Author: News Lead18
दिन में कार्रवाई, शाम को फिर से बिकने लगी दवा:वजन घटाने के लिए शॉर्टकट अपना रहे युवा इसलिए ‘वेट लॉस’ दवाओं का काला कारोबार
राजधानी में औषधि प्रशासन विभाग ने दिन में कार्रवाई की और देर शाम के बाद कार्रवाई का नतीजा फेल हो गया। दरअसल, विभाग ने दिन में की गई कार्रवाई के दौरान मॉन्जारो इंजेक्शन पर विशेष ध्यान देते हुए इस दवा के स्टॉक और खरीदी बिक्री की जांच की। इस दौरान कुछ मेडिकल स्टोर्स में इसके लिए कार्रवाई भी की गई। यह वही दवा है, जिसके लिए केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन ने विशेष निर्देश जारी कर कहा है कि जीएलपी-1 श्रेणी की दवाएं केवल डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन पर ही बेची जाएं। रिटेलर्स और होलसेलर्स को इनके स्टॉक और बिक्री…
विश्व कार्टूनिस्ट दिवस पर कैरिकेचर मेकिंग का आयोजन:रायपुर में राष्ट्रीय प्रतियोगिता भी आयोजित, बस्तर पर्यटन को बढ़ावा
रायपुर में 5 मई 2026 को विश्व कार्टूनिस्ट दिवस के मौके पर कार्टून वॉच पत्रिका की ओर से लाइव कैरिकेचर मेकिंग कार्यक्रम रखा गया है। यह कार्यक्रम शाम 5:55 बजे सिविल लाइंस स्थित नए सर्किट हाउस के कन्वेंशन हॉल में होगा। पत्रिका के संपादक त्रयंबक शर्मा ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी यह आयोजन संस्कृति विभाग और छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के सहयोग से किया जा रहा है। इस साल सामाजिक संस्था “कैक्टस” भी इसमें भागीदार है। इस मौके पर राष्ट्रीय स्तर की कार्टून प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इसका विषय था “युद्ध के समय विदेशी…
टूरिज्म-बोर्ड की महिला अधिकारी से फोन पर सेक्स की डिमांड:व्हाट्सऐप पर भेजी नग्न तस्वीरें, विरोध करने पर दी गालियां; केस दर्ज
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में टूरिज्म बोर्ड की महिला अधिकारी से फोन पर सेक्स की डिमांड की गई है। आरोप है कि अज्ञात शख्स ने व्हाट्सऐप पर अपनी न्यूड फोटो भी भेजी। विरोध करने पर उसने गाली-गलौज की। महिला अधिकारी ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अश्लील कॉल करने और आपत्तिजनक फोटो भेजने की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने पीड़िता के शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। टिकरापारा पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता के…
तपती गर्मी पर लगेगा ब्रेक: छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिन बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी, जानें अपने जिलों का हाल
छत्तीसगढ़ में इन दिनों भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है, लेकिन राहत की खबर सामने आई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में मौसम करवट ले सकता है। प्रदेश में तेज हवाओं, बादलों की गरज और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। मौसम वैज्ञानिक एच.पी. चंद्रा ने बताया कि विभिन्न मौसम प्रणालियों के सक्रिय होने के कारण प्रदेश में बदलाव देखने को मिलेगा। एक पश्चिमी विक्षोभ, दो चक्रवाती परिसंचरण और द्रोणिका की स्थिति के कारण वातावरण में अस्थिरता बनी हुई है। इसके…
रायपुर में ब्रेक फेल होने से ब्रिज के नीचे गिरी कार, चार युवकों की मौत, दो की हालत गंभीर
रायपुर। शादी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे कार सवार छह युवक सड़क हादसे का शिकार हो गए। चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो गंभीर रूप से घायलों का उपचार जारी है। बीरगांव पार्षद इकराम ने बताया कि रविवार शाम करीब छह-सात बजे बीरगांव से पंडरिया जाते समय ब्रेक फेल होने से कार अनियंत्रित होकर पांडातराई गडईकला नदी के निकट ब्रिज के नीचे जा गिरी। मृतकों में अरमान अली (20), मोहम्मद सैफ (19), अनस अली (21), कौनैन (19) शामिल हैं। वहीं गंभीर रूप से घायलों में जुनेद रजा (21) और आरजु खान (19) का उपचार…
