Author: News Lead18
कोरबा में NH-130 पर दर्दनाक हादसा: प्रमोशन के बाद नई जिम्मेदारी संभालने जा रहे SECL अधिकारी की सड़क हादसे में मौत
कोरबा। एसईसीएल के वरिष्ठ अधिकारी आर के त्यागी की सड़क हादसे में मौत हो गई। वे हाल ही में पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी संभालने के लिए सिंगरौली जा रहे थे। नेशनल हाईवे 130 पर बांगो थाना क्षेत्र के चोटिया के पास हुए इस हादसे के बाद एसईसीएल अधिकारियों और कर्मचारियों में शोक की लहर फैल गई जानकारी के अनुसार, आरके त्यागी को हाल ही में डायरेक्टर टेक्निकल पद पर प्रमोट किया गया था। वे गुरुवार रात करीब 12 बजे गेवरा से इनोवा कार में सवार होकर सिंगरौली के लिए रवाना हुए थे। पार्सल वाहन से टकराई कार रास्ते में…
कांग्रेस बोली- प्रदेश में से तेजी से बढ़ रहे अपराध:सुशील आनंद ने कहा- सरकार से नहीं संभल रही है कानून व्यवस्था;रायपुर को बताया चाकूपुर
राजधानी रायपुर में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस का कहना है कि उरला इलाके में घर से बम बनाने का सामान मिला है। वहीं एक दिन पहले मेकाहारा के पास हुए गैंगवार में घंटों तक सड़क पर चाकू, तलवार और फरसा लहराए गए। गोली मारकर दो युवतियों की हत्या और पुराने विधानसभा के पास व्यापारी से एक करोड़ रुपए की लूट जैसी घटनाओं ने कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा सरकार लगातार…
बिलासपुर में अवैध शराब बिक्री सरकारी दुकानों में नहीं मिल रही शराब, 80 रुपए पाव की शराब 200 में बेची
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सरकारी दुकानों में शराब की किल्लत चल रही है। इसके चलते अवैध शराब बिक्री में बढ़ोतरी हो गई है। कोटा शराब दुकान के सामने खुलेआम अवैध बिक्री का वीडियो सामने आया है, जिसमें 80 रुपए की देसी शराब 200 रुपए में बेची जा रही है। अवैध कारोबार में आबकारी विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों की भूमिका बताई जा रही है। दरअसल, प्रदेश की डिस्टलरी से शराब की आपूर्ति बिलासपुर समेत पूरे राज्य की करीब 800 दुकानों में होती है। 1 अप्रैल से पीईटी (पॉलीइथिलीन टेरेफ्थेलेट) प्लास्टिक बोतलों में शराब की पैकेजिंग का आदेश जारी किया गया है।…
अफीम की खेती का खुलासा करने वाला सरपंच बर्खास्त:चुनावी हलफनामे में आपराधिक मामला छिपाया, 2 महीने पहले बीजेपी नेता के खिलाफ की थी शिकायत
छत्तीसगढ़ में सबसे पहले अफीम की खेती का खुलासा दुर्ग जिले में हुआ था। इसकी शिकायत समोदा गांव के सरपंच अरुण गौतम ने की थी। इस मामले में पुलिस ने बीजेपी नेता विनायक ताम्रकार को अफीम की खेती करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, अब अफीम की खेती की शिकायत करने वाले समोदा गांव के सरपंच अरुण गौतम को बर्खास्त कर दिया गया है। एसडीएम कोर्ट ने उन्हें चुनावी हलफनामे में हत्या के प्रयास का मामला छिपाने का दोषी पाया। इसके बाद कोर्ट ने उन्हें सरपंच पद से हटाने का…
बिलासपुर में बिजली गुल…पीने के लिए नहीं मिला पानी:गुस्साए लोगों ने चक्काजाम कर किया हंगामा, कई इलाकों में छाया अंधेरा
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 91 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली आंधी के 24 घंटे बाद भी बिजली सप्लाई बहाल नहीं हो सकी। इसके चलते बुधवार को लोगों को पीने के पानी के लिए परेशान होना पड़ा। बिजली बंद रहने से कई मोहल्लों और कॉलोनियों में पानी सप्लाई पूरी तरह ठप रही। शाम तक भी बिजली चालू नहीं होने पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। सरकंडा क्षेत्र के चिंगरापारा में नाराज लोगों ने चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया, जिससे यातायात प्रभावित रहा। मंगलवार देर शाम अचानक मौसम बदलने के बाद शहर समेत आसपास के इलाकों में 91 किलोमीटर…
पद्मश्री से सम्मानित फूलबासन बाई के अपहरण की कोशिश, मुंह बांधकर कार में ले गई महिला, हिरासत में तीन आरोपी
