Author: News Lead18

छत्तीसगढ़   प्रदेश में इस साल तीन नहीं, बल्कि दो संस्थानों को ही छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (सीजीआईटी) में अपग्रेड किया जाएगा। तकनीकी शिक्षा विभाग ने जीईसी रायपुर और जीईसी बिलासपुर को सीजीआईटी बनाने की तैयारी पूरी कर ली है, जबकि दुर्ग पॉलिटेक्निक को फिलहाल इस योजना से बाहर रखा गया है। इसकी जगह अगले साल छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय के यूटीडी को सीजीआईटी में अपग्रेड करने की तैयारी की जा रही है। आईआईटी की तर्ज पर भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में प्रदेश के हर लोकसभा क्षेत्र में सीजीआईटी खोलने का वादा किया था। छत्तीसगढ़ में कुल…

Read More

कोरबा जिले के करतला ब्लॉक में घिनारा गांव के किसान कन्हैया राठिया ने अपनी पथरीली और बंजर जमीन को सोना उगलने वाली जमीन बना दिया है। कन्हैया ने खेती का ऐसा मल्टी लेयर मॉडल अपनाया है, जिससे उनकी सालाना आमदनी 15 हजार रुपए से बढ़कर अब 2 लाख रुपये के पार पहुंच गई है। कन्हैया के पास महज 2 एकड़ जमीन है। कुछ साल पहले तक यहां सिंचाई की सुविधा नहीं थी। मिट्टी की गुणवत्ता भी बहुत खराब थी। कन्हैया बताते हैं कि पहले वे केवल बारिश के भरोसे रहते थे। उस समय थोड़ी-बहुत उड़द की फसल ले पाते…

Read More

रायपुर में IPL क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को पीडब्ल्यूडी ब्रिज के नीचे से पकड़ा गया। उसके कब्जे से सट्टेबाजी में इस्तेमाल किया जा रहा मोबाइल जब्त किया गया है। पुलिस के मिताबिक, आरोपी का नाम स्वास्तिक अग्रवाल बताया जा रहा है। आरोपी से पुलिस अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। पूरे मामले का खुलासा तेलीबांधा पुलिस के अधिकारी जल्द करेंगे। तेलीबांधा पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि, उसने गूगल के माध्यम से readybook.green वेबसाइट…

Read More

दुर्ग  आईपीएल मैच के दौरान स्टेडियम के बाहर ChatGPT से नकली टिकट बनाकर बेच रहे दुर्ग के 4 आरोपियों को यूपी में गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई लखनऊ जिले की साइबर सेल और सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने की है। आरोपियों के पास से बड़ी संख्या में फर्जी IPL टिकट, लैपटॉप, मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड और प्रिंटिंग सामग्री बरामद हुई है। गिरफ्तार आरोपियों में दुर्ग निवासी श्रीकांत बोरकर, नूतन कुमार साहू, राजेंद्र चौधरी और विश्वजीत साहू शामिल है। लखनऊ पुलिस के अनुसार, लखनऊ सुपर जॉइंट और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में 7 मई को…

Read More

छत्तीसगढ़ में 12वीं बोर्ड के हिंदी पेपर लीक मामले में पुलिस ने मास्टरमाइंड NSUI नेता वेणु उर्फ वेणु जंघेल को बिलासपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 3 हजार रुपए लेकर छात्रों को प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने और डिजिटल सबूत मिटाने का आरोप है। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। कार्रवाई रायपुर क्राइम ब्रांच और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने की। आरोपी बेमेतरा जिले के ग्राम बरसरा का रहने वाला है और फिलहाल रायपुर के गोकुल नगर इलाके में रह रहा था। अब पढ़िए क्या है पूरा मामला 12वीं…