सीएम विष्णु देव साय के सख्त तेवर, बोले- बाहर जाइए, सचिव से बात कर सही जानकारी लेकर आइए
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बलरामपुर प्रवास के दौरान सुशासन तिहार में अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया कि काम में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग के एक अधिकारी को फटकार लगाते हुए कहा कि वह मीटिंग से बाहर जाएं, सचिव से बात करें और सही जानकारी लेकर लौटें। उन्होंने योजनाओं की प्रगति जुटाई और अधिकारियों की जवाबदेही को सुनिश्चित करने को कहा। हम सब सेवक कार्यालय सेवा तीर्थ मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी जनता के सेवक हैं और अपने-अपने कार्यालयों को सेवा तीर्थ के रूप…
रायपुर में आबकारी विभाग के कर्मचारी को डराकर खेत में ले गए दो युवक और लूट लिए सोने के जेवर
रायपुर जिले के अभनपुर थाना क्षेत्र में देर रात लूट की घटना सामने आई है। ग्राम केंद्री स्थित बस स्टॉप के पास दो अज्ञात युवकों ने आबकारी विभाग के एक कर्मचारी को डराकर खेत में ले जाकर सोने के जेवर लूट लिए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस के मुताबिक, प्रार्थी आकाश कुमार तिवारी (उम्र 38 वर्ष) गरियाबंद आबकारी विभाग में लिपिक के पद पर पदस्थ हैं। वे 2 मई की रात ड्यूटी के बाद अपने दोस्त के घर राजिम में खाना खाकर करीब 11:30 बजे रायपुर लौट रहे थे। गांजा होने की बात कहकर…
सूर्यवंशी समाज चुनावः धीरेंद्र बघेल ने जोन क्रमांक 02 से उपाध्यक्ष पद के लिए पेश की दावेदारी
जांजगीर चांपा के सामाजिक कार्यकर्ता युवा धीरेंद्र बघेल ने जोन क्रमांक 02 से उपाध्यक्ष पद के लिए पेश की दावेदारी की और कहा कि सूर्यवंशी समाज के आगामी संगठनात्मक चुनावों को लेकर परिक्षेत्र में उत्साह का माहौल है। इसी कड़ी में जांजगीर-चांपा, कोरबा, सक्ती और रायगढ़ परिक्षेत्र के अंतर्गत होने वाले चुनावों के लिए उम्मीदवारों ने अपनी ताल ठोक दी है। ताजा जानकारी के अनुसार, समाज के सक्रिय और कर्मठ कार्यकर्ता धीरेंद्र बघेल ने जोन क्रमांक 02 से उपाध्यक्ष पद के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा कर दी है। धीरेंद्र बघेल की इस घोषणा के बाद से ही उनके…
आज़ादी के इतने वर्षों बाद भी जनता को पानी तक न दे पाना सरकार की सबसे बड़ी विफलता —आम आदमी पार्टी
रायपुर, आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष (कर्मचारी विंग) विजय कुमार झा, प्रदेश सचिव अनुषा जोसेफ़ और रायपुर लोकसभा अध्यक्ष अजीम खान द्वारा आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में आप नेताओं ने कहा कि राजधानी रायपुर में उत्पन्न भीषण पेयजल संकट ने आम नागरिकों का जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। शहर के अनेक क्षेत्रों—चंगोराभाटा, रायपुरा, मोवा, पंडरी, सक्ति नगर, दलदल सिवनी,सुंदर नगर सहित कई इलाकों में लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरसने को मजबूर हैं। राजधानी रायपुर में अनेक इलाकों में लगातार जल स्तर गिर रहा है, रायपुर के ज़ोन 1 में ठक्कर बाबा वार्ड में रोजाना पानी के…
रायपुर जेसीआई रायपुर मैक यूनाइटेड द्वारा आयोजित प्रेरणादायक ट्रेनिंग सेशन “I Am The Best” ने छात्रों को आत्मविश्वास, नेतृत्व और सकारात्मक सोच की नई दिशा दी। यह सिर्फ एक ट्रेनिंग प्रोग्राम नहीं, बल्कि छात्रों के व्यक्तित्व विकास और जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव लाने वाला यादगार अनुभव रहा। इस सेशन के पायलट फैकल्टी पीपीपी जेएफआर राजेश अग्रवाल, जो एक प्रसिद्ध इंटरनेशनल प्राइम ट्रेनर हैं, ने अपनी एनर्जेटिक शैली और रियल लाइफ उदाहरणों से सभी प्रतिभागियों को पूरे समय जोड़े रखा। कार्यक्रम की सबसे खास बात रही “करते हुए सीखना” की अवधारणा, जिसमें छात्रों ने विभिन्न एक्टिविटीज़, लघु नाटकों और चर्चाओं…
Laxman Sen
Editor
Mobile – 8818866551
Email- newslead18@gmail.com