Author: News Lead18
प्लास्टिक बोतलों में शराब बेचने के फैसले से थमी सप्लाई:आयुक्त बोले- नियमित मॉनिटरिंग कर रहे, लापरवाही करने वाले डिस्टलर्स का लाइसेंस करेंगे निरस्त
छत्तीसगढ़ में प्लास्टिक बोतलों में शराब बिक्री लागू करने के फैसले ने आबकारी विभाग की सप्लाई व्यवस्था बिगाड़ दी है। आधी-अधूरी तैयारी के बीच लागू की गई नई व्यवस्था के कारण प्रदेशभर की शराब दुकानों में देसी और किफायती अंग्रेजी शराब की भारी कमी हो गई है। हालत यह है कि, कई दुकानों में ब्रांड स्टॉक की कमी है। डिस्टिलर्स-बॉटल सप्लाई लॉबी शराब सप्लाई में रुकावट पैदा कर रही है। कैबिनेट में निर्णय होने के बावजूद लॉबी की मनमानी को छुपाने के लिए आबकारी अफसर प्लास्टिक बोतलों में शराब सप्लाई के तिथियों को लगातार बढ़ा रहे हैं। पूरे मामले…
मुंबई में मर्डर करने वाला आरोपी रायपुर रेलवे-स्टेशन से गिरफ्तार:किडनैपिंग कर अपने ही दोस्त के कई टुकड़े किए, हावड़ा मेल से भाग रहा था
मुंबई में अपहरण और हत्या की वारदात को अंजाम देकर फरार हुए आरोपी को रायपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी अपने साथी की हत्या कर शव के कई टुकड़े कर अलग-अलग स्थानों पर फेंकने के बाद ट्रेन से पश्चिम बंगाल भागने की कोशिश कर रहा था। महाराष्ट्र के मुंबई स्थित शिवाजी नगर थाना में दर्ज FIR में आरोपी आवेश मुस्तफा कर्णी अपने साथी औरंगजेब समीरुद्दीन के अपहरण और हत्या के मामले में फरार था। मुंबई पुलिस की सूचना पर रायपुर GRP की पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने में सफल रही। रायपुर रेल्वे पुलिस ने बताया कि,…
रायपुर में अधिवक्ता पर चाकू से जानलेवा हमला, हालत गंभीर; मेकाहारा अस्पताल में इलाज जारी
राजधानी रायपुर में चाकूबाजी की घटना सामने आई है। शहर के राजातालाब इलाके के नूरानी चौक के पास अधिवक्ता रमीज खान पर अज्ञात युवक ने चाकू से हमला कर दिया। इससे उनकी हालत गंभीर हो गई है। अस्पताल में इलाज जारी है। मिली जानकारी के अनुसार, हमलावर नशे की हालत में था। रमीज खान पर चाकू से लगातार कई वार किए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अधिवक्ता को तुरंत इलाज के लिए मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।इधर सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास…
छत्तीसगढ़ की 35 युवतियां झारखंड में फंसी!: नौकरी का झांसा देकर बुलाया गया, सूचना मिलने पर हरकत में आया प्रशासन
छत्तीसगढ़ नौकरी दिलाने के नाम पर छत्तीसगढ़ की युवतियों को झारखंड ले जाकर रोके जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कांकेर और अन्य जिलों की करीब 35 युवतियों के गढ़वा जिले में फंसे होने की सूचना मिलने के बाद प्रशासन और पुलिस सक्रिय हो गई है। बताया जा रहा है कि युवतियों को रोजगार का लालच देकर झारखंड बुलाया गया था। वहां पहुंचने के बाद उनसे जबरन काम कराया जा रहा है। मामले की जानकारी तब सामने आई जब एक युवती ने अपने गांव के परिचित युवक को मोबाइल पर संदेश भेजकर मदद मांगी। युवती ने मैसेज में…
छत्तीसगढ़ इंडियन सोसाइटी ऑफ गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी (ISG) छत्तीसगढ़ चैप्टर, एसोसिएशन ऑफ फिजीशियन्स ऑफ इंडिया (API) के साथ मिलकर 10 मई 2026 को रायपुर में “प्रिवेंटिव हेपेटोलॉजी” पर एक महत्वपूर्ण सम्मेलन आयोजित कर रहा है। इसका उद्देश्य राज्य के डॉक्टरों को लिवर सिरोसिस को रोकने के आसान और प्रभावी तरीकों की जानकारी देना है। इस सम्मेलन में देश के जाने-माने विशेषज्ञ शामिल होंगे, जो बीमारी की समय पर पहचान, सही जीवनशैली और बेहतर इलाज के तरीकों पर मार्गदर्शन देंगे। इसमें डॉक्टरों को जांच, जोखिम को पहचानने और सामाजिक स्तर पर जागरूकता बढ़ाने के बारे में जानकारी मिलेगी। इस मौके पर…
