Author: News Lead18
जबलपुर में एक सैर पल भर में मातम बच्ची ने बताई क्रूज़ डूबते समय की रोंगटे खड़े करने वाली कहानी!
मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक सैर पल भर में मातम में बदल गई बरगी बांध में पर्यटन विभाग का क्रूज अचानक पलट गया चार लोगों की मौत 13 अब भी लापता सवाल ये क्या मौसम ही जिम्मेदार था या लापरवाही ने ली जान? क्या यात्रियों को समय पर सुरक्षा मिली? और रेस्क्यू ऑपरेशन में देरी क्यों हुई? मध्य प्रदेश के बरगी बांध से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां पर्यटन विभाग द्वारा संचालित एक क्रूज अचानक पलट गया। इस हादसे में अब तक चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 13 लोग अब…
Send an रायपुर, छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ को ‘भारत का धान का कटोरा’ कहा जाता है, जहाँ कृषि, विशेष रूप से धान की खेती, ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ रही है। विभिन्न अध्ययनों के अनुसार, राज्य में खरीफ के मौसम के दौरान लगभग 80-85% कृषि भूमि पर धान की खेती की जाती है। हालांकि, सिंचाई की सीमित सुविधाओं और वर्षा पर निर्भरता के कारण किसानों की आय अक्सर एक ही फसल चक्र तक सीमित रह जाती है, जिससे वे मौसम के उतार-चढ़ाव, बढ़ती लागत और सीमित विकल्पों के प्रति संवेदनशील हो जाते हैं। इसी पृष्ठभूमि में, वेदांता बालको द्वारा छत्तीसगढ़ के कोरबा,…
प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंचीं फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां; उठ रहीं लपटें
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के आमा सिवनी सड्डू इलाके में गुरुवार सुबह कवल मल्टीलेयर प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। इस आग की चपेट में फैक्ट्री का पूरा गोदाम आ गया। पास स्थित एक स्टेशनरी गोदाम भी आग से प्रभावित हुआ है। आग लगने से मौके पर हड़कंप और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंची। आग की भयावहता को देखते हुए भिलाई और आसपास के जिलों से भी दमकल वाहनों को बुलाया गया। कुछ निजी संयंत्रों के फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी आग बुझाने में मदद कर…
दोपहिया सवारों के लिए नया नियम: अब पीछे बैठने वालों के लिए भी हेलमेट जरूरी, परिवहन विभाग का सख्त आदेश लागू
छत्तीसगढ़ में सड़क हादसों में कमी लाने के उद्देश्य से परिवहन विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। अब दोपहिया वाहन पर सफर करने वाले चालक ही नहीं, बल्कि पीछे बैठने वाले सहयात्री के लिए भी हेलमेट पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। अपर परिवहन आयुक्त डी. रविशंकर द्वारा जारी निर्देश सभी क्षेत्रीय, अतिरिक्त क्षेत्रीय और जिला परिवहन अधिकारियों को भेज दिए गए हैं। खासतौर पर राष्ट्रीय और राज्यीय राजमार्गों पर इस नियम का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है। विभाग ने साफ किया है कि नियम तोड़ने वालों पर मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।…
छत्तीसगढ़ विस का विशेष सत्र: सीएम साय ने महिला आरक्षण बिल पर पेश किया चर्चा का प्रस्ताव,विपक्ष ने लगाया ये आरोप
लोकसभा से नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित नहीं किये जाने पर सत्तापक्ष ने आज गुरुवार को विपक्ष के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित करने के लिए छत्तीसगढ़ विधानसभा के विशेष सत्र क आयोजन किया। सदन की कार्यवाही छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व सदस्य जगेश्वर राम भगत और छत्तीसगढ़ से राज्यसभा की सदस्य रहीं मोहसिना किदवई के निधन पर श्रद्धांजलि देकर की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विशेष सत्र में विपक्ष के हंगामे के बीच महिला आरक्षण बिल पर चर्चा के लिए शासकीय संकल्प प्रस्ताव पेश किया। इस पर आंसदी ने चर्चा के लिए चार घंटे का समय तय किया। सीएम…
