Close Menu
    What's Hot

    रायपुर में खाद्य और औषधि प्रशासन विभाग ने मारी रेड:जूस दुकान खराब मैंगो पल्प मिला, सोडा भी रंगयुक्त, 15 दिनों तक चलेगा जांच अभियान

    शराबी दूल्हे को देखकर दुल्हन ने तोड़ी शादी:बारात में हुआ बवाल, दूल्हा समेत रिश्तेदारों को बंधक बनाने का आरोप, विवाद में पुलिस की एंट्री

    CGMSC ने आयरन-फोलिक एसिड की दवा अस्पतालों से वापस मंगाई:रंग बदलने और टैबलेट टूटने की शिकायत, रायपुर-बलौदाबाजार के अस्पतालों में हुआ था डिस्ट्रीब्यूशन

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » CGMSC ने आयरन-फोलिक एसिड की दवा अस्पतालों से वापस मंगाई:रंग बदलने और टैबलेट टूटने की शिकायत, रायपुर-बलौदाबाजार के अस्पतालों में हुआ था डिस्ट्रीब्यूशन
    छत्तीसगढ़

    CGMSC ने आयरन-फोलिक एसिड की दवा अस्पतालों से वापस मंगाई:रंग बदलने और टैबलेट टूटने की शिकायत, रायपुर-बलौदाबाजार के अस्पतालों में हुआ था डिस्ट्रीब्यूशन

    News Lead18By News Lead18April 29, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन (CGMSC) ने आयरन-फोलिक एसिड की एक दवा बैच को वापस मंगाने के निर्देश जारी किए हैं। यह आदेश रायपुर और बलौदाबाजार जिले के अस्पतालों, जिला अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और शहरी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों को जारी किया गया है।

    मामला फेरस सल्फेट एंड फोलिक एसिड (लाल रंग) दवा (ड्रग कोड- D221M) के बैच नंबर एफएफआर 240703 से जुड़ा है। इस बैच की कुछ टैबलेट्स का रंग बदला हुआ और टूटा हुआ मिलने की शिकायतें मिली थी। शिकायत के बाद दवा का दोबारा गुणवत्ता परीक्षण कराया गया।’

    एनीमिया से पीड़ित मरीजों को दी जाती है दवा

    बता दें कि यह दवा गर्भवती महिलाओं, किशोरियों और एनीमिया से पीड़ित मरीजों को दी जाती है। ऐसे में टैबलेट के रंग बदलने और टूटने की शिकायत को गंभीर मानते हुए एहतियातन रिकॉल किया गया है।

    गुणवत्ता रिपोर्ट मानक, फिर भी बैच वापस

    परीक्षण में दवा की गुणवत्ता मानक के अनुरूप पाई गई, लेकिन शिकायतों की गंभीरता को देखते हुए संबंधित फर्म मेसर्स सिप्को फार्मास्यूटिकल्स को बैच उठाने (रिकॉल) के निर्देश दिए गए हैं।

    अस्पतालों को लौटाने कहा गया स्टॉक

    दवा गोदाम शाखा रायपुर ने सभी स्वास्थ्य संस्थानों को निर्देश दिया है कि इस बैच का उपलब्ध स्टॉक तत्काल वापस गोदाम में जमा कराया जाए।

    किन संस्थानों को निर्देश

    आदेश अंबेडकर अस्पताल, डीकेएस पोस्ट ग्रेजुएट संस्थान, शासकीय डेंटल कॉलेज, रायपुर-बलौदाबाजार के CMHO कार्यालय, जिला अस्पताल, CHC, PHC और शहरी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों को भेजा गया है।

    इन जगहों पर होता है दवाई का उपयोग

    1. एनीमिया के इलाज में

    शरीर में आयरन की कमी होने पर हीमोग्लोबिन घट जाता है। यह दवा आयरन की पूर्ति कर खून बढ़ाने में मदद करती है।

    2. गर्भवती महिलाओं के लिए

    गर्भावस्था में महिलाओं को आयरन और फोलिक एसिड की ज्यादा जरूरत होती है। यह दवा मां और गर्भस्थ शिशु दोनों के लिए जरूरी पोषण देती है तथा एनीमिया के खतरे को कम करती है।

    3. किशोरियों और महिलाओं में आयरन सप्लीमेंट

    किशोरियों और प्रजनन आयु की महिलाओं में आयरन की कमी आम है। इस दवा का उपयोग सप्लीमेंट के रूप में किया जाता है।

