Author: News Lead18
कैट महिला विंग द्वारा महिला सशक्तिकरण समूह के अंतर्गत एक सफल एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया – मधुअरोरा
देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) महिला विंग के प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती मधु अरोरा, महिला प्रदेश महामंत्री श्रीमती पिंकी अग्रवाल एवं महिला प्रदेश कोषाध्यक्ष श्रीमती प्रेरणा भट्ट प्रदेश उपाध्यक्ष पल्लवी मनोदेव गौडा ने बताया कि आज कैट महिला विंग द्वारा महिला सशक्तिकरण समूह के अंतर्गत एक सफल एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सभी सदस्यों का हार्दिक स्वागत किया गया। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) महिला विंग के प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती मधु अरोरा ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत रमा बड़वानी द्वारा ध्यान (मेडिटेशन) सत्र से हुई, जिसने सभी…
जाम से राहत देने यातायात पुलिस ने जारी किया हेल्प लाईन नम्बर गूगल मैप से दबाव वाली सड़को पर नजर रखी जायेगी
रायपुर यातायात, कमिश्नरेट पुलिस कमिश्नर रायपुर डॉ0 संजीव शुक्ला के निर्देशानुसार शहर की यातायात व्यवस्था के सुगम संचालन एवं यातायात जाम से त्वरित निदान हेतु यातायात पुलिस रायपुर द्वारा हेल्प लाईन नम्बर 9479210632 जारी किया गया, जिसमें किसी भी व्यक्ति/आम नागरिक द्वारा जाम लगने पर तत्काल इसकी सूचना कॉल करके या वाट्सअप के माध्यम से यातायात पुलिस को दे सकते है। बता दे कि शहर की यातायात व्यवस्था के सुगम संचालन हेतु यातायात पुलिस रायपुर लगातार प्रयास कर सुरक्षित यातायात व्यवस्था संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में शहर के किसी भी क्षेत्र में यातायात जाम की…
छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। कहीं हल्की बारिश तो कहीं तेज हवाओं के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है, लेकिन यह राहत ज्यादा दिनों तक टिकने वाली नहीं है। मौसम विभाग ने साफ संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में तापमान फिर से तेजी से बढ़ेगा हालांकि मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यह स्थिति अस्थायी है। अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके बाद मौसम शुष्क हो जाएगा, जिससे गर्मी का असर और अधिक महसूस होगा।…
छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण ईसाई बन जाओ, नहीं तो नौकरी छोड़ दो’; पीड़ितों ने सुनाई आपबीती सालेम स्कूल में
छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण का खेल जारी है। इस तरह के मामले लगातार आने के बाद भी थम नहीं रहे हैं। अब प्रदेश की राजधानी रायपुर के मोतीबाग स्थित सालेम इंग्लिश स्कूल में हिंदू कर्मचारियों पर धर्मांतरण करने का दबाव बनाने का आरोप लगा है। उन्हें हिंदू से ईसाई बनने के लिये दबाव डाला जा रहा है। सैलरी नहीं दी जा रही है। इतना ही नहीं पीएफ का पैसा भी रोक दिया गया है। इससे परेशान होकर पीड़ितों ने पुलिस प्रशासन का दरवाजा खटखटाया है। इस संबंध में सिविल लाइन थाना और आदिवासी थाना बूढ़ापारा में रिपोर्ट भी दर्ज कराई…
राजधानी रायपुर में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस ने नई तकनीक का सहारा लिया है। विशेष अभियान ‘ऑपरेशन कालचक्र’ के तहत अब संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में ड्रोन के जरिए निगरानी शुरू कर दी गई है। नॉर्थ जोन के विभिन्न थाना क्षेत्रों—खमतराई, उरला, गुढ़ियारी, पंडरी और खम्हारडीह में पुलिस टीमों ने अड्डेबाजी वाले स्थानों, संदिग्ध गतिविधियों वाले इलाकों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों को चिन्हित कर ड्रोन से नजर रखना शुरू किया है। पुलिस के अनुसार, इस अभियान का उद्देश्य चाकूबाजी, गुंडागर्दी, निगरानी बदमाशों और फरार वारंटियों पर कड़ी नजर रखना है। ड्रोन सर्विलांस…
