Author: News Lead18

रायपुर    नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए रायपुर से राहतभरी खबर सामने आई है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र द्वारा 12 मई 2026 को जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह जॉब फेयर जोरा स्थित लायवलीहुड कॉलेज में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा। इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कई कंपनियां हिस्सा लेंगी और कुल 413 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाएगी। अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवारों को इसमें मौका मिलेगा। 5वीं और 8वीं पास से लेकर आईटीआई, इंजीनियरिंग, डिप्लोमा, स्नातक और स्नातकोत्तर…

Read More

रायपुर रिंग रोड-1 में स्थित अशोका मिलेनियम प्लाजा में बुधवार को हंस ट्रेवल्स के गोदाम पर डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) की टीम ने छापा मारा। टीम को पश्चिम बंगाल से संदिग्ध पार्सल आने की सूचना मिली थी। गोदाम की तलाशी के दौरान तीन बोरियां मिली। खोलकर देखा तो उसमें 10 और 20 रुपए के नए नोटों की करीब 1200 गड्डियां मिली। बोरियों में कुल 16 लाख नगद रखे गए थे। मामले की सूचना राजेंद्र नगर पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कैश जब्त कर लिया है। आयकर विभाग ने भी जांच शुरू कर दी है।…

Read More

रायपुर में आज (7 मई) NSUI छात्र संघ चुनाव की बहाली की मांग को लेकर शाम 4 बजे सीएम हाउस का घेराव करेगी। घेराव से पहले छात्र संघ चुनाव को लेकर रायपुर के सीनियर पॉलिटिशियन और मेन स्ट्रीम पॉलिटिक्स में अपना भविष्य देख रहे प्रदेश के दो उभरते युवा नेताओं से बातचीत की गई। इस बातचीत में (भाजपा/कांग्रेस) दोनों गुटों के सदस्यों को शामिल किया गया। दोनों पक्ष छात्र संघ चुनाव के पक्ष में दिखे, लेकिन चुनाव न होने को लेकर दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप भी लगाए। इस मसले पर सबसे पहले हमने कांग्रेस के वरिष्ट नेता और…

Read More

रायपुर। राजधानी के मोवा इलाके में देर रात गोली चलने की घटना से हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार, अपोलो मेडिकल स्टोर के पास रहने वाले जितेंद्र वर्मा ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी दो सालियों को गोली मार दी। बताया जा रहा है कि एक लड़की को माथे में गोली लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी लड़की के कंधे में गोली लगी है, जिसकी हालत नाजुक बताई जा रही है और उसका इलाज अंबेडकर अस्पताल में जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी जितेंद्र वर्मा को गिरफ्तार…

Read More

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में ड्राइवर ने SECL के रिटायर्ड कर्मचारी की पत्नी को किडनैप किया। दरअसल महिला के पति को रिटायरमेंट के 50 लाख से भी ज्यादा रकम मिले थे, इसी बात की जानकारी ड्राइवर को पहले से थी। उसने पैसों के लालच में अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात की। 29 अप्रैल को 3 साथी घर में घुसे, उन्होंने पीने के लिए पानी मांगने के बहाने से बात की। इसके बाद मौका देखकर ललिता कुजूर (62) को पकड़ा, मुंह-आंख पर टेप लगाया और अपने साथ ले गए। इसके बाद पति को कॉल कर 22 लाख फिरौती मांगी।…

Read More

राजधानी रायपुर में टीचर और चपरासी ने मिलकर 34 लोगों से 1.5 करोड़ रुपए की ठगी की है। आरोपियों ने गवर्नमेंट जॉब का फर्जी नियुक्ति आदेश तैयार कर सोशल मीडिया पर वायरल किया, इसके झांसे में आकर कई बेरोजगारों ने पैसे दे डाले, जब नौकरी नहीं लगी तो थाने पहुंचे। मामला राखी थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने आर्थिक तंगी और कर्ज के दबाव में ठगी की प्लानिंग की थी। फर्जी आदेश में सचिव और उप-सचिव के डिजिटल हस्ताक्षरों का भी इस्तेमाल किया गया था।…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ में जल जीवन मिशन के अंतर्गत स्थापित बोर, सोलर पंप और पेयजल व्यवस्था में आने वाली छोटी तकनीकी समस्याओं का समाधान अब स्थानीय स्तर पर किया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक गांव में कम से कम एक व्यक्ति को प्रशिक्षण देने का निर्णय लिया गया है। राष्ट्रीय जल जीवन मिशन के संचालक कमल किशोर सोन ने सभी जिलों के कलेक्टरों को इस संबंध में निर्देश दिए हैं। सभी कलेक्टरों के साथ की चर्चा सोमवार को सुकमा जिला मुख्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जल जीवन मिशन के कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए सोन ने सभी कलेक्टरों…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बिजली की नई दरें अभी लागू नहीं हो पाई हैं, लेकिन जून महीने से आम उपभोक्ताओं को बिजली का झटका लग सकता है। राज्य पावर कंपनी द्वारा पेश किए गए 6,300 करोड़ रुपये के भारी-भरकम घाटे की याचिका ने बिजली नियामक आयोग को परेशान कर रखा है। फरवरी में हुई जनसुनवाई के बाद से पिछले ढाई महीनों से आयोग इस घाटे की भरपाई और उपभोक्ताओं पर पड़ने वाले बोझ के बीच संतुलन बनाने के लिए मंथन कर रहा है। विरोधाभासी आंकड़े सामने आए पावर कंपनी ने नए वित्तीय सत्र 2026-27 के लिए जो लेखा-जोखा पेश किया है,…

Read More

राजधानी रायपुर के लोक निर्माण विभाग में सरकारी सिस्टम और ठेकेदारों के गठजोड़ का एक ऐसा हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जो भ्रष्टाचार की सारी हदें पार करता है। पीडब्ल्यूडी के विद्युत/यांत्रिकी (ई/एम) मंडल में अधिकारियों ने 50 लाख रुपए का टेंडर उस फर्म को दे दिया, जिसने टेंडर प्रक्रिया में हिस्सा ही नहीं लिया था। इसके लिए कोई हाई-टेक तरीका नहीं, बल्कि निविदा दस्तावेजों में पेन से एक फर्म का नाम काटकर दूसरी फर्म का नाम लिख दिया गया। इतना ही नहीं, बिना जांच-पड़ताल किए इस फर्म को कार्यादेश देकर पूरा भुगतान भी कर दिया गया।…

Read More

 कवर्धा जिले        सुशासन तिहार के तहत कवर्धा जिले के ग्राम लोखान में सोमवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दौरा संवेदनशीलता और जन सरोकारों से जुड़ा रहा। इस दौरान पंडरिया विधायक भावना बोहरा भी उपस्थित रहीं। निर्माणाधीन पंचायत भवन के निरीक्षण के दौरान वे सीधे श्रमिकों के बीच पहुंचे और उनके साथ जमीन पर बैठकर पारंपरिक भोजन बोरे बासी और आमा चटनी का स्वाद लिया। महिला श्रमिकों ने सीएम को दोपहर के भोजन का निमंत्रण दिया, जिसे उन्होंने सहजता से स्वीकार किया। श्रमिकों द्वारा लाए पान पुरवा रोटी, चना भाजी, चरोटा भाजी और मुनगा बड़ी के साथ…

Read More