Close Menu
    What's Hot

    CG News: स्वामी आत्मानंद स्कूलों में LKG शुरू करने हाई कोर्ट का आदेश, पालकों की याचिका पर चार सप्ताह में प्रवेश शुरू करने के निर्देश

    CG में गणेश विसर्जन के दौरान बवाल, ट्रेनी DSP पर हमला और कार में तोड़फोड़; 6 आरोपी पकड़े गए

    Chhattisgarh News: पुलिस वाहन में लगी आग, जवानों ने कूदकर बचाई जान; बड़ा हादसा टला

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » देश को मेडल दिलाने वाला खिलाड़ी सिस्टम से हारा, नौकरी नहीं मिली, छत्तीसगढ़ का यह खिलाड़ी चाय बेचकर पाल रहा परिवार
    छत्तीसगढ़

    देश को मेडल दिलाने वाला खिलाड़ी सिस्टम से हारा, नौकरी नहीं मिली, छत्तीसगढ़ का यह खिलाड़ी चाय बेचकर पाल रहा परिवार

    News Lead18By News Lead18April 4, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

     

    रायपुर: छत्तीसगढ़ में प्रदेश का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने वाले पदक विजेता खिलाड़ी पिछले नौ वर्षों से उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित होने का इंतजार कर रहे हैं। उनकी उपलब्धियां फिलहाल सरकारी फाइलों में ही सिमट कर रह गई हैं। नई सरकार के गठन के बाद खिलाड़ियों को उम्मीद जगी थी, लेकिन डेढ़ साल बीतने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है।

    फाइलों में अटकी सूची, नहीं हुई बैठक

    उत्कृष्ट खिलाड़ियों के चयन के लिए छह सदस्यीय हाई लेवल कमेटी का गठन किया गया था, लेकिन अब तक इसकी एक भी बैठक नहीं हो पाई है। मंत्रालय में खिलाड़ियों की सूची धूल खा रही है। इससे खिलाड़ियों में निराशा बढ़ती जा रही है।

    783 आवेदन, 200 खिलाड़ी पात्र

    खेल एवं युवा कल्याण विभाग को वर्ष 2018-19 और 2019-20 में कुल 783 आवेदन प्राप्त हुए थे। विभागीय जांच के बाद करीब 200 खिलाड़ियों को पुराने नियमों के तहत उत्कृष्ट खिलाड़ी बनने के लिए पात्र पाया गया। इनकी सूची मंत्रालय भेजी गई, लेकिन आगे की प्रक्रिया अब तक अधूरी है।

    विधानसभा में उठा मुद्दा

    विधानसभा के बजट सत्र में भाजपा विधायक गोमती साय ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। खेल मंत्री अरुण साव ने जानकारी दी कि वर्ष 2009 से 2014 के बीच 181 खिलाड़ियों और वर्ष 2018 में एक खिलाड़ी को उत्कृष्ट घोषित किया गया था। वहीं 2018-19 और 2019-20 के खिलाड़ियों की घोषणा अभी प्रक्रियाधीन है। BJP विधायक अजय चंद्राकर, विधायक लता उसेंडी, पुन्नूलाल मोहले और कांग्रेस विधायक इंद्र साव ने भी इस विषय पर सवाल उठाए।

    नौकरी में आरक्षण, लेकिन भर्ती नहीं

    प्रदेश के सरकारी विभागों में खिलाड़ियों के लिए दो प्रतिशत पद आरक्षित हैं। इसके बावजूद इन पदों पर भर्ती नहीं हो पा रही है। वर्ष 2018 में खेल कोटे से केवल एक खिलाड़ी को ही नौकरी मिली थी। इसके बाद कांग्रेस सरकार ने प्रक्रिया शुरू की, लेकिन चयन अधूरा रह गया।

    हाई लेवल कमेटी का गठन

    22 अगस्त 2024 को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में छह सदस्यीय हाई लेवल कमेटी गठित की गई। इस कमेटी में वन मंत्री केदार कश्यप, खेल मंत्री, सामान्य प्रशासन सचिव, खेल सचिव और खेल संचालक शामिल हैं। गठन के समय खेल मंत्री टंकराम वर्मा ने एक सप्ताह में घोषणा का भरोसा दिलाया था, लेकिन अब तक कोई निर्णय नहीं लिया गया।

