढ़ के मध्य हिस्सों में गर्मी ने अब अपना तीखा रूप दिखाना शुरू कर दिया है। तापमान में लगातार हो रही बढ़ोतरी के बीच मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटों में कई इलाकों में लू जैसी स्थिति बनने की चेतावनी दी है। राजधानी रायपुर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा। बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग इस समय भीषण गर्मी की चपेट में हैं, जहां पारा 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है। दूसरी ओर, बस्तर और सरगुजा संभाग के जिलों में फिलहाल गर्मी का असर अपेक्षाकृत…
वेदांता में मृत मजदूरों के परिवारों को 50-50 लाख और घायलों को 25-25 लाख का मुआवजा दे प्लांट प्रबंधन और सरकार – अभिषेक मिश्रा, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, आप
रायपुर। आम आदमी पार्टी के कार्य प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में स्थित वेदांता पावर प्लांट में मंगलवार दोपहर एक हृदयविदारक हादसा पर दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि घटना में पूरी लापरवाही प्लांट प्रबंधन की है उन्होंने कभी भी सुरक्षा मां को का ध्यान नहीं रखा इसलिए यह बड़ी घटना घटित हुई है। उन्होंने बताया कि प्लांट के भीतर अचानक बॉयलर फटने से हुए जोरदार धमाके की चपेट में आने से 12 श्रमिकों की दर्दनाक मौत और 30 से अधिक मजदूर गंभीर रूप से घायल होना दुःखद है। भगवान हादसे में मृत मजदूरों के परिवारों…
रायपुर में ऑनलाइन ठगी के एक संगठित गिरोह OLX पर कैमरा बेचने के नाम पर एक महिला से दो लाख की ठगी;
रायपुर में ऑनलाइन ठगी के एक संगठित गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। OLX पर कैमरा बेचने के नाम पर एक महिला से दो लाख रुपये ठगने वाले अंतरराज्यीय नेटवर्क के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान धीरज कुमार महतो और सुबोध कुमार सिंह के रूप में हुई है, जिन्हें बिहार के समस्तीपुर से हिरासत में लिया गया। यह मामला तब सामने आया, जब पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र की एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई कि उसने OLX पर कैमरा खरीदने के लिए संपर्क किया था। आरोपियों ने खुद को “ऑल इंडिया…
सुकमा को 308 करोड़ रुपये के 228 कार्यों की सौगात, सीएम साय ने किया ‘स्वस्थ बस्तर’ अभियान की शुरुआत
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुकमा जिले को 308 करोड़ रुपये से अधिक के 228 विकास कार्यों की सौगात दी। इनमें 159 कार्यों का भूमिपूजन और 69 कार्यों का लोकार्पण शामिल है, जिससे क्षेत्र के बुनियादी ढांचे और जनसुविधाओं को नई गति मिलने की उम्मीद है। सुकमा के मिनी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में सीएम विष्णुदेव साय ने ‘मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान’ की भी शुरुआत की गई, जिसके तहत बस्तर संभाग के सात जिलों में करीब 1100 टीमें घर-घर जाकर लोगों की स्वास्थ्य जांच करेंगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने खुद भी स्वास्थ्य परीक्षण कराकर इस अभियान का संदेश…
सीएम साय बोले- महिला आरक्षण से आधी आबादी को मिलेगा उनका पूरा हक, निर्णय प्रक्रिया में बढ़ेगी भागीदारी
राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ में प्रधानमंत्री के उद्बोधन को सुना और महिला आरक्षण को लेकर महत्वपूर्ण विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि यह पहल देश की आधी आबादी को उनका अधिकार दिलाने के साथ लोकतंत्र को और अधिक सशक्त बनाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायत से लेकर संसद तक महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना नए भारत की दिशा को दर्शाता है। उनका मानना है कि जब महिलाएं निर्णय प्रक्रिया में सीधे तौर पर शामिल होंगी, तब विकास अधिक संतुलित और समावेशी होगा। उन्होंने आगामी दिनों…
सरकारी नौकरी का झांसा देकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के वाहन चालक ने युवती से किया दुष्कर्म
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के कसडोल थाना क्षेत्र में एक गंभीर आपराधिक मामले का खुलासा हुआ है, जहां सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक युवती के साथ दुष्कर्म किए जाने की घटना सामने आई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने 11 अप्रैल को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि कसडोल स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वाहन चालक के पद पर कार्यरत सुरेंद्र टंडन ने उसे सरकारी नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया। इसी बहाने उसने पीड़िता को अपने झांसे में…
Laxman Sen
Editor
Mobile – 8818866551
Email- newslead18@gmail.com