रायपुर अशक्त , दिव्यांगों और बुजुर्गों को रेल्वे स्टेशन में आवागमन के लिए स्वतंत्रता और गतिशीलता प्रदान करने के लिए रोटरी क्लब ऑफ रायपुर के द्वारा रायपुर रेल्वे स्टेशन में आज दस व्हील चेयर चीफ स्टेशन मैनेजर आर पी मंडल जी को रोटरी क्लब के प्रांतपाल अमित जायसवाल के मुख्य आतिथ्य में भेंट किये गये । इससे पहले भी क्लब के वरिष्ठ पूर्व अध्यक्ष स्वरूप चंद जैन जी के सहयोग से रेल्वे स्टेशन में यात्रियों की सुविधाओं के लिए ठंडे पानी की मशीन लगवाई गई है । चीफ स्टेशन मैनेजर आर पी मंडल एवं रोटरी सदस्यों के बीच कई मुद्दों…
छत्तीसगढ़ सोमनी सोसाइटी में बंपर खरीदी जारी चने, अरहर और सरसों के साथ किसानों को मिल रहा सही दाम सोमनी/छत्तीसगढ़ (2026): सोमनी कृषि उपज मंडी/सोसाइटी में बी. के. शर्मा के कुशल नेतृत्व व मार्गदर्शन में इन दिनों रबी फसलों की खरीदी सुचारू रूप से चल रही है। सोसाइटी में चने, अरहर और सरसों की बंपर आवक हो रही है और किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित किया जा रहा है।मुख्य बिंदु:सुचारू व्यवस्था: बी. के. शर्मा ने बताया कि किसानों को अपनी उपज बेचने में कोई परेशानी न हो, इसके लिए तौल और भुगतान की प्रक्रिया को तेज और…
दावा- सुवेंदु के पीए को सुपारी किलर्स से मरवाया:भाजपा विधायक बोले- मैंने कराहने की आवाज सुनी, दोबारा कॉल किया तो नहीं उठा
पश्चिम बंगाल में BJP नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में नया दावा किया गया है। शुरुआती जांच में संकेत मिले हैं कि चंद्रनाथ रथ की बुधवार रात सजिश के साथ हत्या की गई। पुलिस को शक है कि इसमें प्रोफेशनल शूटर शामिल हो सकते हैं। इस वारदात से बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद सियासी हिंसा का डर फिर लौट आया है। पुलिस के सीनियर अफसर के मुताबिक कई टीमें जांच में जुटी हैं। 3 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इधर, हत्या में इस्तेमाल की गई दूसरी बाइक भी बरामद कर…
अमित शाह कोलकाता पहुंचे, बंगाल का पहला भाजपा CM चुनेंगे:दोपहर 2 बजे विधायक दल की बैठक; कल शपथ
पश्चिम बंगाल में नई BJP सरकार के गठन को लेकर गृह मंत्री अमित शाह कोलकाता पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट पर उनका स्वागत BJP प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य, सुवेंदु अधिकारी, दिलीप घोष, राहुल सिन्हा और सुकांत मजूमदार समेत कई नेताओं ने किया। शाह एयरपोर्ट के बाद सीधे दक्षिणेश्वर काली मंदिर गए और पूजा-अर्चना की। इसके बाद वे न्यू टाउन स्थित नोवोटेल होटल पहुंचे। न्यू टाउन के बिस्वा बांग्ला कन्वेंशन सेंटर में आज दोपहर 2 बजे BJP विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें विधायक दल के नेता का चुनाव किया जाएगा। अमित शाह बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें BJP के सभी 207…
छत्तीसगढ़ में खाली पड़े डीईओ पदों पर जल्द नियुक्तियां, खराब रिजल्ट वालों को हटाने की तैयारी
रायपुर। प्रदेश में लंबे समय से खाली पड़े जिला शिक्षा अधिकारी (DEO appointment,) पदों पर जल्द नियुक्तियां होने की संभावना है। स्कूल शिक्षा विभाग ने ऐसे जिलों की सूची तैयार कर ली है, जहां डीईओ रिटायर हो चुके हैं या लंबे समय से पद रिक्त हैं। सूत्रों के मुताबिक, प्राथमिकता वाले जिलों में अगले दो से तीन दिनों के भीतर नई पोस्टिंग सूची जारी की जा सकती है। हालांकि, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव (Gajendra Yadav) फिलहाल दिल्ली दौरे पर हैं। उनके रायपुर लौटने के बाद विभाग द्वारा नई सूची जारी किए जाने की संभावना जताई जा रही है। कमजोर…
Laxman Sen
Editor
Mobile – 8818866551
Email- newslead18@gmail.com