Author: News Lead18

रायपुर। अभनपुर थाना क्षेत्र में मिले अज्ञात शव के अंधे कत्ल का पुलिस ने सुलझा लिया है। मुख्य आरोपित श्याम सुंदर सोनी समेत कुल पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक आरोपित अब भी फरार है। जांच में सामने आया है कि प्रेम प्रसंग के चलते युवक नितेश बत्रा (29 वर्ष) की हत्या कर उसे जिंदा ही मुरूम गड्ढे में दफना दिया गया था। मुरूम गड्ढे में मिला था शव, हाथ-पैर बाहर निकले थे मामले का राजफाश करते हुए ग्रामीण एसपी स्वेता श्रीवास्तव सिंहा ने बताया कि 21 मार्च को ग्राम भरेंगाभाठा के पास सड़क किनारे मुरूम गड्ढे…

Read More

रायपुर: छत्तीसगढ़ में प्रदेश का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने वाले पदक विजेता खिलाड़ी पिछले नौ वर्षों से उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित होने का इंतजार कर रहे हैं। उनकी उपलब्धियां फिलहाल सरकारी फाइलों में ही सिमट कर रह गई हैं। नई सरकार के गठन के बाद खिलाड़ियों को उम्मीद जगी थी, लेकिन डेढ़ साल बीतने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। फाइलों में अटकी सूची, नहीं हुई बैठक उत्कृष्ट खिलाड़ियों के चयन के लिए छह सदस्यीय हाई लेवल कमेटी का गठन किया गया था, लेकिन अब तक इसकी एक भी बैठक नहीं हो पाई…

Read More

रायपुर: माओवादी हिंसा के खत्म होने के बाद छत्तीसगढ़ सरकार अब बस्तर में सुरक्षा व्यवस्था की नए सिरे से समीक्षा कर रही है। वर्तमान में बस्तर क्षेत्र में लगभग 60 हजार सुरक्षा बल तैनात हैं, जो स्थिति सामान्य होने तक अगले एक वर्ष तक यथावत रहेंगे। केंद्रीय और राज्य बलों की तैनाती इन 60 हजार सुरक्षा बलों में से करीब 40 हजार केंद्रीय सुरक्षा बल हैं, जबकि शेष 20 हजार राज्य के सुरक्षा बल शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार, स्थिति पूरी तरह सामान्य होने के बाद चरणबद्ध तरीके से बलों की वापसी शुरू की जाएगी। जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा में कटौती…

Read More

रायपुर: 12वीं के हिंदी का प्रश्नपत्र लीक होने के बाद छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने परीक्षा को रद कर दी थी। अब यह परीक्षा 10 अप्रैल को होगी। उन विद्यार्थियों की परेशानी बढ़ गई है, जो व्यापमं द्वारा होने वाले प्रवेश परीक्षा की तैयारी करने दूसरे शहर गए थे। वे अब लौटने लगे हैं। मंडल विद्यार्थियों को फिर से प्रवेश पत्र जारी करेगा। बता दें कि केंद्रों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी विद्यार्थी पहले जिन केंद्रों में परीक्षा दिए थे, वहीं फिर से परीक्षा देगे। परीक्षा में प्रदेश के लगभग ढाई लाख विद्यार्थी शामिल होंगे। इधर 10वीं…

Read More

छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर अस्थिर होने जा रहा है। आने वाले दिनों में प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि अगले पांच दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, जिससे तापमान और वातावरण दोनों प्रभावित होंगे। मौसम के इस बदलाव के बीच हवा की रफ्तार भी बढ़ने वाली है। कई इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चल सकती हैं, जो मौसम को और ज्यादा प्रभावशाली बना देंगी। तापमान की स्थिति पर नजर डालें…

Read More

भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले युवाओं को बड़ी राहत मिली है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि को आगे बढ़ाते हुए अब 10 अप्रैल 2026 तक कर दिया गया है। पहले यह प्रक्रिया 1 अप्रैल को समाप्त होने वाली थी, लेकिन अब उम्मीदवारों को अतिरिक्त समय मिल गया है। भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत 13 फरवरी 2026 से हुई थी और इसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने रुचि दिखाई है। इस योजना के तहत 17 वर्ष 6 माह से 21 वर्ष तक के अभ्यर्थी आवेदन करने के पात्र हैं। अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता भी…

Read More

छत्तीसगढ़ सरकार ने अपने कर्मचारियों को आर्थिक रूप से राहत देने के उद्देश्य से एक नई सुविधा शुरू की है। अब शासकीय सेवक अपने वेतन के आधार पर अल्पावधि ऋण (short term loans) ले सकेंगे, जिससे अचानक आने वाली जरूरतों को आसानी से पूरा किया जा सकेगा। वित्त विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक यह व्यवस्था राज्यभर में 16 मार्च 2026 से लागू कर दी गई है। इस योजना के तहत कर्मचारी अपने सैलरी स्ट्रक्चर के अनुसार किसी भी समय अग्रिम राशि प्राप्त कर सकेंगे, जिससे उन्हें पारंपरिक लोन प्रक्रिया की जटिलताओं से राहत मिलेगी। इस पूरी प्रणाली को…

Read More

रायपुर : प्रदेश के लाखों श्रमिकों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत श्रमिकों के लिए नई परिवर्तनशील महंगाई भत्ता (DA Hike) और न्यूनतम वेतन दरों का निर्धारण कर दिया है। यह नई दरें 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी होकर 30 सितंबर 2026 तक लागू रहेंगी। महंगाई भत्ते में वृद्धि लेबर ब्यूरो, शिमला से प्राप्त जुलाई 2025 से दिसंबर 2025 तक के आंकड़ों के आधार पर औद्योगिक सूचकांक में औसतन 11.28 अंकों की वृद्धि दर्ज की गई है। इसी आधार पर श्रमिकों के महंगाई भत्ते में 226 रुपये प्रतिमाह की बढ़ोतरी की गई है।…

Read More

रायपुर: प्रदेश की राजनीति को झकझोर देने वाले बहुचर्चित रामअवतार जग्गी हत्याकांड में एक बार फिर बड़ा मोड़ आया है। हाईकोर्ट ने इस हाई-प्रोफाइल मामले में अमित जोगी को दोषी ठहराते हुए अहम फैसला सुनाया है। इस निर्णय के बाद छत्तीसगढ़ की सियासत में हलचल तेज हो गई है। जहां अमित जोगी ने इस फैसले को अन्याय बताया है, वहीं पीड़ित परिवार ने इसे वर्षों के संघर्ष का परिणाम माना है। 2003 में हुई थी सनसनीखेज हत्या ज्ञात हो कि एनसीपी के तत्कालीन कोषाध्यक्ष रामअवतार जग्गी की हत्या ने उस समय की अजीत जोगी सरकार को हिला दिया था। यह…

Read More

रायपुर: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का मिजाज (CG Weather update) बदला हुआ है और आने वाले दिनों में भी गर्मी से राहत मिलने की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग (IMD Rain Alert) के अनुसार प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा के साथ गरज-चमक और वज्रपात हो सकता है। इसके साथ ही 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रायपुर में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.5 डिग्री कम है, जबकि न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री रहा, जो सामान्य…

Read More