राजधानी रायपुर के शासकीय कर्मचारियों के लिए राज्य सरकार ने राहत भरी घोषणा की है। सामान्य प्रशासन विभाग ने जिले के लिए तीन स्थानीय अवकाश तय किए हैं, जिससे कर्मचारियों को त्योहारों के दौरान अतिरिक्त छुट्टी का लाभ मिलेगा
जारी आदेश के अनुसार, नुआखाई, महाअष्टमी और गोवर्धन पूजा के अवसर पर रायपुर जिले के सरकारी दफ्तरों में अवकाश रहेगा। इन छुट्टियों का लाभ सभी राज्य शासित कार्यालयों और संस्थानों में कार्यरत कर्मचारियों को मिलेगा।
हालांकि, यह अवकाश सभी विभागों पर लागू नहीं होगा। बैंकिंग सेवाएं, कोषालय और उप-कोषालय पूर्व की तरह कार्य करते रहेंगे, जिससे वित्तीय सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
