Author: News Lead18
छत्तीसगढ़ में पांच की मौत: ट्रक-कार की टक्कर में पति-पत्नी और बेटे की गई जान; सरगुजा में हुए दो अलग हादसे
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में दो अलग हादसों में पांच लोगों की मौत हो चुकी है। प्रतापपुर-अंबिकापुर मार्ग पर आज तड़के तेज रफ्तार ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी और बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। सरगुजा जिले में सोमवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हुआ। प्रतापपुर–अंबिकापुर मार्ग पर सकालो जंगल के पास यह दुर्घटना हुई। इसमें एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत हुए इस हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में…
विश्वसनीय होंडा टू-व्हीलर के अधिकृत एवं रायपुर के प्रख्यात डीलर जीके होंडा ने नवरात्रि में लकी ड्रॉ का आजोयन किया था, जिसका अनावरण 5 अप्रैल को ग्राहकों के उपस्थिति में किया गया और सुचारु रूप से विजेताओं के नाम की घोषणा करते हुए उन्हें पुरुस्कार के रूप में फ्रिज, वाशिंग मशीन, एलईडी टीवी और माइक्रोवेव ओवन जैसे बड़े उपहार प्रदान किए तथा उनके निरंतर विश्वास के लिए धन्यवाद व्यक्त किया। यह जीके होंडा की पारदर्शिता को प्रदर्शित करता है जिसे ग्राहकों सराहाI इस खास अवसर पर जीके होंडा के डायरेक्टर श्री पुनीत पारवानी एवं श्रीमती अनमोल पारवानी ने…
दिल्ली में गडकरी से मिले सांसद संतोष पांडेय, कवर्धा बायपास और 125 KM सड़क को फोरलेन बनाने की मांग
छत्तीसगढ़ कबीरधाम-राजनांदगांव के भाजपा सांसद संतोष पांडेय ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। उन्होंने छत्तीसगढ़ सहित देश में सड़क विस्तार के कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया। इस मुलाकात में कवर्धा शहर में लगातार बढ़ते यातायात दबाव का मुद्दा उठाया गया। सांसद पांडेय ने कवर्धा बाईपास निर्माण का प्रस्ताव रखा। साथ ही कबीरधाम जिले से चिल्फी घाटी होते हुए मध्यप्रदेश को जोड़ने वाली करीब 125 किलोमीटर लंबी एक लेन सड़क को उन्नत करने की मांग की। यह सड़क धवईपानी से सिमगा तक फैली है। इसे चार लेन में अपग्रेड करने का प्रस्ताव मंत्री…
छत्तीसगढ़ सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित जग्गी हत्याकांड मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के दो फैसलों पर 20 अप्रैल को सुनवाई करेगा। सर्वोच्च न्यायालय ने छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के 25 मार्च 2026(जिसमें अपील दायर करने की अनुमति दी गई) और दो अप्रैल 2026 (जिसमें अपील को स्वीकार किया गया) को संयुक्त रुप से स्वीकार करते हुए सुनवाई के लिये सूचीबद्ध किया है। सर्वोच्च न्यायालय ने मामले में जोगी को अंतिम निर्णय के खिलाफ अपील 20 अप्रैल 2026 से पहले दायर करने के निर्देश दिए हैं ताकि सभी मामलों की उसी दिन संयुक्त रूप से अंतिम सुनवाई…
रायपुर, चैप्टर मुख्य रूप से महिला नेतृत्व वाले उद्यमों को मजबूत करने, जमीनी स्तर पर संपर्क बढ़ाने और बाजार तक पहुंच के अवसर पैदा करने की दिशा में कार्य करेगा। इसका विशेष ध्यान फूड एंड एग्रो, टेक्सटाइल, हस्तशिल्प और स्टार्टअप्स जैसे क्षेत्रों पर होगा। इस नए चैप्टर का नेतृत्व चेयरपर्सन सुश्री पूनम अग्रवाल अपनी कोर टीम के साथ करेंगी। इस लॉन्च इवेंट में क्षेत्र के उद्यमी, सदस्य और प्रमुख स्टेकहोल्डर्स शामिल होंगे, जो छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए एक सहयोगात्मक और विकासोन्मुखी मंच की शुरुआत का प्रतीक बनेगा।
