Author: News Lead18
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर ने इस बार एक ऐसा दौरा देखा, जो बिना शोर-शराबे के गहरी छाप छोड़ गया। क्रिकेट के दिग्गज व भारत रत्न सचिन तेंदुलकर का परिवार गुपचुप तरीके से शहर पहुंचा और सीधे ग्रामीण अंचलों का रुख किया। होटल से लेकर आदिवासी गांवों और स्वास्थ्य केंद्रों तक, इस दौरे में बिल्कुल दिखावा नहीं। सिर्फ जमीनी हकीकत को समझने का प्रयास साफ नजर आया, जिसने इसे खास बना दिया। मंगलवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे बिलासपुर पहुंचे सचिन तेंदुलकर के परिवार ने पूरे दौरे को गोपनीय रखा। इसमें सचिन की पत्नी डाॅ.अंजली तेंदुलकर, बेटी सारा तेंदुलकर और बहू सानिया…
रायपुर में शादी से लौट रहे परिवार पर बदमाशों का हमला, चाकू-डंडों से घायल कर लूटे गहने और कैश
रायपुर। राजधानी के मुजगहन थाना क्षेत्र में देर रात एक परिवार के साथ लूट और मारपीट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शादी समारोह से लौट रहे परिवार को रास्ते में रोककर चार अज्ञात बदमाशों ने लूटपाट की और चाकू-डंडों से हमला कर घायल कर दिया। घटना के बाद पीड़ित परिवार को रात जंगल में छिपकर बितानी पड़ी। जानकारी के अनुसार, गुलशन वाटिका फेस-01 निवासी परिवार सेजबहार हाउसिंग सोसाइटी में आयोजित एक पार्टी से वापस लौट रहा था। इसी दौरान दत्तरेंगा के पास उनकी बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया। परिवार सड़क किनारे रुका हुआ था, तभी चार अज्ञात बदमाश…
आगामी जनगणना में ओबीसी के लिए अलग कॉलम देना चाहिए -उत्तम जायसवाल, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, आप
रायपुर,08 अप्रैल 2026। आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष उत्तम जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि आगामी डिजिटल जनगणना (16 अप्रैल से 30 अप्रैल) और 1 मई से 30 मई भौतिक सत्यापन के लिए निर्धारित 33 बिंदुओं में अन्य ओबीसी वर्ग के लिए अलग से कॉलम नहीं होने पर ओबीसी वर्ग की उपेक्षा किए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा है कि सरकार ओबीसी वर्ग के लिए दोहरा मापदंड अपना रही है।मंडल आयोग (1980) के अनुसार देश में ओबीसी की आबादी 52% बताई गयी थी और सर्वेक्षण (ICE 360, 2021) के अनुसार भारत…
गैस संकट के बीच छात्रों को राहत,विद्यार्थियों को छोटे आकार का पांच किलो गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा,
रायपुर में एलपीजी गैस को लेकर चल रही परेशानियों के बीच जिला प्रशासन ने छात्रों के लिए विशेष व्यवस्था शुरू करने का फैसला लिया है। अब जिले में रहने वाले विद्यार्थियों को छोटे आकार का पांच किलो गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे उनकी रोजमर्रा की जरूरतें आसानी से पूरी हो सकें। यह निर्णय कलेक्टोरेट में आयोजित समीक्षा बैठक के बाद लिया गया, जिसमें गैस वितरण व्यवस्था और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि छात्रों को आधार कार्ड और निवास प्रमाण पत्र के आधार पर यह सुविधा दी जाएगी। प्रशासन…
Stress से Success की ओर” : विद्यार्थियों को तनाव और ओवरथिंकिंग से निपटने की दिशा में प्रेरित करने वाला सत्र आयोजित
रायपुर, 8 अप्रैल 2026: गुरुकुल महिला महाविद्यालय, रायपुर में विद्यार्थियों के बीच बढ़ते शैक्षणिक दबाव, उच्च अपेक्षाओं एवं ओवरथिंकिंग जैसी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए “From Stress to Success” विषय पर एक प्रभावशाली एवं ज्ञानवर्धक सत्र का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन साइंस काउंसिल, गुरुकुल महिला महाविद्यालय द्वारा किया गया। सत्र का संचालन CS पूजा जिंदल (Art of Living) द्वारा किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को तनाव प्रबंधन के लिए व्यावहारिक एवं सरल तकनीकों जैसे श्वसन अभ्यास, माइंडफुलनेस एवं सकारात्मक सोच के महत्व से अवगत कराया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा विभिन्न इंटरैक्टिव…
रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में पशु क्रूरता और अनाचार का गंभीर मामला सामने आया है। भाठागांव इलाके से मिली शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, स्थानीय लोगों ने एक व्यक्ति द्वारा पशु के साथ अमानवीय कृत्य किए जाने की सूचना दी थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान सामने आए वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान होरी लाल सोनकर उर्फ गोगा (26 वर्ष), निवासी…
DSP की बेटी को गैंगरेप और किडनैपिंग की धमकी, साजिश की चैट लीक; रायपुर पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार.
रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बेहद गंभीर और चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां आदिवासी संस्कृति पर कंटेंट बनाकर पहचान बनाने वाली सोशल मीडिया क्रिएटर निवेदिता मंडावी को गैंगरेप और किडनैपिंग की धमकियां दी गईं। इस घटना ने सोशल मीडिया और प्रशासनिक स्तर पर हड़कंप मचा दिया है। जानकारी के मुताबिक, कुछ युवकों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए निवेदिता को आपत्तिजनक और डराने वाले मैसेज भेजे। इन मैसेज में न सिर्फ गैंगरेप बल्कि अपहरण की साजिश तक की बात कही गई थी। चैट लीक होने से खुला मामला मामले ने उस समय और तूल पकड़ लिया जब…
रायपुर की ट्रैफिक समस्याओं को लेकर आम आदमी पार्टी ने कमिश्नर संजीव शुक्ला को सौंपा ज्ञापन
रायपुर कमिश्नर ने ट्रेफिक की समस्या के लिए इतिहासिक कदम उठाया था लेकिन उस निर्णय को शिथिल करना समझ से परे है-सागर क्षीरसागर, कार्यकारी जिलाध्यक्ष अध्यक्ष रायपुर,आप रायपुर। आम आदमी पार्टी की टीम ने आज कार्यकारी जिलाध्यक्ष रायपुर सागर क्षीरसागर के नेतृत्व में ट्राफिक समस्याओं को लेकर रायपुर कमिश्नर संजीव शुक्ला को ज्ञापन दिया। और उनके द्वारा उठाये जा रहे कदम की सराहना की और कहा कि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर बनने के बाद कई सड़को को चौड़ीकरण किया जा चुका है एक्सप्रेसवे बनाये गए शासन ने हर संभव प्रयास किया लेकिन शहर की ट्रेफिक व्यवस्था जस की तस…
अप्रैल में राशनकार्डधारियों को मिलेगा केरोसिन। आवंटित केरोसिन का उठाव 30 अप्रैल 2026 तक अनिवार्य
रायपुर प्रदेश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली पीडीएस के तहत अप्रैल 2026 के लिए केरोसिन का आबंटन जारी कर दिया गया है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने केंद्र सरकार से प्राप्त प्रथम तिमाही (अप्रैल-जून) के कोटे में से 528 किलोलीटर केरोसिन राशनकार्डधारियों के लिए आवंटित किया है। यह केरोसिन उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से वितरित किया जाएगा। खाद्य विभाग के अनुसार, अंत्योदय और प्राथमिकता श्रेणी के सभी राशनकार्डधारियों को इसका लाभ मिलेगा। शहरी क्षेत्रों में प्रति राशनकार्ड अधिकतम 1 लीटर और ग्रामीण क्षेत्रों (अनुसूचित एवं गैर-अनुसूचित) में अधिकतम 2 लीटर केरोसिन दिया जाएगा। राज्य शासन…
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के बेटे को आजीवन कारावास, जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने सुनाया फैसला
छत्तीसगढ़ एनसीपी के नेता स्व रामअवतार जग्गी हत्याकांड में छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट की चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा व जस्टिस अरविंद वर्मा की डिवीजन बेंच ने बड़ा फैसला सुनाया है। सीबीआई की अपील स्वीकार करने के साथ ही हत्याकांड के प्रमुख आरोपित पूर्व मुख्यमंत्री स्व अजीत जोगी के पुत्र अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा व एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। जुर्माने की राशि न पटाने पर छह महीने अतिरिक्त कठोर कारावास का आदेश दिया है। अमित जोगी को हाई कोर्ट ने तीन सप्ताह के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया है। अलग-अलग दायर की…
Laxman Sen
Editor
Mobile – 8818866551
Email- newslead18@gmail.com