Close Menu
    What's Hot

    New Rules from 1 October: 1 अक्टूबर से बदलेंगे कई नियम, LPG से UPI तक आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    छत्तीसगढ़ में बारिश पर लगा ब्रेक, बढ़ने लगा तापमान; अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम?

    ITBP Recruitment 2026: हेड कॉन्स्टेबल के पदों पर आवेदन शुरू, 81 हजार तक मिलेगी सैलरी; जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » फर्जी सिम रैकेट का पर्दाफाश, सात आरोपी गिरफ्तार; 300 से ज्यादा सिम का खुलासा
    छत्तीसगढ़

    फर्जी सिम रैकेट का पर्दाफाश, सात आरोपी गिरफ्तार; 300 से ज्यादा सिम का खुलासा

    News Lead18By News Lead18April 11, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

     

    रायपुर रेंज पुलिस को साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन साइबर शील्ड’ के तहत बड़ी सफलता मिली है। फर्जी सिम कार्ड के जरिए साइबर ठगी को अंजाम देने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से 300 से अधिक फर्जी सिम से जुड़ी अहम जानकारी भी मिली है, जिसका विश्लेषण किया जा रहा है।

    पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई रायपुर रेंज स्तर पर की गई, जिसमें वेस्ट बंगाल, रायपुर, दुर्ग और बलौदा बाजार से जुड़े आरोपियों को पकड़ा गया। जांच में सामने आया है कि आरोपी फर्जी सिम कार्ड बेचकर साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराते थे, जिनका उपयोग म्यूल बैंक अकाउंट, टेलीग्राम टास्क, ऑनलाइन जॉब फ्रॉड, फेक सोशल मीडिया अकाउंट, शेयर ट्रेडिंग और सस्ते सामान के नाम पर ठगी जैसे मामलों में किया जा रहा था।

    दो अलग-अलग मामलों में दर्ज साइबर ठगी की जांच के दौरान इस नेटवर्क का खुलासा हुआ। पहला मामला माना थाना क्षेत्र का है, जिसमें करीब 20.28 लाख रुपए की ठगी की शिकायत दर्ज हुई थी। दूसरा मामला आजाद चौक थाना क्षेत्र का है, जिसमें 6.42 लाख रुपए की धोखाधड़ी सामने आई थी। दोनों ही मामलों में मोबाइल सिम और म्यूल अकाउंट का इस्तेमाल किया गया था।

    जांच के दौरान पुलिस ने सिम सेवा प्रदाता कंपनियों से जानकारी जुटाई और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपियों की पहचान की। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे सिम लेने या पोर्ट कराने आए ग्राहकों के दस्तावेजों का दुरुपयोग करते हुए अतिरिक्त सिम एक्टिवेट कर लेते थे। ई-केवाईसी और डी-केवाईसी प्रक्रिया का गलत इस्तेमाल कर ये सिम चालू किए जाते थे, जिन्हें बाद में साइबर अपराधियों को ऊंची कीमत पर बेचा जाता था।

    गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से कई प्री-एक्टिवेटेड सिम और मोबाइल उपकरणों से संबंधित जानकारी मिली है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने और अन्य संलिप्त लोगों की तलाश में जुटी है।

    पुलिस अधिकारियों का कहना है कि साइबर अपराध पर लगाम लगाने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे सिम कार्ड लेते समय अपने दस्तावेजों का दुरुपयोग न होने दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

    Related posts:

    1. महासमुंद में महिला सशक्तिकरण पर विशेष कार्यक्रम, डॉ. एकता लंगेह ने किया संबोधित
    2. राज्यपाल के काफिले से हादसा: महिला की मौत, कार्यक्रम रद्द
    3. Indian Railways: दीपावली-छठ पर 12,000 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाएगी भारतीय रेल, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleमहिला चेन स्नैचर गैंग का भंडाफोड़, लग्जरी कार से देते थे वारदात को अंजाम, 7 महिला समेत 1 युवक गिरफ्तार
    Next Article छत्तीसगढ़ के कांकेर में नेशनल हाईवे-30 पर दो कारों की भीषण टक्कर में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं

    Related Posts

    Raipur

    छत्तीसगढ़ में बारिश पर लगा ब्रेक, बढ़ने लगा तापमान; अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम?

    Raipur

    CG News: नर्सिंग ऑफिसर्स एसोसिएशन का बड़ा ऐलान, 18 नवंबर से प्रदेशव्यापी अनिश्चितकालीन आंदोलन; जानिए क्या हैं प्रमुख मांगें

    Raipur

    CG Teacher Promotion: 5 साल की सेवा के बाद प्रमोशन, शिक्षकों के लिए बदले नियम

    Latest Posts

    New Rules from 1 October: 1 अक्टूबर से बदलेंगे कई नियम, LPG से UPI तक आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    छत्तीसगढ़ में बारिश पर लगा ब्रेक, बढ़ने लगा तापमान; अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम?

    ITBP Recruitment 2026: हेड कॉन्स्टेबल के पदों पर आवेदन शुरू, 81 हजार तक मिलेगी सैलरी; जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

    CG News: नर्सिंग ऑफिसर्स एसोसिएशन का बड़ा ऐलान, 18 नवंबर से प्रदेशव्यापी अनिश्चितकालीन आंदोलन; जानिए क्या हैं प्रमुख मांगें

    ‘वो अदनान सामी है…’, Samay Raina के शो में पाकिस्तानी जासूस वाले जोक पर Adnan Sami का पलटवार, बोले- ‘पहले मुझसे राइट्स लो’

    CG Teacher Promotion: 5 साल की सेवा के बाद प्रमोशन, शिक्षकों के लिए बदले नियम

    Health News: आंख में दिख रहा सफेद निशान हो सकता है गंभीर बीमारी का इशारा, बच्चों को लेकर WHO की चेतावनी

    CGPSC ADPO Exam: सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के मॉडल उत्तर जारी, 7 अक्टूबर तक कर सकेंगे आपत्ति

    1 अक्टूबर से बढ़ेंगे AC-फ्रिज-TV के दाम, दिवाली से पहले ग्राहकों पर पड़ेगा Price Hike का असर

    Ganesh Jhanki 2026: राजधानी में झांकी को लेकर सुरक्षा व्यवस्था सख्त, 2000 पुलिसकर्मी तैनात; शराब बिक्री पर रोक

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.