    4. फोलिक एसिड की कमी दूर करने में

    फोलिक एसिड शरीर में नई कोशिकाएं बनाने और रक्त निर्माण में मदद करता है। इसकी कमी दूर करने के लिए भी यह दवा दी जाती है।

    5. सरकारी स्वास्थ्य कार्यक्रमों में उपयोग

    यह दवा अक्सर सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में एनीमिया नियंत्रण कार्यक्रम, मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं और पोषण कार्यक्रमों के तहत दी जाती है।

    Related posts:

    1. Liquor Scam Case : भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर, 6 सितंबर तक रहेंगे जेल में
    2. CG Liquor Scam Case : शराब घोटाले के आरोपी अतुल सिंह और मुकेश मनचंदा को लेकर रायपुर पहुंची EOW
    3. Tomar Bandhu Case Raipur: परिजनों से संपर्क में तोमर बंधु, कॉल ट्रेस से भी नहीं हो रही गिरफ्तारी
    4. Babylon Tower Fire: रायपुर के बेबीलोन टावर में लगी भीषण आग, 45 से अधिक लोग सुरक्षित निकाले गए
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleपेपर लीक केस…फरार-आरोपी पर 5 हजार का इनाम:पुलिस को वेणु जंघेल की लंबे समय से तलाश;गिरफ्तारी कराने वाले को मिलेंगे पैसे
    Next Article शराबी दूल्हे को देखकर दुल्हन ने तोड़ी शादी:बारात में हुआ बवाल, दूल्हा समेत रिश्तेदारों को बंधक बनाने का आरोप, विवाद में पुलिस की एंट्री

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    रायपुर में खाद्य और औषधि प्रशासन विभाग ने मारी रेड:जूस दुकान खराब मैंगो पल्प मिला, सोडा भी रंगयुक्त, 15 दिनों तक चलेगा जांच अभियान

    छत्तीसगढ़

    शराबी दूल्हे को देखकर दुल्हन ने तोड़ी शादी:बारात में हुआ बवाल, दूल्हा समेत रिश्तेदारों को बंधक बनाने का आरोप, विवाद में पुलिस की एंट्री

    छत्तीसगढ़

    पेपर लीक केस…फरार-आरोपी पर 5 हजार का इनाम:पुलिस को वेणु जंघेल की लंबे समय से तलाश;गिरफ्तारी कराने वाले को मिलेंगे पैसे

    Latest Posts

    रायपुर में खाद्य और औषधि प्रशासन विभाग ने मारी रेड:जूस दुकान खराब मैंगो पल्प मिला, सोडा भी रंगयुक्त, 15 दिनों तक चलेगा जांच अभियान

    शराबी दूल्हे को देखकर दुल्हन ने तोड़ी शादी:बारात में हुआ बवाल, दूल्हा समेत रिश्तेदारों को बंधक बनाने का आरोप, विवाद में पुलिस की एंट्री

    CGMSC ने आयरन-फोलिक एसिड की दवा अस्पतालों से वापस मंगाई:रंग बदलने और टैबलेट टूटने की शिकायत, रायपुर-बलौदाबाजार के अस्पतालों में हुआ था डिस्ट्रीब्यूशन

    पेपर लीक केस…फरार-आरोपी पर 5 हजार का इनाम:पुलिस को वेणु जंघेल की लंबे समय से तलाश;गिरफ्तारी कराने वाले को मिलेंगे पैसे

    दोपहर ढाई बजे जारी होंगे CG-बोर्ड 12वीं के नतीजे:9 वेबसाइट पर चेक कर सकेंगे रिजल्ट, लड़कियां पिछले 4 सालों में लड़कों से आगे

    छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने आज मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन ‘ई-श्रम साथी’ एप लॉन्च योजनाओं की उच्च स्तरीय समीक्षा की।

    डिलीवरी बॉय ने पार्सल बदलकर डिलीवरी बॉय द्वारा लाखों रुपए के महंगे सामान की हेराफेरी करने का मामला सामने आया

    छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में शामिल लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म रिजल्ट 29 अप्रैल को होगा जारी, ऐसे देखें अपना परीक्षा परिणाम

    राज्य के 143 हाजी सफर-ए-हज के लिए नागपुर एम्बार्केशन प्वाइंट से हुए रवाना

    रायपुर ने सोमवार को कॉलेज कैंपस में बड़े जोश के साथ कृष्णा विकास ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस ने मनाया अपना 24वां फाउंडेशन डे

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.