Read More

महोदय जी, दिनांक 7/5/2026 दिन गुरुवार दिवंगत पंचायत शिक्षक के पीड़ित परिजन अनुकंपा संघ की प्रदेश अध्यक्ष माधुरी मृगे, कार्यकारिणी सदस्य कुमुदिनी साहू बीजेपी सरकार के प्रदेश प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास जी सीएम हाउस में माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी से भेंट मुलाकात करते हुए जल्द अनुकंपा नियुक्ति के आदेश की चर्चा किए माननीय मुख्यमंत्री जी ने पीड़ित परिवार की व्यथा को सुनते हुए जल्द अधिकारियों को निर्देश दिए सीएम हाउस में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव जी से भी अनुकंपा विषय पर चर्चा की गई उन्होंने भी जल्द आदेश का आश्वासन दिए हैं कि जल्द समाधान होगा

Read More

देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) महिला विंग के प्रदेष अध्यक्ष श्रीमती मधु अरोरा, महिला प्रदेष महामंत्री श्रीमती पिंकी अग्रवाल एवं महिला प्रदेष कोषाध्यक्ष श्रीमती प्रेरणा भट्ट प्रदेष उपाध्यक्ष पल्लवी मनोदेव गौडा ने बताया कि 9 मई को CAIT टीम द्वारा ”Mothers Day Special” कार्यक्रम का आयोजन बड़े उत्साह एवं उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ कार्यरत महिलाओं के व्यवसाय को प्रोत्साहित करना रहा। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) महिला विंग के प्रदेष अध्यक्ष श्रीमती मधु अरोरा ने बताया कि कार्यक्रम में प्रसिद्ध ब्यूटीशियन काजल…

Read More

रायपुर। मदर्स डे के पावन अवसर पर अर्क वियत फाउंडेशन एवं ओजस वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा विमतारा हॉल में “अधीरा प्राउड सिंगल मदर सम्मान” कार्यक्रम का भव्य एवं गरिमामयी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य मातृत्व शक्ति को सम्मानित करना, समाज में महिलाओं के योगदान को रेखांकित करना तथा उन सिंगल मदर्स के संघर्ष और सफलता को मंच प्रदान करना था, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी आत्मविश्वास, मेहनत और समर्पण के बल पर अपने जीवन में विशेष उपलब्धियाँ हासिल की हैं। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से आई 31 सिंगल मदर्स का विशेष सम्मान किया गया। इन महिलाओं ने…

Read More

रायपुर | दिनांक:09/04/2026 सालेम इंग्लिश स्कूल, रायपुर के प्रबंधन द्वारा यह स्पष्ट किया जाता है कि विद्यालय में पिछले कई महीनों से कुछ शिक्षकीय एवं गैर-शिक्षकीय कर्मचारियों द्वारा लगातार ऐसी गतिविधियाँ की जा रही थीं, जिनसे विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, अनुशासन, बच्चों की पढ़ाई एवं संस्था की प्रतिष्ठा गंभीर रूप से प्रभावित हो रही थी। यह रिकॉर्ड में है कि दिनांक 29.09.2025 को रजिस्ट्रार, फर्म्स एवं सोसायटी द्वारा पारित आदेश को सक्षम प्राधिकारी के समक्ष चुनौती दी गई थी। तत्पश्चात शासन के आदेश दिनांक 01.12.2025 के अनुसार जिला कलेक्टर, रायपुर को प्रशासक नियुक्त किया गया। प्रशासक द्वारा दिनांक 27.03.2026 को शांतिपूर्ण,…

Read More

रायपुर में लोगों की शिकायतों और सरकारी योजनाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए ‘सुशासन तिहार 2026’ के तहत जनसमस्या निवारण शिविर लगाए जाएंगे। नगर निगम के सभी 10 जोनों में अलग-अलग तारीखों पर शिविर आयोजित होंगे। पहला शिविर 11 मई को जोन-3 क्षेत्र में शंकरनगर स्थित सिंधु भवन, बीटीआई मैदान के सामने लगाया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री अरुण साव के निर्देश पर नगरीय प्रशासन विभाग और जिला प्रशासन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। निगम प्रशासन के मुताबिक शिविरों में नगर निगम के साथ कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे, ताकि लोगों…

Read More