Close Menu
    What's Hot

    छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र: 5 दिन, 1033 सवाल; इन मुद्दों पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी

    ‘वंडर बॉय’ के डेब्यू पर सस्पेंस गहराया! कोच के बयान ने वैभव सूर्यवंशी के पहले मैच पर लगाया सस्पेंस का तड़का

    वेनेजुएला में विनाशकारी भूकंप: 235 की मौत, 39,000 से अधिक लापता, मलबे में जिंदगी की तलाश जारी

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » 12वीं हिंदी पेपर-लीक का मास्टरमाइंड NSUI नेता गिरफ्तार:3 हजार में बेचे थे प्रश्नपत्र, डिजिटल सबूत मिटा रहा था, बिलासपुर से पकड़ाया
    छत्तीसगढ़

    12वीं हिंदी पेपर-लीक का मास्टरमाइंड NSUI नेता गिरफ्तार:3 हजार में बेचे थे प्रश्नपत्र, डिजिटल सबूत मिटा रहा था, बिलासपुर से पकड़ाया

    News Lead18By News Lead18May 11, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

     

    छत्तीसगढ़ में 12वीं बोर्ड के हिंदी पेपर लीक मामले में पुलिस ने मास्टरमाइंड NSUI नेता वेणु उर्फ वेणु जंघेल को बिलासपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 3 हजार रुपए लेकर छात्रों को प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने और डिजिटल सबूत मिटाने का आरोप है।

    पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। कार्रवाई रायपुर क्राइम ब्रांच और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने की।

    आरोपी बेमेतरा जिले के ग्राम बरसरा का रहने वाला है और फिलहाल रायपुर के गोकुल नगर इलाके में रह रहा था।

    अब पढ़िए क्या है पूरा मामला

    12वीं बोर्ड का हिंदी पेपर 13 मार्च की रात टेलीग्राम पर लीक हुआ, जिसके बाद 14 मार्च को परीक्षा हुई। पेपर लीक की जानकारी परीक्षा के बाद मिली, जिसके कारण इसे रद्द कर 10 अप्रैल को दोबारा आयोजित की गई।

    पुलिस के मुताबिक, माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं हिंदी परीक्षा का प्रश्नपत्र सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कोतवाली थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच के लिए पुलिस उपायुक्त मध्य जोन के निर्देश पर विशेष जांच टीम गठित की गई।

    जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि पेपर लीक से जुड़े लोग मोबाइल चैट, सोशल मीडिया रिकॉर्ड और अन्य डिजिटल सबूत मिटाने की कोशिश कर रहे हैं। इसके बाद साइबर एक्सपर्ट्स की मदद से डिलीटेड डेटा रिकवर किया गया।

    पुलिस ने 50 से ज्यादा छात्रों और अन्य संदिग्धों से पूछताछ की, जिसके बाद मुख्य आरोपी तक पहुंचने में सफलता मिली।

    Related posts:

    1. पुलिसकर्मी पर एक लाख रुपए वसूली का आरोप: आबकारी एक्ट में फंसाने की धमकी देकर ली रिश्वत, वीडियो आया सामने
    2. दिवाली पर चैतन्य बघेल से मुलाकात पर रोक, भूपेश बघेल को नहीं मिली प्रशासन से अनुमति
    3. छत्तीसगढ़ को मिली बड़ी सौगात! दिल्ली के लिए दो नई उड़ानें आज से शुरू
    4. Chhattisgarh Rajyotsava 2025: छत्तीसगढ़ के हर जिले में होगा भव्य राज्योत्सव कार्यक्रम, मुख्य अतिथियों की सूची जारी
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleदिवंगत शिक्षा कर्मी के परिजन ने नियुक्ति की मांग को लेकर माननीय मुख्यमंत्री से भेंट
    Next Article ChatGPT से IPL की नकली टिकट बनाकर बेची:दुर्ग के 4 युवक लखनऊ स्टेडियम के बाहर पकड़ाए, ठगी के पैसे ऑनलाइन लेने पर फंसे

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र: 5 दिन, 1033 सवाल; इन मुद्दों पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी

    छत्तीसगढ़

    दर्दनाक हादसा: मासूम की मौत के बाद ट्रक चालक ने दो बार तोड़ा पुलिस बैरिकेड, मची अफरा-तफरी

    छत्तीसगढ़

    LPG Cylinder New Rules : कमर्शियल LPG सप्लाई पर सरकार ने हटाया बैन, थोक खरीद 50% तक हुई बहाल

    Latest Posts

    छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र: 5 दिन, 1033 सवाल; इन मुद्दों पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी

    ‘वंडर बॉय’ के डेब्यू पर सस्पेंस गहराया! कोच के बयान ने वैभव सूर्यवंशी के पहले मैच पर लगाया सस्पेंस का तड़का

    वेनेजुएला में विनाशकारी भूकंप: 235 की मौत, 39,000 से अधिक लापता, मलबे में जिंदगी की तलाश जारी

    दर्दनाक हादसा: मासूम की मौत के बाद ट्रक चालक ने दो बार तोड़ा पुलिस बैरिकेड, मची अफरा-तफरी

    LPG Cylinder New Rules : कमर्शियल LPG सप्लाई पर सरकार ने हटाया बैन, थोक खरीद 50% तक हुई बहाल

    CG Naxal News: नारायणपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता, INSAS-SLR समेत हथियारों का जखीरा और 24 लाख रुपये जब्त

    अब हर बस पर रहेगी नजर, छत्तीसगढ़ में ट्रैकिंग डिवाइस नहीं लगाने पर होगी सख्त कार्रवाई

    UCC in CG: छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी तेज, अध्ययन और प्रारूप के लिए बनी समिति

    छात्रों के लिए अलर्ट! छत्तीसगढ़ की प्राइवेट यूनिवर्सिटी में एडमिशन से पहले जरूर जांच लें ये 5 बातें

    Ketan Agarwal Murder Case: सिया की मां का बड़ा दावा- बेटी किले पर जाने को तैयार नहीं थी, केतन की मां ने मनाया था

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.