रायपुर, जिला कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के आदेशानुसार एवम डिप्टीडायरेक्टर खनिज श्री राजेश मालवे के मार्गदर्शन में जिला रायपुर के तहसील खरोरा अंतर्गत ग्राम धनसुली एवं मुरा में आज खनिज विभाग के सह. खनिज अधिकारी उमेश भार्गव व खनिज विभाग के टीम द्वारा अचानक चूनापत्थर खंदानो और क्रेशर की जाँच किया गया जिसमे १. ग्राम धनसुली-श्री महालक्ष्मी लाइम स्टोन प्रो.श्री जितेन्द्र अग्रवाल २. ग्राम -मुरा क्रेशर,रीराम इंटरप्राइजेज प्रो श्री प्रकाश आडवाणी ३.ग्राम – धनसुली,आशापुरा स्टोन क्वारी प्रो.बाड़ीलाल पटेल ४. ग्राम धनसुली क्रेशर,राजेश भवनानी ५. ग्राम धनसुली – आशीष अग्रवाल खदान उक्त खदानों में खनिज नियमो एवं पर्यावरण नियमो का…
संघर्ष से सफलता की कहानी, गरीबी में भाई ने मजदूरी कर बहन को पढ़ाया, अब पुलिस ऑफिसर बन बहन भाई का सपना कर रही पूरा
जांजगीर-चांपा: ग्राम पंचायत बिर्रा की बेटी श्रद्धा कर्ष ने सब-इंस्पेक्टर (एसआई) बनकर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी सफलता की कहानी संघर्ष, त्याग और पारिवारिक मूल्यों की मिसाल बनकर सामने आई है। ट्रेनिंग पूरी, गांव में हुआ भव्य स्वागत जनपद पंचायत बम्हनीडीह अंतर्गत ग्राम पंचायत बिर्रा निवासी श्रद्धा कर्ष (29), पिता सुगंध चंद कर्ष, ने हाल ही में सब-इंस्पेक्टर की बेसिक ट्रेनिंग पूरी की है। ट्रेनिंग के बाद जब वह गांव लौटीं तो ग्रामीणों ने उनका बाजे-गाजे के साथ स्वागत किया। पूरे गांव में खुशी का माहौल देखने को मिला। भाई के त्याग…
रेल यात्रियों को राहत, रायगढ़-कोरबा-बिलासपुर-रायपुर रूट पर फिर दौड़ेंगी मेमू और पैसेंजर ट्रेनें, अकलतरा में नॉन-इंटरलॉकिंग खत्म
बिलासपुर: अकलतरा स्टेशन पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए चल रहे नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते पहले निरस्त और आंशिक रूप से रद्द (Trains Cancelled) की गई ट्रेनों को अब चरणबद्ध तरीके से बहाल किया जा रहा है। रेलवे प्रशासन (Indian Railways) के इस फैसले से क्षेत्र के हजारों यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण मेमू और पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन पुनः शुरू करने का निर्णय लिया है। बहाली की प्रक्रिया तय तिथियों के अनुसार लागू की गई है, जिससे यात्रियों को अपनी…
छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी: रायपुर से बिलासपुर तक कई जिलों में IMD का ‘ऑरेंज अलर्ट’, बारिश-आंधी बिगाड़ सकती है खेल
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के मौसम (CG Weather Update) में रविवार को आए अचानक बदलाव ने भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत दी है। पश्चिमी विक्षोभ, द्रोणिका और चक्रवाती परिसंचरण के एक साथ सक्रिय होने के कारण प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में झमाझम बारिश (IMD Rain Alert) और तेज आंधी का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों तक प्रदेश के विभिन्न संभागों में हल्की से मध्यम वर्षा और वज्रपात की स्थिति बनी रहेगी। बिलासपुर में ‘न्यायधानी’ हुई पानी-पानी बिलासपुर में रविवार सुबह करीब पांच बजे मौसम ने करवट ली। तेज आंधी…
राजधानी के कचना इलाके में एक निर्माणाधीन प्रोजेक्ट साइट पर शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया
रायपुर। राजधानी के कचना इलाके में एक निर्माणाधीन प्रोजेक्ट साइट पर शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया। क्लब हाउस निर्माण के दौरान मिट्टी धंसने से एक मजदूर जिंदा दफन हो गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना खम्हारडीह थाना क्षेत्र की है। हादसे के बाद साइट पर हड़कंप मच गया और काम तत्काल बंद कर दिया गया। 8 फीट गहरे गड्ढे में काम करते समय हुआ हादसा पुलिस और चश्मदीदों के अनुसार, शनिवार शाम करीब चार बजे मजदूर गुड्डू रवि अपने साथियों के साथ निर्माण कार्य में जुटा था। वह करीब आठ फीट गहरे गड्ढे में खड़ा…
Laxman Sen
Editor
Mobile – 8818866551
Email- newslead18@gmail.com