छत्तीसगढ़ के सुदूर बीजापुर जिले में एक नवजात शिशु को गंभीर और दुर्लभ बीमारी से बचाकर डॉक्टरों ने बड़ी सफलता हासिल की है। जिला अस्पताल की विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (SNCU) में 25 दिनों तक चले इलाज के बाद शिशु को स्वस्थ किया गया। जानकारी के अनुसार, उसूर विकासखंड के कोरसागुड़ा गांव की एक नवजात को 4 अप्रैल 2026 को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच में बच्चे को स्टैफिलोकोकल स्केल्डेड स्किन सिंड्रोम जैसी दुर्लभ त्वचा बीमारी से पीड़ित पाया गया, जिसमें त्वचा जलने जैसी स्थिति में छिलने लगती है और संक्रमण का खतरा…
मिस इंडिया छत्तीसगढ़ अनुष्का सोन ने CM से की मुलाकात, विधानसभा सत्र को बताया प्रेरणादायक
राजधानी रायपुर में विधानसभा परिसर में मिस इंडिया छत्तीसगढ़ 2026 अनुष्का सोन ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने महिलाओं के अधिकार और सशक्तिकरण को लेकर आयोजित विशेष सत्र की सराहना की। अनुष्का सोन ने कहा कि महिलाओं के सम्मान और जागरूकता के लिए इस तरह के सत्र समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं। उन्होंने बताया कि वे विधानसभा की कार्यवाही को सुनने विशेष रूप से पहुंचीं और इसे अपने लिए एक प्रेरणादायक अनुभव बताया। उनके अनुसार, नीति निर्माण की प्रक्रिया को करीब से देखना उनके लिए नई सीख साबित हुआ। मुख्यमंत्री ने इस अवसर…
नारी शक्ति वंदन को रायपुर में मिला व्यापक समर्थन, महिला प्रतिनिधिमंडल ने सीएम साय से मिलकर जताया आभार
राजधानी रायपुर में नारी शक्ति वंदन के समर्थन को लेकर महिलाओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा के नेतृत्व में महिला प्रतिनिधियों के एक दल ने विधानसभा स्थित कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात कर आभार जताया। प्रतिनिधिमंडल ने विधानसभा में आयोजित विशेष सत्र और नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में पारित शासकीय संकल्प को ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि यह पहल महिलाओं के सम्मान, अधिकार और सशक्तिकरण को नई दिशा देगी। महिला प्रतिनिधियों ने प्रदेश में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और…
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनकी पूर्व उप सचिव सौम्या चौरसिया से जुड़े आपत्तिजनक एआइ वीडियो प्रकरण में भिलाई नगर थाने में अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एआई निर्मित यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित हो रहा है। कांग्रेस ने इसे सुनियोजित साजिश करार देते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। बता दें कि इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर एक यूजर द्वारा साझा की गई रील में एआई तकनीक का उपयोग कर भूपेश बघेल और सौम्या चौरसिया को आपत्तिजनक तरीके से दर्शाया गया है। वीडियो में दोनों को डेटिंग, बाइक राइड और…
छत्तीसगढ़ में बड़ा खुलासा: आधार लिंकिंग ने पकड़ा स्कूलों में फर्जी नामांकन का खेल, 10 लाख छात्र कम हुए
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में यू डाइस सिस्टम (स्कूली शिक्षा प्रबंधन सूचना प्रणाली) में नाम और आधार एंट्री अनिवार्य होने के बाद विद्यार्थियों की संख्या लगभग 10 लाख घट गई है। वर्ष 2024 से 2026 के बीच प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पहली से 10वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के आधार लिक करने से फर्जी नामांकन उजागर हुए हैं। डिजिटल सत्यापन के बाद इनकी वास्तविक संख्या सामने आई है । वर्ष 2024 में जहां 53.69 लाख विद्यार्थियों को किताबें बांटी गई थीं, वहीं 2026 में यह संख्या घटकर 43 लाख रह गई है। इससे अब लगभग 50 लाख…
Laxman Sen
Editor
Mobile – 8818866551
Email- newslead18@gmail.com