Close Menu
    What's Hot

    छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र: 5 दिन, 1033 सवाल; इन मुद्दों पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी

    ‘वंडर बॉय’ के डेब्यू पर सस्पेंस गहराया! कोच के बयान ने वैभव सूर्यवंशी के पहले मैच पर लगाया सस्पेंस का तड़का

    वेनेजुएला में विनाशकारी भूकंप: 235 की मौत, 39,000 से अधिक लापता, मलबे में जिंदगी की तलाश जारी

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » मदर्स डे पर ‘अधीरा प्राउड सिंगल मदर सम्मान” कार्यक्रम का भव्य आयोजन 31 सिंगल मदर्स सहित
    छत्तीसगढ़

    मदर्स डे पर ‘अधीरा प्राउड सिंगल मदर सम्मान” कार्यक्रम का भव्य आयोजन 31 सिंगल मदर्स सहित

    News Lead18By News Lead18May 10, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

     

    रायपुर। मदर्स डे के पावन अवसर पर अर्क वियत फाउंडेशन एवं ओजस वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा विमतारा हॉल में “अधीरा प्राउड सिंगल मदर सम्मान” कार्यक्रम का भव्य एवं गरिमामयी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य मातृत्व शक्ति को सम्मानित करना, समाज में महिलाओं के योगदान को रेखांकित करना तथा उन सिंगल मदर्स के संघर्ष और सफलता को मंच प्रदान करना था, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी आत्मविश्वास, मेहनत और समर्पण के बल पर अपने जीवन में विशेष उपलब्धियाँ हासिल की हैं।
    कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से आई 31 सिंगल मदर्स का विशेष सम्मान किया गया। इन महिलाओं ने अपने संघर्ष, साहस और आत्मबल से यह सिद्ध किया कि परिस्थितियाँ चाहे कितनी भी कठिन क्यों न हों, दृढ़ इच्छाशक्ति और निरंतर प्रयास से सफलता प्राप्त की जा सकती है। सम्मान समारोह के दौरान उपस्थित सभी माताओं को भी सम्मानित कर उनके त्याग, प्रेम और समाज निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई।

    कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर वर्णिका शर्मा,अध्यक्ष बाल संरक्षण आयोग उपस्थित रहीं। उन्होंने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि माँ केवल परिवार की आधारशिला नहीं होती, बल्कि पूरे समाज की प्रेरणा और शक्ति का केंद्र होती हैं। विशेष रूप से सिंगल मदर्स अपने साहस, आत्मविश्वास और संघर्ष से समाज के लिए एक मिसाल प्रस्तुत करती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं के सम्मान को बढ़ावा देने के साथ-साथ समाज को सकारात्मक संदेश देने का कार्य करते हैं।
    विशिष्ट अतिथि डॉ संध्या गुप्ता प्राचार्य गुरुकुल महिला महाविद्यालय ने अपने उद्बोधन में कहा कि मातृत्व त्याग, प्रेम और समर्पण का सबसे सुंदर स्वरूप है। एक माँ अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए हर कठिनाई का सामना करती है और अपने सपनों से पहले अपने परिवार के सपनों को महत्व देती है। उन्होंने कहा कि सिंगल मदर्स का संघर्ष समाज के लिए प्रेरणादायक है तथा हमें महिलाओं के सम्मान और आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए।
    विशिष्ट अतिथि गीता वर्मा ने कहा कि हर माँ अपने परिवार की सबसे बड़ी शक्ति होती है। माँ का प्रेम, धैर्य और त्याग परिवार को एकजुट बनाए रखता है। उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि मदर्स डे पर इस प्रकार का सम्मान समारोह मातृत्व के प्रति समाज की संवेदनशीलता और सम्मान को प्रदर्शित करता है।
    इस कार्यक्रम के सफल आयोजन का संचालन अर्क वियत फाउंडेशन की फाउंडर डॉ रात्रि लहरी एवं ओजस वेलफेयर फाउंडेशन की फाउंडर हरदीप कौर ओलक की विशेष भूमिका रही। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना तथा महिलाओं और मातृत्व शक्ति को उचित सम्मान दिलाना है। भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक और प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।
    कार्यक्रम में सहयोगी के रूप में डॉ पुरुषोत्तम चंद्राकर प्रथम श्रेणी नायक मजिस्ट्रेट, गीता वर्मा रुद्रांश ज्वेलर्सएवं भुनेश्वर साहू MVL फिल्म प्रोडक्शन का विशेष योगदान रहा। इसके साथ ही गुरुकुल महिला महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
    कार्यक्रम में डॉ कविता कुंबज राहुल कुंबज पीयूष जैन सहित अनेक गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
    कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावशाली संचालन राशि ओलक द्वारा किया गया। पूरे आयोजन के दौरान मातृत्व, सम्मान और प्रेरणा का भाव वातावरण में स्पष्ट रूप से महसूस किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों ने आयोजकों के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी पहल बताया।

