Author: News Lead18
रायपुर में खाद्य और औषधि प्रशासन विभाग ने मारी रेड:जूस दुकान खराब मैंगो पल्प मिला, सोडा भी रंगयुक्त, 15 दिनों तक चलेगा जांच अभियान
रायपुर आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ एवं दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा 15 दिवसीय सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। सही दवा शुद्ध आहार यही छत्तीसगढ़ का आधार थीम के तहत खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम जिलेभर में निरीक्षण के साथ-साथ आम नागरिकों को जागरूक भी कर रही है। अभियान खाद्य एवं औषधि प्रशासन के नियंत्रक दीपक कुमार अग्रवाल के निर्देशानुसार संचालित किया जा रहा है। टीम ने गन्ना रस, सॉफ्ट ड्रिंक, आइसक्रीम और जूस सेंटरों पर विशेष जांच अभियान चलाते हुए कुल 17 दुकानों का निरीक्षण किया।…
शराबी दूल्हे को देखकर दुल्हन ने तोड़ी शादी:बारात में हुआ बवाल, दूल्हा समेत रिश्तेदारों को बंधक बनाने का आरोप, विवाद में पुलिस की एंट्री
शादी का मंडप सजा था, बारात दरवाजे पर थी और रिश्तेदार खुशी-खुशी बारात का स्वागत कर रहे थे, लेकिन कुछ ही पलों में माहौल पूरी तरह बदल गया। दूल्हा जैसे ही द्वार-चार की रस्म के लिए उतरा, वह शराब के नशे में लड़खड़ाने लगा। यह देख दुल्हन और उसके रिश्तेदार हैरान रह गए। उसी वक्त दुल्हन ने अपनी जिंदगी का बड़ा फैसला लेते हुए साफ कह दिया “मैं इस हालत में शादी नहीं करूंगी।” दुल्हन के पिता समेत परिवार के अन्य सदस्यों ने भी उसके इस फैसले का समर्थन किया और रिश्ता तोड़ दिया। इसके बाद बारातियों में सन्नाटा छा…
CGMSC ने आयरन-फोलिक एसिड की दवा अस्पतालों से वापस मंगाई:रंग बदलने और टैबलेट टूटने की शिकायत, रायपुर-बलौदाबाजार के अस्पतालों में हुआ था डिस्ट्रीब्यूशन
छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन (CGMSC) ने आयरन-फोलिक एसिड की एक दवा बैच को वापस मंगाने के निर्देश जारी किए हैं। यह आदेश रायपुर और बलौदाबाजार जिले के अस्पतालों, जिला अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और शहरी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों को जारी किया गया है। मामला फेरस सल्फेट एंड फोलिक एसिड (लाल रंग) दवा (ड्रग कोड- D221M) के बैच नंबर एफएफआर 240703 से जुड़ा है। इस बैच की कुछ टैबलेट्स का रंग बदला हुआ और टूटा हुआ मिलने की शिकायतें मिली थी। शिकायत के बाद दवा का दोबारा गुणवत्ता परीक्षण कराया गया।’ एनीमिया से पीड़ित मरीजों को दी…
पेपर लीक केस…फरार-आरोपी पर 5 हजार का इनाम:पुलिस को वेणु जंघेल की लंबे समय से तलाश;गिरफ्तारी कराने वाले को मिलेंगे पैसे
छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा पेपर लीक मामले में फरार चल रहे आरोपी वेणु जंघेल पर रायपुर पुलिस ने 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। सिटी कोतवाली थाने में दर्ज अपराध क्रमांक 130/2026 में आरोपी की लंबे समय से तलाश की जा रही है, लेकिन गिरफ्तारी नहीं हो सकी। अब पुलिस ने आरोपी की सूचना देने या गिरफ्तारी कराने वाले को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। पुलिस के मुताबिक आरोपी वेणु जंघेल (18) बेमेतरा जिले के बोरतरा गांव का निवासी है। वह वर्तमान में रायपुर के अशोक नगर गुढ़ियारी में रह रहा था। आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़…
दोपहर ढाई बजे जारी होंगे CG-बोर्ड 12वीं के नतीजे:9 वेबसाइट पर चेक कर सकेंगे रिजल्ट, लड़कियां पिछले 4 सालों में लड़कों से आगे
छत्तीसगढ़ 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे आज दोपहर ढाई बजे जारी होंगे। माध्यमिक शिक्षा मंडल हायर सेकेंडरी के परिणाम घोषित करेगा। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने एक्स पर पोस्ट कर ये जानकारी दी। बता दें कि इस साल 10वीं-12वीं के टोटल 5.66 स्टूडेंट्स ने बोर्ड एग्जाम दिया था। इनमें से 12वीं के 2,45,785 स्टूडेंट्स शामिल हैं। छात्र अपना रिजल्ट मंडल की वेबसाइट पर रोल नंबर डालकर सीधे देख सकते हैं। 9 वेबसाइट पर स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट देख सकते हैं। लड़कियों का प्रदर्शन, लड़कों से बेहतर 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणामों का ट्रेंड बताता है कि छत्तीसगढ़ में हायर…
छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने आज मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन ‘ई-श्रम साथी’ एप लॉन्च योजनाओं की उच्च स्तरीय समीक्षा की।
छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने ने आज मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में श्रम विभाग के कार्यों और योजनाओं की उच्च स्तरीय समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि मैदानी अमला पूरी प्रतिबद्धता के साथ श्रमिकों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि योजनाओं का वास्तविक प्रभाव तभी दिखाई देगा, जब उनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और जमीनी स्तर पर उनका प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो। इस अवसर पर श्रम मंत्री लखन देवांगन उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में श्रमिकों के हित में व्यापक पहल हुई है…
डिलीवरी बॉय ने पार्सल बदलकर डिलीवरी बॉय द्वारा लाखों रुपए के महंगे सामान की हेराफेरी करने का मामला सामने आया
रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर इलाके में एक डिलीवरी बॉय द्वारा लाखों रुपए के महंगे सामान की हेराफेरी करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने कंपनी के पार्सल में रखे ओरिजनल सामान निकालकर उनकी जगह डुप्लीकेट सामान भर दिया और पार्सल को वापस ऑफिस में रखकर फरार हो गया। इस मामले में कंपनी के टीम लीडर ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी का नाम विजय कुमार है, जबकि शिकायत करने वाले का नाम बालेन्दु शेखर पांडे बताया गया है। इंस्टाकार्ड सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के रायपुर टीम लीडर बालेन्दु शेखर पांडे ने पुलिस को…
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में शामिल लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म रिजल्ट 29 अप्रैल को होगा जारी, ऐसे देखें अपना परीक्षा परिणाम
रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में शामिल लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे बुधवार, 29 अप्रैल 2026 को घोषित किए जाएंगे। परिणाम दोपहर 2:30 बजे जारी होगा। इस वर्ष 10वीं बोर्ड परीक्षा में करीब 3.21 लाख और 12वीं बोर्ड परीक्षा में लगभग 2.45 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। सभी परीक्षार्थी अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दोपहर 2:30 बजे होगा परिणाम घोषित हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम का औपचारिक ऐलान दोपहर 2:30 बजे किया जाएगा। छात्र-छात्रा…
रायपुर। हज 2026 के लिए नागपुर के अंतराष्ट्रीय विमानतल से अकाशा एयरलाइंस की फ्लाइट से अब तक राज्य के 143 हज यात्री नागपुर से मदीना शरीफ के लिए रवाना हो चुके है। हाजियों की रवानगी के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी द्वारा हज हाउस नागपुर में हाजियों की रिपोर्टिंग कराई गई एवं हज यात्रा के दस्तावेजों का वितरण हज कमेटी के चेयरमैन मिर्ज़ा एजाज बेग द्वारा किया गया। साथ ही हज हाउस में लगेज चेकइन कराया गया तथा छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मिर्ज़ा एजाज बेग एवं सदस्य मौलाना अमीर बेग, मौलाना हसन अब्बास, मौलाना महताब, गुलाम…
रायपुर ने सोमवार को कॉलेज कैंपस में बड़े जोश के साथ कृष्णा विकास ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस ने मनाया अपना 24वां फाउंडेशन डे
रायपुर, 28 अप्रैल: कृष्णा विकास ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, रायपुर ने सोमवार को कॉलेज कैंपस में बड़े जोश के साथ अपना 24वां फाउंडेशन डे मनाया। इस इवेंट में हायर एजुकेशन, रिसर्च और स्टूडेंट डेवलपमेंट में इंस्टीट्यूशन के 24 शानदार सालों का जश्न मनाया गया। इस फंक्शन में सम्मानित चेयरमैन श्री दसारी मुरली कृष्ण, चीफ गेस्ट डॉ. एस एन पांडा, ग्रुप डायरेक्टर, और चीफ गेस्ट मेजर जनरल अजय कुमार शर्मा मौजूद थे। इसके अलावा डॉ. सीमा अग्रवाल, प्रिंसिपल KDRCST; डॉ. रितेश देवांगन, प्रिंसिपल KVIT; डॉ. संदीप सोनकर, प्रिंसिपल KVIPSR; श्री भारतन शाह, प्रिंसिपल KVGS IB; सुश्री निधि अग्रवाल, प्रिंसिपल KVTS भिलाई; श्री…
Laxman Sen
Editor
Mobile – 8818866551
Email- newslead18@gmail.com