रायपुर में देर रात लूट का खुलासा: पुलिस ने किया पांच आरोपी को गिरफ्तार, चाकू और मोबाइल बरामद
रायपुर के डीडी नगर क्षेत्र में देर रात हुई दो लूट की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें 2 युवक और 3 विधि से संघर्षरत बालक शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए मोबाइल फोन, वारदात में प्रयुक्त वाहन और चाकू भी बरामद किए हैं। पहली घटना 30 मार्च की रात करीब 1:30 बजे की है, जब सत्ती बाजार निवासी युवक अस्पताल से घर लौट रहा था। रायपुरा ओवरब्रिज के पास 3-4 बदमाशों ने उसे रोककर चाकू दिखाकर सोने की चेन, नकदी, मोबाइल और एटीएम कार्ड लूट लिया।…
रायपुर। बजट सत्र में पारित छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंर्त्य विधेयक- 2026 पर राज्यपाल रमेन डेका ने मोहर लगा दी है।ऐसे में राज्य में नए कानून अब लागू हो गया है। अब मतांतरण से पहले प्राधिकृत अधिकारी के पास आवेदन करना होगा। इसकी जानकारी वेबसाइट, ग्राम पंचायत व संबंधित थाने में प्रदर्शित की जाएगी। 30 दिनों के भीतर दावा आपत्ति व जांच की प्रक्रिया होगी। गवाहों से पूछताछ, शपथ पत्र व अन्य जानकारी के बाद आवेदन वैध घोषित किया जाएगा। वैध आवेदन के निर्धारित तिथि से 90 दिनों के भीतर मतांतरण नहीं होने पर प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी। दो या दो…
यहां इलाज ही नहीं, विश्वास और जीवन सब मुफ्त मिलता यहां कोई कैश काउंटर नहीं है और 36,000 से अधिक बच्चों को नया जीवन मिला है।
रायपुर। जब देश में इलाज लगातार महंगा होता जा रहा है और सामान्य परिवारों के लिए गंभीर बीमारियों का उपचार किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं रह गया है, ऐसे समय में छत्तीसगढ़ में नवा रायपुर स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल एक मिसाल पेश कर रहा है। यहां न कोई कैश काउंटर है और न किसी प्रकार की फीस ली जाती है। जन्मजात हृदय रोग से जूझ रहे बच्चों का अत्याधुनिक सर्जरी सहित पूरा इलाज यहां निश्शुल्क किया जाता है। श्री सत्य साईं ट्रस्ट द्वारा संचालित इस संस्थान ने अब तक 36 हजार से अधिक बच्चों को नई जिंदगी दी…
रायपुर में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा कदम उठाया है। सिटी कोतवाली पुलिस की पहल पर एक आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत निरुद्ध करते हुए केंद्रीय जेल भेजने का आदेश जारी किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, मोहम्मद जियाउल उर्फ जाजल (32 वर्ष), निवासी कालीबाड़ी क्षेत्र, लंबे समय से मादक पदार्थों के अवैध व्यापार में संलिप्त पाया गया था। इस आधार पर उसके खिलाफ स्वापक औषधि एवं मनःप्रभावी पदार्थ अवैध व्यापार निवारण अधिनियम, 1988 के तहत प्रकरण तैयार कर सक्षम प्राधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया गया। मामले की सुनवाई के बाद रायपुर…
बिलासपुर। मध्य प्रदेश के पर्यटन स्थल कान्हा किसली में आइलैंड रिसार्ट विकसित करने का सपना दिखाकर बिलासपुर के एक व्यवसायी से सवा तीन करोड़ रुपये की हाईप्रोफाइल ठगी का मामला उजागर हुआ है। पुलिस द्वारा टालमटोल किए जाने के बाद, अदालत की सख्ती पर आखिरकार अपराध दर्ज हुआ। सिविल लाइन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक ही रात में दबिश देकर दोनों मुख्य आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित कारोबारी विकास चंदेल, निवासी मिनोचा कॉलोनी, की पहचान 2017 में दीपेंद्र पाणी और कुसमाकर भोंसले से हुई थी। इन कथित इनवेस्टमेंट गुरुओं ने कान्हा राष्ट्रीय उद्यान के पास आकर्षक रिसार्ट…
Laxman Sen
Editor
Mobile – 8818866551
Email- newslead18@gmail.com