छत्तीसगढ़ के राजनांदांव में सनसनीखेज मामला सामने आया है। पद्मश्री से सम्मानित फूलबासन बाई यादव का अपहरण करने की कोशिश की गई। हालांकि पुलिस की सजगता के कारण आरोपियों को सफलता नहीं मिली। पुलिस ने दो महिला समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है और मामले की जांच जारी है। सुकुल दैहान पुलिस चौकी में आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। सुबह 10 बजे की घटना घटना मंगलवार सुबह करबी 10 बजे की है। बेमेतरा जिले की रहने वाली खुशबू साहू, एक महिला और उसके दो साथियों के साथ फूलबासन बाई यादव के घर में घर में कुछ चर्चा…
रोटरी क्लब ऑफ रायपुर ग्रेटर द्वारा वोकेशनल अवार्ड सेरेमनी का आयोजन; उत्कृष्ट विभूतियाँ सम्मानित
रायपुर. समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण में जुटे रोटरी क्लब ऑफ रायपुर ग्रेटर द्वारा एक भव्य वोकेशनल अवार्ड सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस गरिमामयी कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में अपना विशिष्ट योगदान देने वाले पांच प्रतिष्ठित नागरिकों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि एवं गणमान्य उपस्थिति कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के प्रथम पुलिस महानिरीक्षक (IGP) डॉ. संजीव शुक्ला (IPS) उपस्थित रहे। वहीं, रोटरी डिस्ट्रिक्ट के DGN भानु प्रताप सिंह ने विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इनका हुआ सम्मान अपने-अपने क्षेत्रों में राज्य और देश का…
राजनांदगांव छत्तीसगढ़ की जीवनदायिनी मानी जाने वाली शिवनाथ नदी को प्रदूषण मुक्त रखने की मुहिम रंग लाने लगी है. राजनांदगांव जिले में औद्योगिक कचरे के कारण नदी के अस्तित्व और जन-स्वास्थ्य पर मंडराते संकट के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा आखिरकार प्रशासन और उद्योग प्रबंधन पर भारी पड़ा. जिला पंचायत सदस्य विभा साहू के नेतृत्व में हुए पुरजोर विरोध के बाद क्षेत्र की एक प्रमुख औद्योगिक इकाई को अपने कदम पीछे खींचने पड़े हैं. पूरा मामला जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 5 अर्जुनी के अंतर्गत आने वाले ग्राम झींका का है, जहाँ स्थित धनलक्ष्मी पेपर मिल और एक पेट फूड कंपनी…
ब्रेकिंग न्यूज: रायपुर में बम बनाने का सामान मिलने से सनसनी, पुलिस और बम स्क्वॉड ने घेरा इलाका
रायपुर। राजधानी रायपुर के रावाभाठा इलाके में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब वार्ड क्रमांक 13 स्थित एक मकान से देसी बम बनाने में इस्तेमाल होने वाली संदिग्ध सामग्री मिलने की सूचना सामने आई। सूचना मिलते ही रायपुर नार्थ थाना पुलिस, बम स्क्वॉड और सुरक्षा एजेंसियों की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने एहतियात के तौर पर मकान सहित आसपास के पूरे क्षेत्र को सील कर दिया और लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग तरह-तरह…
रायपुर में आईपीएल का डबल रोमांच: 10 और 13 मई को मैच, मुख्य सचिव ने तैयारियों की कमान संभाली, दिए ये निर्देश
नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले आईपीएल मुकाबलों को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 10 और 13 मई को खेले जाने वाले मैचों के लिए सुरक्षा, ट्रैफिक और दर्शकों की सुविधाओं को लेकर उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य सचिव विकासशील ने अधिकारियों को आयोजन से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ कहा कि हजारों दर्शकों की सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था प्रशासन की सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी। इन टीमों के बीच होंगे मुकाबले 10 मई: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs मुंबई…
Laxman Sen
Editor
Mobile – 8818866551
Email- newslead18@gmail.com