Close Menu
    What's Hot

    CG Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसलों पर लगी मुहर

    CG Crime News: रेत में दबी युवती का शव बरामद, हत्या या हादसा? हर पहलू की जांच कर रही पुलिस

    CG में बड़ा हादसा: बांध में पलटी 9 लोगों से भरी नाव, 3 ग्रामीण लापता, तलाश जारी

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » रायपुर में शुरू होगा ‘सुशासन तिहार’:11 मई से सभी 10 जोन में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर, एक महीने के अंदर समसमयाएं करेंगे दूर
    छत्तीसगढ़

    रायपुर में शुरू होगा ‘सुशासन तिहार’:11 मई से सभी 10 जोन में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर, एक महीने के अंदर समसमयाएं करेंगे दूर

    News Lead18By News Lead18May 9, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

     

    रायपुर में लोगों की शिकायतों और सरकारी योजनाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए ‘सुशासन तिहार 2026’ के तहत जनसमस्या निवारण शिविर लगाए जाएंगे। नगर निगम के सभी 10 जोनों में अलग-अलग तारीखों पर शिविर आयोजित होंगे। पहला शिविर 11 मई को जोन-3 क्षेत्र में शंकरनगर स्थित सिंधु भवन, बीटीआई मैदान के सामने लगाया जाएगा।

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री अरुण साव के निर्देश पर नगरीय प्रशासन विभाग और जिला प्रशासन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। निगम प्रशासन के मुताबिक शिविरों में नगर निगम के साथ कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे, ताकि लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान किया जा सके।

    शिविर में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आवेदन लिए जाएंगे। निगम प्रशासन का दावा है कि शिविर में मिलने वाले आवेदनों का अधिकतम एक महीने के भीतर निराकरण किया जाएगा। साथ ही हर आवेदक को उसकी शिकायत के समाधान की जानकारी भी दी जाएगी।

    इन शिविरों में नगर निगम के अलावा राजस्व, बिजली, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, खाद्य, समाज कल्याण, कृषि, पशुधन विकास, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, श्रम विभाग समेत कई विभाग शामिल होंगे। सरकारी योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को मौके पर लाभ वितरण भी किया जाएगा।

    ऐसे चलेगा शिविरों का शेड्यूल

    11 मई: जोन-3, सिंधु भवन शंकरनगर

    14 मई: जोन-4, इंडोर स्टेडियम बूढ़ापारा

    18 मई: जोन-5, महाराष्ट्रीयन तेली समाज भवन अश्वनी नगर

    19 मई: जोन-1, मारुति मंगलम भवन गुढ़ियारी

    20 मई: जोन-6, संजय यादव स्कूल संजय नगर

    22 मई: जोन-2, शहीद स्मारक भवन जीई रोड

    25 मई: जोन-8, अग्रसेन भवन टाटीबंध

    28 मई: जोन-7, पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम

    29 मई: जोन-9, पॉम बेलाजियो के सामने गारमेंट फैक्ट्री परिसर

    5 जून: जोन-10, देवपुरी धर्मशाला कमल विहार गेट के पास

    निगम प्रशासन ने सभी जोन कमिश्नरों को शिविरों का नोडल अधिकारी बनाया है। शिविर स्थलों पर पेयजल, छाया, कुर्सी-टेबल और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार कर ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने कहा गया है।

    Related posts:

    1. हैंडपंप टेक्नीशियन परीक्षा में बवाल: कुछ को एंट्री, कुछ को बाहर… अभ्यर्थियों ने लगाया भेदभाव का आरोप
    2. CG Weather Update: अगले तीन दिनों में बढ़ेगी ठंड, उत्तरी छत्तीसगढ़ में शीतलहर का अलर्ट
    3. मासूम छात्र की पिटाई का मामला: प्रधान पाठक निलंबित, जांच हुई तेज
    4. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में ठंड का असर, दो दिन में 3 डिग्री गिरेगा तापमान, मौसम विभाग का अलर्ट
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleप्लास्टिक बोतलों में शराब बेचने के फैसले से थमी सप्लाई:आयुक्त बोले- नियमित मॉनिटरिंग कर रहे, लापरवाही करने वाले डिस्टलर्स का लाइसेंस करेंगे निरस्त
    Next Article स्कूल में पढ़ाई चाहिए, अराजकता नहीं — बच्चों के हित में प्रबंधन का कठोर रुख

    Related Posts

    Raipur

    CG Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसलों पर लगी मुहर

    छत्तीसगढ़

    CG में बड़ा हादसा: बांध में पलटी 9 लोगों से भरी नाव, 3 ग्रामीण लापता, तलाश जारी

    छत्तीसगढ़

    रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर: 16 से 20 जुलाई तक कई ट्रेनों का रूट बदला, सफर से पहले देखें लिस्ट

    Latest Posts

    CG Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसलों पर लगी मुहर

    CG Crime News: रेत में दबी युवती का शव बरामद, हत्या या हादसा? हर पहलू की जांच कर रही पुलिस

    CG में बड़ा हादसा: बांध में पलटी 9 लोगों से भरी नाव, 3 ग्रामीण लापता, तलाश जारी

    रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर: 16 से 20 जुलाई तक कई ट्रेनों का रूट बदला, सफर से पहले देखें लिस्ट

    छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फैसला: 12 तहसीलदार बने डिप्टी कलेक्टर, नई पदस्थापना सूची जारी

    Indian Railway News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब सप्ताह में दो दिन चलेगी अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस

    Olympic Day 2026: ओलंपिक दिवस पर छत्तीसगढ़ से गूंजेगा हरित भारत का संदेश, खेलों के साथ पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

    NEET UG Result: छत्तीसगढ़ में 46 हजार छात्रों ने दी RENEET परीक्षा, जुलाई अंत तक जारी हो सकता है रिजल्ट

    CG में बड़ा हादसा: आबकारी विभाग की गाड़ी से टक्कर के बाद मची चीख-पुकार, एक की मौत, कई घायल

    हाईकोर्ट डाटा एंट्री ऑपरेटर परीक्षा इस दिन, रायपुर के 35 केंद्रों पर 9856 अभ्यर्थी होंगे शामिल

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.