Close Menu
    What's Hot

    इजरायली एयरस्ट्राइक से गाजा दहला, 2 मासूमों और अल जज़ीरा का कैमरामैन समेत 6 की मौत

    IND A vs SL A Final: वैभव सूर्यवंशी का विस्फोटक प्रदर्शन, 11 गेंदों में अर्धशतक ठोक रचा नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

    Train Ticket Rule Change: बिना टिकट यात्रा अब पड़ेगी भारी! छत्तीसगढ़ में आज से लागू हुआ नया रेलवे नियम

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » शराबी दूल्हे को देखकर दुल्हन ने तोड़ी शादी:बारात में हुआ बवाल, दूल्हा समेत रिश्तेदारों को बंधक बनाने का आरोप, विवाद में पुलिस की एंट्री
    छत्तीसगढ़

    शराबी दूल्हे को देखकर दुल्हन ने तोड़ी शादी:बारात में हुआ बवाल, दूल्हा समेत रिश्तेदारों को बंधक बनाने का आरोप, विवाद में पुलिस की एंट्री

    News Lead18By News Lead18April 29, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    शादी का मंडप सजा था, बारात दरवाजे पर थी और रिश्तेदार खुशी-खुशी बारात का स्वागत कर रहे थे, लेकिन कुछ ही पलों में माहौल पूरी तरह बदल गया। दूल्हा जैसे ही द्वार-चार की रस्म के लिए उतरा, वह शराब के नशे में लड़खड़ाने लगा।

    यह देख दुल्हन और उसके रिश्तेदार हैरान रह गए। उसी वक्त दुल्हन ने अपनी जिंदगी का बड़ा फैसला लेते हुए साफ कह दिया “मैं इस हालत में शादी नहीं करूंगी।” दुल्हन के पिता समेत परिवार के अन्य सदस्यों ने भी उसके इस फैसले का समर्थन किया और रिश्ता तोड़ दिया।

    इसके बाद बारातियों में सन्नाटा छा गया। वहीं दोनों पक्षों के बीच विवाद भी शुरू हो गया। आरोप है कि लड़की पक्ष ने दूल्हे, उसके पिता और कुछ रिश्तेदारों को बंधक बना लिया। उनकी मांग थी कि वैवाहिक आयोजन और पार्टी में हुए खर्च की वो भरपाई करें।

    दरअसल मामला बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है। कोरमी के रहने वाले राजू मांडले (पिता रामखिलावन मांडले) की शादी कसडोल के सुनीता (पिता गुहाराम लहरी) से तय हुई थी। बताया जा रहा है कि राजू मांडले प्राइवेट नौकरी करता है।

    रिश्ता तय होने के बाद विवाह की तैयारियां शुरू हुईं और 27 अप्रैल को वह दूल्हा बनकर कसडोल पहुंचा। उसके पिता रामखिलावन मांडले समेत रिश्तेदार और दोस्त बाराती बनकर पहुंचे थे।

    DJ की धुन पर थिरके बराती, शराब के नशे दूल्हा

    इस दौरान बारात स्वागत से पहले बराती डीजे की धुन पर थिरकते हुए दुल्हन के घर के पास पहुंचे। बाराती मस्ती में डांस करते झूम रहे थे। इस दौरान वैवाहिक रश्म निभाने के लिए दूल्हे को जब सामने लाकर गाड़ी से नीचे उतारा गया, तब वो शराब के नशे में लड़खड़ाने लगा।

    उसकी हालत देखकर लड़की पक्ष के लोग हैरान रह गए। उन्होंने शादी की रश्मों को रोक दिया। बारातियों का स्वागत करने के बजाए नाराजगी जताते हुए हंगामा मचाने लगे।

    मंडप से उठी आवाज… ऐसे इंसान के साथ शादी नहीं

    बताया जा रहा है कि दूल्हा इतना नशे में था कि ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। दुल्हन को जब इसकी जानकारी हुई, तब रस्में शुरू होने से पहले ही दुल्हन ने अपने परिवार के सामने साफ शब्दों में मना कर दिया। उसका कहना था कि वो ऐसे लड़के के साथ शादी नहीं कर सकती।

    बवाल होते देखकर बिना खाए लौटे बाराती

    इस दौरान लड़की पक्ष के रिश्तेदारों और परिजनों ने नाराडगी जताई, जिसके बाद जमकर हंगामा शुरू हो गया। बारातियों के स्वागत की बजाय उनकी हरकतों का विरोध करते हुए माहौल तनावपूर्ण हो गया और बवाल मच गया।

    उधर दूल्हे के रिश्तेदार और दोस्त बिना खाना खाए ही रात में वहां से निकलने लगे। धीरे-धीरे सभी बाराती वहां से चले गए।

    दूल्हा, पिता समेत 7 बारातियों को बंधक बनाने का आरोप

    दूल्हा राजू के दादा मनीराम मांडले ने बताया कि बारात शाम को कसडोल पहुंच गई थी, जहां परगहनी के लिए नाचने के लिए डीजे लगाया था। डीजे पर डांस करते झूमते बराती लड़की वालों के घर के पास पहुंचे।

    इस दौरान द्वार-चार का रश्म पूरा करने के लिए दूल्हे को सामने किया गया। गाड़ी से उतरते समय वो शराब के नशे में लड़खड़ाने लगा, जिसके बाद लड़की वालों ने रिश्ता तोड़ दिया। इस दौरान दूल्हा, उसके पिता समेत सात बारातियों को रोक लिया और बंधक बनाकर घर से निकलने नहीं दिया।

    रात में बैठक के बाद मांगे 5 लाख

    मनीराम ने बताया कि इस विवाद और हंगामे के बीच रात में लड़की वालों ने उनके साथ बैठक की। इस दौरान समाज में बदनामी और शादी में हुए खर्च की भरपाई करने के लिए उनसे 20 लाख रुपए की डिमांड की गई।

