Author: News Lead18
राजधानी में ऑनलाइन और पट्टी के जरिये सट्टा संचालित करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर मंजीत सिंह (32) सहित छह आरोपितों को गिरफ्तार किया
रायपुर। राजधानी में ऑनलाइन और पट्टी के जरिये सट्टा संचालित करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर मंजीत सिंह (32) सहित छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है। मंजीत सिंह के खिलाफ हत्या के प्रयास, जुआ एक्ट सहित करीब दो दर्जन आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं और वह लंबे समय से सट्टा कारोबार में सक्रिय था। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 9,05,238 रुपये नकद, आठ मोबाइल फोन, सट्टा पट्टी, कैलकुलेटर और अन्य सामग्री जब्त की है। इनको किया गया गिरफ्तार क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि गुढ़ियारी थाना क्षेत्र के गोंदवारा स्थित ओवरब्रिज के नीचे…
छत्तीसगढ़ के कांकेर में नेशनल हाईवे-30 पर दो कारों की भीषण टक्कर में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं
छत्तीसगढ़ के कांकेर में सड़क हादसे में 6 लोगों के मौत होने की खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार मरने वाले सभी लोग एक ही परिवार के थे। वहीं, हादसे में 3 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज जारी है। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-30 पर दो कारों की आमने-सामने टक्कर होने से हुई। एक कार में सवार सभी लोगों की गई जान लोगों की माने तो टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक कार में सवार सभी लोगों की मौत हो गई। जबकि, दूसरे कार में सवार 3 लोग गंभीर रूप…
रायपुर रेंज पुलिस को साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन साइबर शील्ड’ के तहत बड़ी सफलता मिली है। फर्जी सिम कार्ड के जरिए साइबर ठगी को अंजाम देने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से 300 से अधिक फर्जी सिम से जुड़ी अहम जानकारी भी मिली है, जिसका विश्लेषण किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई रायपुर रेंज स्तर पर की गई, जिसमें वेस्ट बंगाल, रायपुर, दुर्ग और बलौदा बाजार से जुड़े आरोपियों को पकड़ा गया। जांच में सामने आया है कि आरोपी फर्जी सिम…
महिला चेन स्नैचर गैंग का भंडाफोड़, लग्जरी कार से देते थे वारदात को अंजाम, 7 महिला समेत 1 युवक गिरफ्तार
रायपुर पुलिस ने एक ऐसे शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो सुनियोजित तरीके से भीड़भाड़ वाले बाजारों में महिलाओं को निशाना बनाकर उनके गले से सोने की चेन पार कर रहा था। इस गिरोह की खास बात यह रही कि इसमें अधिकांश सदस्य महिलाएं थीं, जो शक से बचने के लिए खुद ही वारदात को अंजाम देती थीं। पुलिस ने इस मामले में 7 महिलाओं और एक युवक को गिरफ्तार किया है, साथ ही उनके इस्तेमाल में लाई जा रही इनोवा कार भी जब्त कर ली गई है। इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब डीडी नगर…
छत्तीसगढ़ शराब कारोबार पर कड़ा कानून: नियम तोड़ने पर अब 5 लाख तक जुर्माना, आबकारी नियमों में बड़ा बदलाव
छत्तीसगढ़ सरकार ने आबकारी व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुराने नियमों में व्यापक बदलाव करते हुए उन्हें अधिक सख्त रूप दे दिया है। इन नए संशोधनों का मुख्य उद्देश्य शराब से जुड़े व्यवसायों में पारदर्शिता लाना और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है। सरकार का मानना है कि नए नियम लागू होने से न केवल व्यवस्था में सुधार होगा, बल्कि गैरकानूनी कारोबार पर भी लगाम लगेगी। नए प्रावधानों के तहत अब लाइसेंस प्रक्रिया से लेकर संचालन तक हर चरण में स्पष्ट दिशा-निर्देश तय किए गए हैं। आबकारी विभाग के अधिकारियों को निगरानी और कार्रवाई…
