Author: News Lead18
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक स्तर पर एक अहम फेरबदल करते हुए जल संसाधन विभाग ने कई वरिष्ठ अधिकारियों के कार्यभार में बदलाव किया है। इस संबंध में विभाग की ओर से आदेश जारी कर नई पदस्थापनाओं की जानकारी दी गई है। छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक स्तर पर एक अहम फेरबदल करते हुए जल संसाधन विभाग ने कई वरिष्ठ अधिकारियों के कार्यभार में बदलाव किया है। इस संबंध में विभाग की ओर से आदेश जारी कर नई पदस्थापनाओं की जानकारी दी गई है।
राजधानी रायपुर में पुलिस विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से थाना प्रभारियों के स्तर पर व्यापक बदलाव किए हैं। इस संबंध में पुलिस कमिश्नरेट द्वारा आदेश जारी कर नई पदस्थापनाओं की सूची जारी की गई है। राजधानी रायपुर में पुलिस विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से थाना प्रभारियों के स्तर पर व्यापक बदलाव किए हैं। इस संबंध में पुलिस कमिश्नरेट द्वारा आदेश जारी कर नई पदस्थापनाओं की सूची जारी की गई है। जारी आदेश के अनुसार, राजेश कुमार मरई को टिकरापारा थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
भीड़भाड़ से मिलेगी छुटकारा: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में 448 करोड़ रुपये से बनेंगी 9 बायपास सड़कें, जानें
छत्तीसगढ़ में यातायात व्यवस्था को सुगम और तेज बनाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। लोक निर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में नौ बायपास सड़कों के निर्माण के लिए 448 करोड़ रुपए से अधिक की राशि स्वीकृत की है। लोक निर्माण विभाग ने हाल ही में समाप्त हुए वित्तीय वर्ष 2025-26 में नौ बायपास सड़कों के लिए कुल 448 करोड़ 13 लाख रुपए से अधिक की राशि स्वीकृत की है। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्थानीय लोगों की मांगों व जरूरतों को देखते हुए इन बायपास सड़कों के लिए प्राथमिकता से राशि मंजूर करने के…
प्रयागराज महाकुंभ में आईआईटी बाबा के नाम से चर्चा में आए अभय सिंह ने शादी कर ली है, जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दरअसल, बैंक खाते की केवाइसी अपडेट करवाने के लिए अपनी पत्नी प्रीतिका के साथ सोमवार को झज्जर तहसील में पहुंचे। तहसील परिसर में वह अपने एडवोकेट पिता के चैंबर में कुछ देर रुके, जहां मीडिया से रूबरू हुए। चैंबर के बाहर अभय सिंह के साथ सेल्फी लेने वालों की भीड़ लग गई। कई लोगों ने उनके साथ पुरानी यादें भी ताजा कीं। खबरों के मुताबिक, अभय सिंह ने इस साल 15…
एशिया के सबसे बड़े प्लांट में फिर एक बार आग लगने की घटना सामने आई है। भिलाई स्टील प्लांट के पीबीएस-2 में भीषण आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। जिसके बाद कर्मचारियों ने प्लांट के उच्चाधिकारियों और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। रिपोर्ट के मुताबिक, इस घटना में सात श्रमिक घायल हो गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि आग सुबह करीब दस बजे लगी थी। सूचना मिलते ही भिलाई स्टील प्लांट के आधा दर्जन से ज्यादा फायर ब्रिगेड की गाड़ियों से मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया गया। अभी आग लगने के कारण का पता नहीं लग…
बस्तर के विकास का ब्लूप्रिंट पेश, सीएम साय ने PM मोदी से की मुलाकात; छत्तीसगढ़ आने का न्योता दिया
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। उन्होंने बस्तर के विकास के अगले चरण के लिए एक दूरदर्शी दृष्टिकोण प्रस्तुत किया। बस्तर नक्सली हिंसा से सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में से एक है, जो अब शांति की ओर बढ़ रहा है। राज्य सरकार द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, मुख्यमंत्री ने क्षेत्र में शांति बहाली के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने नक्सलवाद में कमी के बाद शांति लौटने का श्रेय प्रधानमंत्री के निरंतर समर्थन और नेतृत्व को दिया। पीएम को दिया बस्तर आने का निमंत्रण मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को मानसून के…
रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। राज्य सरकार अब मौजूदा ‘हमर लैब’ व्यवस्था को अपग्रेड कर हाईटेक ‘अटल आरोग्य लैब’ शुरू करने की तैयारी में है, जिससे मरीजों को जांच के लिए बड़े अस्पतालों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। नई व्यवस्था के तहत मरीज अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में ही जांच करा सकेंगे और रिपोर्ट सीधे मोबाइल पर प्राप्त होगी। इससे खासकर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी, जिन्हें अभी छोटी-छोटी जांचों के लिए जिला अस्पतालों तक जाना पड़ता है। सरकार ने इस प्रोजेक्ट…
रायपुर की जीवनदायिनी ‘खारुन’ के अस्तित्व पर संकट, नदी में खुलेआम अवैध डंपिंग कर ठेकेदार व जिम्मेदार अधिकारिओं ने पर्यावरण नियमों की उड़ाई धज्जियाँ :प्रदुमन शर्मा।
रायपुर। राजधानी की जीवनदायिनी खारुन नदी को प्रदूषण से बचाने और पर्यावरणीय नियमों के उल्लंघन को रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संरक्षण आयोग ने कड़ा रुख अपनाया है। IHRPC के प्रदेश महासचिव प्रदुमन शर्मा ने छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के क्षेत्रीय अधिकारी को पत्र सौंपकर खारुन नदी में निर्माण सामग्री और मलबे की अवैध डंपिंग के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के अनुसार, कुम्हारी स्थित पुराने पुल की मरम्मत के दौरान ठेकेदार मिथिलेश मिश्रा द्वारा NH-PWD विभाग के अधिकारियों की कथित अनदेखी और मिलीभगत से निर्माण कार्य का मलबा सीधे चिन्हित डंपिंग साइट ना जाकर नदी…
जनगणना में ओबीसी पृथक कॉलम नहीं होना, पिछड़ों के साथ अन्याय – उत्तम जायसवाल, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, आप
रायपुर। आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष उत्तम जायसवाल ने आगामी डिजिटल जनगणना के लिए निर्धारित 33 बिंदुओं में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए अलग से कॉलम नहीं होने पर पिछड़ा वर्ग की उपेक्षा किए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा है कि सरकार पिछड़ा वर्ग के लिए दोहरा मापदंड अपना रही है। पिछड़े समाज के विकास की बात करने वाली केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की साय सरकार आज इस मामले में असहाय क्यों नज़र आ रही है, क्या पिछड़ों को सिर्फ वोट बैंक बनाकर रखना चाहती है सरकार? राजपत्र के बिंदु क्रमांक 12…
दर्री थाना क्षेत्र के एनटीपीसी कावेरी विहार कॉलोनी में एक युवक की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना लगभग 30 मार्च 2026 के आसपास की बताई जा रही है। पीड़ित युवक का नाम अमरदास है, जो कावेरी विहार सर्वेंट क्वार्टर में रहता है। उसकी पत्नी अधिकारियों के घरों में साफ-सफाई का काम करती है। बताया जा रहा है कि अमरदास शराब पीने का आदी है और घटना के समय वह नशे में था। उसने अपने एक परिचित की बाइक ली और शराब…
Laxman Sen
Editor
Mobile – 8818866551
Email- newslead18@gmail.com