    Related posts:

    1. पुलिसकर्मी पर एक लाख रुपए वसूली का आरोप: आबकारी एक्ट में फंसाने की धमकी देकर ली रिश्वत, वीडियो आया सामने
    2. दिवाली पर चैतन्य बघेल से मुलाकात पर रोक, भूपेश बघेल को नहीं मिली प्रशासन से अनुमति
    3. छत्तीसगढ़ को मिली बड़ी सौगात! दिल्ली के लिए दो नई उड़ानें आज से शुरू
    4. Chhattisgarh Rajyotsava 2025: छत्तीसगढ़ के हर जिले में होगा भव्य राज्योत्सव कार्यक्रम, मुख्य अतिथियों की सूची जारी
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleस्कूल में पढ़ाई चाहिए, अराजकता नहीं — बच्चों के हित में प्रबंधन का कठोर रुख
    Next Article CAIT टीम द्वारा मदर्स डे स्पेशल कार्यक्रम का आयोजन – मधु अरोरा

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र: 5 दिन, 1033 सवाल; इन मुद्दों पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी

    छत्तीसगढ़

    दर्दनाक हादसा: मासूम की मौत के बाद ट्रक चालक ने दो बार तोड़ा पुलिस बैरिकेड, मची अफरा-तफरी

    छत्तीसगढ़

    LPG Cylinder New Rules : कमर्शियल LPG सप्लाई पर सरकार ने हटाया बैन, थोक खरीद 50% तक हुई बहाल

    Latest Posts

    छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र: 5 दिन, 1033 सवाल; इन मुद्दों पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी

    ‘वंडर बॉय’ के डेब्यू पर सस्पेंस गहराया! कोच के बयान ने वैभव सूर्यवंशी के पहले मैच पर लगाया सस्पेंस का तड़का

    वेनेजुएला में विनाशकारी भूकंप: 235 की मौत, 39,000 से अधिक लापता, मलबे में जिंदगी की तलाश जारी

    दर्दनाक हादसा: मासूम की मौत के बाद ट्रक चालक ने दो बार तोड़ा पुलिस बैरिकेड, मची अफरा-तफरी

    LPG Cylinder New Rules : कमर्शियल LPG सप्लाई पर सरकार ने हटाया बैन, थोक खरीद 50% तक हुई बहाल

    CG Naxal News: नारायणपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता, INSAS-SLR समेत हथियारों का जखीरा और 24 लाख रुपये जब्त

    अब हर बस पर रहेगी नजर, छत्तीसगढ़ में ट्रैकिंग डिवाइस नहीं लगाने पर होगी सख्त कार्रवाई

    UCC in CG: छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी तेज, अध्ययन और प्रारूप के लिए बनी समिति

    छात्रों के लिए अलर्ट! छत्तीसगढ़ की प्राइवेट यूनिवर्सिटी में एडमिशन से पहले जरूर जांच लें ये 5 बातें

    Ketan Agarwal Murder Case: सिया की मां का बड़ा दावा- बेटी किले पर जाने को तैयार नहीं थी, केतन की मां ने मनाया था

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.