कबीरधाम जिला कोर्ट ने प्रेमिका और उसकी मां की हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई
कबीरधाम जिला कोर्ट ने हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। आरोपी ने दो साल पहले फरवरी 2024 में अपनी प्रेमिका वसुंधरा वैष्णव (पिंकी) उम्र 37 व उसकी मां पार्वती वैष्णव उम्र 60 की हत्या की है। कवर्धा निवासी वसुंधरा वैष्णव (पिंकी) व आरोपी अश्वनी कुमार पांडे पिता शिव शंकर पांडे उम्र 40 वर्ष, निवासी सिरगिट्टी बिलासपुर के साथ चौथी शादी करने वाली थी। इसे लेकर दोनों के बीच साल 2023 दिसंबर माह में एक समझौता भी हुआ था। इस समझौते को लेकर 22 फरवरी को दोनों के बीच घर पर विवाद हुआ। इसी दौरान आरोपी…
सेवा में, संपादक महोदय, समस्त समाचार पत्र / वेब पोर्टल / न्यूज़ चैनल महोदय, सविनय निवेदन है कि प्रदेश के अनियमित कर्मचारियों द्वारा नियमितीकरण की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य शासन-प्रशासन का ध्यान हजारों अनियमित कर्मचारियों की वर्षों पुरानी मांग की ओर आकर्षित करना है। अतः आपसे सादर अनुरोध है कि जनहित एवं कर्मचारी हित में उक्त हस्ताक्षर अभियान की प्रेस विज्ञप्ति/समाचार को अपने लोकप्रिय समाचार पत्र/वेब पोर्टल/न्यूज़ चैनल में प्रमुखता से स्थान प्रदान करने की कृपा करें। आपके सहयोग के लिए हम सदैव आभारी रहेंगे। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नाम: प्रेमप्रकाश…
छत्तीसगढ़ सिंधी अबाणी बोली गीत पर झूमे समाजजन मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में शाम 7:00 बजे भगवान झूलेलाल की मूर्ति पर दीप प्रज्वलन माल्यार्पण व आरती करके आयोजन की शुरुआत की गई एक प्रेस विज्ञप्ति में प्रदेश प्रवक्ता सुभाष बजाज ने बताया कि उसके पश्चात अपने स्वागत भाषण में अध्यक्ष महेश दरयानी ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया तथा सभी सम्मानित अतिथियों को सिंधी भाषा दिवस की बधाई दी साथ ही मुख्य वक्ता भारतीय सिंधु सभा महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष विनीता भावनानी व नागपुर से पधारे प्रसिद्ध शिक्षाविद साहित्यकार डॉ विनोद आसुदानी ने आज के आयोजन को ऐतिहासिक बताते सिंधी…
रायपुर। रायपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री कुमार शंकर मेमन के पत्र अनुसार रायपुर नगर निगम के सभी 70 वार्डों में कांग्रेस पार्टी ने अपने अध्यक्ष नियुक्त कर दिए हैं। जारी सूची निम्नानुसार है….
राष्ट्रगीत, राष्ट्रगान, दीप मंत्र और सरस्वती मंत्र उच्चारण के साथ हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ
रायपुर, 09 अप्रैल 2026/स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि विद्यालयों में शैक्षणिक कार्यों को अधिक प्रभावी, गुणवत्तापूर्ण एवं परिणामोन्मुखी बनाना सुनिश्चित करें। पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, साइंस कॉलेज ग्राउंड, रायपुर में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिन्दी माध्यम विद्यालयों के प्राचार्यों की राज्य स्तरीय बैठक का आयोजन आज स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। उन्होंने सभी प्राचार्यों से अपेक्षा की गई कि वे डॉ. भीमराव अंबेडकर के समान समता, शिक्षा एवं सामाजिक न्याय के मूल्यों को आत्मसात करते हुए विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, अनुशासन एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष ध्यान दें तथा राज्य…
Laxman Sen
Editor
Mobile – 8818866551
Email- newslead18@gmail.com