    खिलाड़ियों की बदहाल स्थिति

    राजधानी रायपुर के कुकुरबेड़ा निवासी साफ्टबाल खिलाड़ी नरेश निर्मलकर, जो नेशनल मेडलिस्ट हैं, आजीविका के लिए चाय बेचने को मजबूर हैं। वे सुबह जिम ट्रेनर और शाम को चाय का ठेला चलाते हैं।

    इसी तरह सारंगढ़ के शहीद कौशल और मुख्यमंत्री अवार्ड विजेता सौरभ यादव अपने परिवार का पालन-पोषण करने के लिए वाहन चला रहे हैं। इन खिलाड़ियों ने वर्ष 2018-19 में उत्कृष्ट खिलाड़ी के लिए आवेदन किया था और उम्मीद थी कि उन्हें सरकारी नौकरी मिलेगी, लेकिन अब उम्र बढ़ने के साथ उनकी उम्मीदें भी कमजोर पड़ रही हैं।

    Related posts:

    1. CG में बड़ा रेल हादसा टला, लोकोपायलट की सतर्कता से टली दुर्घटना
    2. रायपुर नगर निगम: आठ महीने से जारी नेता प्रतिपक्ष का विवाद मंगलवार को होगा खत्म
    3. भीषण सड़क हादसा: CG में बस पलटी मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत, 6 यात्री घायल
    4. CG News: कोरबा में नक्सली रामा इच्छा गिरफ्तार, SECL खदान में मजदूरी कर रहा था संगठन को समर्थन
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleमाओवादी हिंसा खत्म होने के बाद छत्तीसगढ़ सरकार बस्तर की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर रही है
    Next Article रायपुर में खौफनाक वारदात… प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, अधमरी हालत में गड्ढे में ‘जिंदा’ दफनाया; प्रेमिका समेत 5 गिरफ्तार

    Related Posts

    Bilaspur

    CG News: स्वामी आत्मानंद स्कूलों में LKG शुरू करने हाई कोर्ट का आदेश, पालकों की याचिका पर चार सप्ताह में प्रवेश शुरू करने के निर्देश

    छत्तीसगढ़

    CG में गणेश विसर्जन के दौरान बवाल, ट्रेनी DSP पर हमला और कार में तोड़फोड़; 6 आरोपी पकड़े गए

    छत्तीसगढ़

    Chhattisgarh News: पुलिस वाहन में लगी आग, जवानों ने कूदकर बचाई जान; बड़ा हादसा टला

    Latest Posts

    CG News: स्वामी आत्मानंद स्कूलों में LKG शुरू करने हाई कोर्ट का आदेश, पालकों की याचिका पर चार सप्ताह में प्रवेश शुरू करने के निर्देश

    CG में गणेश विसर्जन के दौरान बवाल, ट्रेनी DSP पर हमला और कार में तोड़फोड़; 6 आरोपी पकड़े गए

    Chhattisgarh News: पुलिस वाहन में लगी आग, जवानों ने कूदकर बचाई जान; बड़ा हादसा टला

    LPG ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, नई डेडलाइन से पहले करा लें e-KYC, वरना 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा असर

    छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी, रायपुर समेत कई जिलों में अलर्ट, 40-50 KM की रफ्तार से चलेगी हवा

    Mutton Shops Closed: रायपुर में इतने दिन बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, खुली मिली तो होगी सख्त कार्रवाई

    गोविंदा को कोमल रानी संग देख भड़कीं राखी सावंत, बोलीं- ‘दूसरे की बीवी लेकर घूम रहे हो, सुनीता नहीं छोड़ेगी’

    Coast Guard Recruitment 2026: इंडियन कोस्ट गार्ड में ग्रुप-C पदों पर निकली वैकेंसी, 10वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का मौका

    FSSAI का बड़ा आदेश: दूध के अलावा दूसरी चीजों से बने प्रोडक्ट पर नहीं लिख सकेंगे ‘पनीर’

    Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, UPI और ATM पर क्या होगा असर?

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.