    फिर सुबह बातचीत करने के बाद सात लाख रुपए लेकर आने के लिए कहा गया। रात में मनीराम भी कसडोल में था। सुबह उसे लड़की वालों ने 7 लाख रुपए लेकर आने के लिए कोरमी भेजा।

    शिकायत लेकर सिरगिट्‌टी थाने पहुंचा दूल्हे का दादा

    मनीराम और परिजन पूरे दिन दूल्हा और परिजन का इंतजार करते रहे, लेकिन मंगलवार शाम तक वो नहीं पहुंचे, जिससे परेशान होकर वो अपनी शिकायत लेकर सिरगिट्‌टी थाने पहुंचा। यहां पूरी घटना की जानकारी टीआई किशोर केंवट को दी।

    टीआई ने कसडोल पुलिस थाने में संपर्क किया और दूल्हा और उसके रिश्तेदारों को बंधक बनाने की सूचना दी। इसके साथ ही उन्होंने दूल्हे के पिता रामखिलावन से बातचीत भी की।

    मौके पर पहुंची कसडोल पुलिस, बंधक बनाने से किया इनकार

    इस घटना की जानकारी मिलते ही कसडोल थाना पुलिस दुल्हन के घर पहुंची। वहां पूछताछ करने पर पता चला कि दूल्हा और उसके पिता समेत रिश्तेदार खाना खाने के बाद आराम कर रहे थे।

    पुलिस पहुंचने पर दुल्हन के रिश्तेदारों को पता चला कि दूल्हा के दादा ने थाने में शिकायत कर दी है, जिस पर लड़की पक्ष के लोग भी अपनी शिकायत लेकर थाने पहुंच गए। रात में पुलिस दोनों पक्षों को समझाइश देती रही। वहीं लड़की पक्ष के लोग हर्जाना लेने के लिए अड़े रहे।

    पुलिस बोली- बंधक नहीं बनाया, बातचीत चल रही

    सिरगिट्‌टी थाना प्रभारी किशोर केंवट ने बताया कि दूल्हा के दादा और रिश्तेदार थाने आए थे। उनकी बातों को सुनने के बाद पता चला कि घटना उनके थाना क्षेत्र का नहीं है। उन्होंने कसडोल पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी है।

    उन्होंने दूल्हे के पिता से भी बातचीत की है। उन्हें बंधक नहीं बनाया गया है। लड़की वाले सामाजिक बैठक कर शादी का खर्च मांग रहे हैं। यह मामला कसडोल पुलिस की जानकारी में है। वहीं, इस मामले में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

    Related posts:

    1. महासमुंद में महिला सशक्तिकरण पर विशेष कार्यक्रम, डॉ. एकता लंगेह ने किया संबोधित
    2. राज्यपाल के काफिले से हादसा: महिला की मौत, कार्यक्रम रद्द
    3. Indian Railways: दीपावली-छठ पर 12,000 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाएगी भारतीय रेल, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleCGMSC ने आयरन-फोलिक एसिड की दवा अस्पतालों से वापस मंगाई:रंग बदलने और टैबलेट टूटने की शिकायत, रायपुर-बलौदाबाजार के अस्पतालों में हुआ था डिस्ट्रीब्यूशन
    Next Article रायपुर में खाद्य और औषधि प्रशासन विभाग ने मारी रेड:जूस दुकान खराब मैंगो पल्प मिला, सोडा भी रंगयुक्त, 15 दिनों तक चलेगा जांच अभियान

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    Train Ticket Rule Change: बिना टिकट यात्रा अब पड़ेगी भारी! छत्तीसगढ़ में आज से लागू हुआ नया रेलवे नियम

    Raipur

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर CM साय ने अंबिकापुर में किया योग, बोले- स्वस्थ जीवन के लिए अपनाएं योग

    छत्तीसगढ़

    NEET UG 2026 Re-Exam Today: कड़ी सुरक्षा के बीच आज दोबारा होगी परीक्षा, जानें एग्जाम सेंटर के जरूरी दिशानिर्देश

    Latest Posts

    इजरायली एयरस्ट्राइक से गाजा दहला, 2 मासूमों और अल जज़ीरा का कैमरामैन समेत 6 की मौत

    IND A vs SL A Final: वैभव सूर्यवंशी का विस्फोटक प्रदर्शन, 11 गेंदों में अर्धशतक ठोक रचा नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

    Train Ticket Rule Change: बिना टिकट यात्रा अब पड़ेगी भारी! छत्तीसगढ़ में आज से लागू हुआ नया रेलवे नियम

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर CM साय ने अंबिकापुर में किया योग, बोले- स्वस्थ जीवन के लिए अपनाएं योग

    NEET UG 2026 Re-Exam Today: कड़ी सुरक्षा के बीच आज दोबारा होगी परीक्षा, जानें एग्जाम सेंटर के जरूरी दिशानिर्देश

    Monsoon 2026: छत्तीसगढ़वासियों को जल्द मिलेगी उमस से राहत, 23 जून तक मानसून की दस्तक के आसार

    21 जून को डबल धमाका! श्रीलंका और इंग्लैंड में एक्शन में उतरेगी टीम इंडिया, जानें दोनों मैचों का समय

    CG News: कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर आज से शुरू, सचिन पायलट करेंगे शुभारंभ, कल राहुल गांधी भरेंगे जोश

    रिश्वतखोरी के आरोप से मचा हड़कंप: ट्रैक्टर छोड़ने के बदले 50 हजार मांगने का आरोप, किसान ने खाया जहर

    Chhattisgarh: खड़े ट्रक से भिड़ी तेज रफ्तार बाइक, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक को लगाई आग

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.